पटना के रहने वाले यूरोलॉजिस्ट...डॉ. शुभंकर गौतम, एम्स से डिग्री ली थी। बनारस के बड़े अस्पताल हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पोस्टेड थे। रात में अपने कमरे में इस हालत में मिले। बैठे हुए। मानो कुछ सोच रहे हों। कमर झुकाए, सिर नीचे किए हुए। लगा ही नहीं कि वह नहीं रहे, लेकिन वाकई नहीं रहे। शुभंकर ने एम्स से MS और फिर MCh की डिग्री हासिल की थी। शनिवार सुबह डॉ. शुभंकर ने ओपीडी में मरीजों को देखा। इसके बाद कैंपस में ही अपने कमरे में आ गए। रात 10 बजे तक जब डॉक्टर हॉस्टल मेस में खाना खाने नहीं गए तो उनके साथी डॉक्टरों ने उन्हें कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। साथी सुरक्षा गार्ड को लेकर उनके कमरा नंबर- 802 पहुंचे। काफी देर खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां बेड पर शुभंकर इस हालत में मिले। 5 साल पहले शादी हुई थी। वाराणसी में अकेले रहते थे। पत्नी पटना में कंकड़बाग कॉलोनी में रहती हैं। मौत कैसे हुई, इस पर अलग-अलग चर्चा हो रही है।
पटना के रहने वाले यूरोलॉजिस्ट...डॉ. शुभंकर गौतम, एम्स से डिग्री ली थी। बनारस के बड़े अस्पताल हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पोस्टेड थे। रात में अपने कमरे में इस हालत में मिले। बैठे हुए। मानो कुछ सोच रहे हों। कमर झुकाए, सिर नीचे किए हुए। लगा ही नहीं कि वह नहीं रहे, लेकिन वाकई नहीं रहे। शुभंकर ने एम्स से MS और फिर MCh की डिग्री हासिल की थी। शनिवार सुबह डॉ. शुभंकर ने ओपीडी में मरीजों को देखा। इसके बाद कैंपस में ही अपने कमरे में आ गए। रात 10 बजे तक जब डॉक्टर हॉस्टल मेस में खाना खाने नहीं गए तो उनके साथी डॉक्टरों ने उन्हें कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। साथी सुरक्षा गार्ड को लेकर उनके कमरा नंबर- 802 पहुंचे। काफी देर खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां बेड पर शुभंकर इस हालत में मिले। 5 साल पहले शादी हुई थी। वाराणसी में अकेले रहते थे। पत्नी पटना में कंकड़बाग कॉलोनी में रहती हैं। मौत कैसे हुई, इस पर अलग-अलग चर्चा हो रही है।
- बिलासपुर। जिले के नवागढ़ में देर रात स्नेक रेस्क्यू के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मनीष पाटिल की मौत हो गई। लोगों को जहरीले सांपों के खौफ से बचाने वाले मनीष को रेस्क्यू के दौरान उसी सांप ने डस लिया। सांप को डिब्बे में डालते वक्त हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे का खौफनाक पल कैद हुआ है। बताया गया कि 112 की टीम मनीष पाटिल को स्नेक रेस्क्यू के लिए अपने साथ लेकर गई थी। रेस्क्यू के दौरान सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों के मुताबिक समुचित इलाज नहीं मिल पाने का आरोप है।1
- शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह1
- पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गली-मोहल्लों, बाजारों तथा विशेषकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें1
- पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- हरियाणा के राज्यपाल ने वीर नारियों को किया सम्मानित, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वान पंचकूला में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरियाणा की ओर से वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। वीओ पंचकूला में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देश के वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखने और उनके परिवारों का सम्मान करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान, कल्याण और पुनर्वास की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित किया और उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें वन रैंक वन पेंशन का कार्यान्वयन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा की गौरवशाली सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के असंख्य सैनिकों ने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के साथ देश की सेवा की है। उन्होंने विशेष रूप से रेजांग ला युद्ध में अहीरवाल क्षेत्र के सैनिकों के वीरतापूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। राज्यपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 58.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और बजट आवंटन बढ़ाकर 178.14 करोड़ रुपये किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यह राज्य सरकार की सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ‘पूर्व सैनिक गौरव स्मारिका’ और ‘विकास की बुलंद उड़ान’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। समारोह में हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरियाणा के प्रेसिडेंट कर्नल गोपाल सिंह, राज्यसभा के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स, परिषद के नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मेजर जनरल आर.पी.एस. भदौरिया, हरियाणा के प्रांत संचालक प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जे.पी. शर्मा, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- 'थाने के अंदर भीडे सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.1
- लखनऊ- चिनहट थाना क्षेत्र के कामता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर चढ़ते समय फॉर्च्यूनर का टायर फटने की बात सामने आई। राहगीरों ने कार के अंदर एक युवती को कथित तौर पर बेहोशी की हालत में देखा। युवती के अधूरे कपड़ों में होने की बात से मौके पर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना देने की तैयारी के बीच भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर का नंबर UP 40 BF 0381 बताया जा रहा है। फटे टायर के बावजूद युवक कार लेकर क्यों भागा, उठ रहे सवाल। कार में मिली युवती कौन थी और हादसे के बाद युवक कहां फरार हुआ, जांच का विषय।।1
- सेक्टर-11 के बार में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार में तड़के फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1