बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती: शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क जारी बालरापुर में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती: शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क जारी बलरामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलरामपुर द्वारा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आमजन एवं अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हेल्प डेस्क नंबर जारी किया गया है, जिस पर सीधे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जारी सूचना के अनुसार, अब अभिभावक निम्न प्रमुख मामलों में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे— स्कूलों द्वारा की जा रही अनावश्यक शुल्क वृद्धि प्रति वर्ष नामांकन शुल्क में अनियमितता स्कूल ड्रेस एवं कॉपी-किताबों की खरीद को विशेष दुकानों से अनिवार्य कराने की शिकायत गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन से जुड़ी शिकायतें विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इससे अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है और स्कूलों में मनमानी पर अंकुश लगेगा। शिक्षा विभाग की इस पहल को अभिभावकों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में शिक्षा व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनेगी।
बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती: शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क जारी बालरापुर में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती: शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क जारी बलरामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलरामपुर द्वारा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आमजन एवं अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हेल्प डेस्क नंबर जारी किया गया है, जिस पर सीधे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जारी सूचना के अनुसार, अब अभिभावक निम्न प्रमुख मामलों में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे— स्कूलों द्वारा की जा रही अनावश्यक शुल्क वृद्धि प्रति वर्ष नामांकन शुल्क में अनियमितता स्कूल ड्रेस एवं कॉपी-किताबों की खरीद को विशेष दुकानों से अनिवार्य कराने की शिकायत गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन से जुड़ी शिकायतें विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इससे अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है और स्कूलों में मनमानी पर अंकुश लगेगा। शिक्षा विभाग की इस पहल को अभिभावकों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में शिक्षा व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनेगी।
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष) द्वारा खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया। CO भिनगा शभरत पासवान ने दी जानकारी 👇👇1
- जिले में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई डॉ0 अम्बेडकर जी की जयंती सभी को समान अधिकार दिलाना और शिक्षित बनाना ही उनका उद्देश्य-डीएम श्रावस्ती । प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 20 टीबी मरीजों को जिलाधिकारी ने पोषण पोटली भी प्रदान की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर उनके विचारों से जरूर सीख ले, उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समय से निभाए। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र जी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समता का अधिकार दिलाकर मजबूती प्रदान करना ही उनका उद्देश्य था। गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ अम्बेडकर जी की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनका बहुत बडा योगदान है। डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी डा0 अम्बेडकर जी के जीवनी पर आधारित अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद के सभी तहसीलों, विकास खण्डों के सरकारी कार्यालयों, परिषदीय विद्यालयों में भी डा0 अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- जनपद–श्रावस्ती* दिनांक –14 अप्रैल 2026 !बाइट! जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी *विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष)* द्वारा खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया। *क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान* ने बताया कि सूचना पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।1
- श्रावस्ती में अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्वयं साफ किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव भी मनाया गया। दद्दन मिश्रा ने कहा कि जनपद की सभी अंबेडकर मूर्तियों पर भाजपा कार्यकर्ता जाकर माल्यार्पण करें। जहां मूर्ति नहीं है, वहां बाबा साहब की फोटो रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को अपनाएं। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सम्मान का संदेश देता है। 👉 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- जनपद सिद्धार्थ नगर के विकासखंड जोगिया एवं बंसी ब्लाक अंतर्गत दर्जनों गांव के युवाओं द्वारा महिलाओं द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती में जुलूस अमरेली के माध्यम से गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया ऐसे में देखा जाए तो इसका नेतृत्व ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राम अवतार यादव रवि भारती दिनेश भारती सेम टी फूलपुर में पूर्व के एवं बांद्रा के युवाओं द्वारा रेडी निकरकर बाबा साहब की झांकी को लेकर के गांव गांव पहुंचकर उन्हें बाबा साहब के बारे में उनके विचारों को बताने का काम किया गया एवं जहां किया निकाल कर जागरूक किया गया1
- इश्क, साजिश और कत्ल बलरामपुर में एक्सीडेंट के पीछे निकली डबल मर्डर की खौफनाक कहानी,पुलिस ने खोली डबल मर्डर की सनसनीखेज गुत्थी1
- breking news1
- दिनांक 14.04.2026* पुलिस अधीक्षक *राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत2