logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*स्वच्छ भारत के सपने पर “गंदगी का ग्रहण” – हुजूर तहसील रीवा में कचरे के ढेर, बाथरूम में पानी तक नहीं* तहसीलदार पर घर बैठे फाइल निपटाने और दलालों के बोलबाले के आरोप, आम जनता परेशान रीवा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान और पारदर्शी प्रशासन के दावों को रीवा जिले की हुजूर तहसील का हाल आईना दिखा रहा है। यहां सरकारी कार्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जबकि बाथरूम में पानी तक की व्यवस्था नहीं है। नलों में लगी तोतियां महज शोपीस बनकर रह गई हैं, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब से हुजूर तहसील में शिवशंकर शुक्ला ने तहसीलदार का पद संभाला है, तब से कार्यालय में दलालों का बोलबाला बढ़ गया है। आरोप है कि बिना दलाली के आम नागरिकों का कोई भी कार्य आसानी से नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि कई फाइलों पर आदेश घर बैठे ही कर दिए जाते हैं, जबकि आम जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसीलदार का कार्यालय में आना-जाना भी गिने-चुने दिनों में ही होता है, जिससे कार्यालय की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आती है। वहीं सफाई व्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि तहसील परिसर में हर तरफ कचरे का अंबार दिखाई देता है। विडंबना यह है कि जिस सरकारी कार्यालय से आम जनता को न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद रहती है, वहीं स्वच्छता और व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी दफ्तरों में ही स्वच्छता अभियान की अनदेखी हो रही है, तो आम जनता को इसका संदेश क्या जाएगा। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार करता है या फिर आम जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।

6 hrs ago
user_JURM KA PARDAAPHAASH
JURM KA PARDAAPHAASH
Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

*स्वच्छ भारत के सपने पर “गंदगी का ग्रहण” – हुजूर तहसील रीवा में कचरे के ढेर, बाथरूम में पानी तक नहीं* तहसीलदार पर घर बैठे फाइल निपटाने और दलालों के बोलबाले के आरोप, आम जनता परेशान रीवा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान और पारदर्शी प्रशासन के दावों को रीवा जिले की हुजूर तहसील का हाल आईना दिखा रहा है। यहां सरकारी कार्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जबकि बाथरूम में पानी तक की व्यवस्था नहीं है। नलों में लगी तोतियां महज शोपीस बनकर रह गई हैं, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब से हुजूर तहसील में शिवशंकर शुक्ला ने तहसीलदार का पद संभाला है, तब से कार्यालय में दलालों का बोलबाला बढ़ गया है। आरोप है कि बिना दलाली के आम नागरिकों का कोई भी कार्य आसानी से नहीं हो पा रहा है। बताया जा

रहा है कि कई फाइलों पर आदेश घर बैठे ही कर दिए जाते हैं, जबकि आम जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसीलदार का कार्यालय में आना-जाना भी गिने-चुने दिनों में ही होता है, जिससे कार्यालय की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आती है। वहीं सफाई व्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि तहसील परिसर में हर तरफ कचरे का अंबार दिखाई देता है। विडंबना यह है कि जिस सरकारी कार्यालय से आम जनता को न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद रहती है, वहीं स्वच्छता और व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी दफ्तरों में ही स्वच्छता अभियान की अनदेखी हो रही है, तो आम जनता को इसका संदेश क्या जाएगा। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार करता है या फिर आम जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *“दिनदहाड़े बाइक लूट से दहला शकरौली क्षेत्र! मुडसवाँ के युवक से बदमाशों ने छीनी मोटरसाइकिल, पुलिस पर उठे सवाल”* *संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़✍️* एटा, 12 मार्च 2026। जनपद एटा के कोतवाली शकरौली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को सामने आया, जब जलेसर-इसौली मार्ग पर दिनदहाड़े एक युवक से बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गांव मुडसवाँ, थाना शकरौली, जिला एटा, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 AA 1866) से जलेसर-इसौली मार्ग पर जा रहे थे। तभी गांव मुडसवाँ के निकट सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित प्रशांत कुमार ने तत्काल पुलिस चौकी जरानी पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। अपने हाथ से लिखे आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का विवरण देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है। यह घटना मुख्य मार्ग पर दिन के समय हुई है, जहां आमतौर पर लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद अपराधियों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान की जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल बरामद कराई जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन क्षेत्र की जनता अब त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठी है।
    1
    *“दिनदहाड़े बाइक लूट से दहला शकरौली क्षेत्र! मुडसवाँ के युवक से बदमाशों ने छीनी मोटरसाइकिल, पुलिस पर उठे सवाल”* 
*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़✍️* 
एटा, 12 मार्च 2026।
जनपद एटा के कोतवाली शकरौली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को सामने आया, जब जलेसर-इसौली मार्ग पर दिनदहाड़े एक युवक से बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गांव मुडसवाँ, थाना शकरौली, जिला एटा, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 AA 1866) से जलेसर-इसौली मार्ग पर जा रहे थे। तभी गांव मुडसवाँ के निकट सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया।
पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित प्रशांत कुमार ने तत्काल पुलिस चौकी जरानी पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। अपने हाथ से लिखे आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का विवरण देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है।
यह घटना मुख्य मार्ग पर दिन के समय हुई है, जहां आमतौर पर लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद अपराधियों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान की जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल बरामद कराई जाए।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन क्षेत्र की जनता अब त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठी है।
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    Court reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।
    1
    एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।
    user_Patrakar D k
    Patrakar D k
    Jalesar, Etah•
    17 hrs ago
  • एटा न्यूज आज दिनांक 12 मार्च को एटा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह महारानी पैलेस मे आयोजित किया गया आयोजन मे सबसे पहले सभी साथियों को रंग और गुलाल लगाकर गले मिले उसके बाद मे सभी साथियों ने होली पकबानों से गुजिया पापड का आनंद लेने के बाद मे सभी ने अपने अपने बिहार ब्यक्त किए बडे ही धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया . एटा से मीडिया पदभार बृजेश माथुर की रिपोर्ट
    1
    एटा न्यूज  आज दिनांक  12 मार्च को एटा फोटोग्राफर  एसोसिएशन  ने होली मिलन समारोह महारानी पैलेस  मे आयोजित  किया गया
आयोजन मे सबसे पहले सभी साथियों को रंग और  गुलाल लगाकर गले मिले 
उसके बाद  मे सभी साथियों ने होली पकबानों से गुजिया पापड का आनंद लेने के बाद मे 
सभी ने अपने अपने बिहार ब्यक्त  किए 
बडे ही धूमधाम  से समारोह आयोजित  किया गया
.                  एटा से मीडिया पदभार
बृजेश माथुर की रिपोर्ट
    user_Mathur studio Etah
    Mathur studio Etah
    Photographer जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जैनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी की गुरु वंदना और ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए और फिर कथा का वाचन आरंभ हुआ। आज की कथा में आचार्य राघवेन्द्राचार्य ने समाज सुधार, संस्कार और आचार-विचार में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से इन विषयों पर चिंतन करने का आह्वान किया। कथा के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय वाचन किया गया। शिव-पार्वती संवाद का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें जगत कल्याण के लिए माँ पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया। ध्रुव चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। आचार्य जी ने लोकहित में धार्मिक अनुष्ठान करने, पवित्र तीर्थ स्थलों पर दर्शन, दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनने का प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।
    1
    जैनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी की गुरु वंदना और ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए और फिर कथा का वाचन आरंभ हुआ।
आज की कथा में आचार्य राघवेन्द्राचार्य ने समाज सुधार, संस्कार और आचार-विचार में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से इन विषयों पर चिंतन करने का आह्वान किया।
कथा के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय वाचन किया गया। शिव-पार्वती संवाद का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें जगत कल्याण के लिए माँ पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया। ध्रुव चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
आचार्य जी ने लोकहित में धार्मिक अनुष्ठान करने, पवित्र तीर्थ स्थलों पर दर्शन, दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनने का प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • श्रद्धेय अटल जी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य आज हम सब, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से कर रहे हैं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ji
    1
    श्रद्धेय अटल जी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य आज हम सब, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से कर रहे हैं।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ji
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • एत्मादपुर ऐतिहासिक कंस मेला का उद्घाटन पहली बार एक छोटी बच्ची ने फीता काटकर शुभारंभ किया
    1
    एत्मादपुर ऐतिहासिक कंस मेला का उद्घाटन पहली बार एक छोटी बच्ची ने फीता काटकर शुभारंभ किया
    user_SANJAY verma
    SANJAY verma
    Building society एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ में खुलेआम अपराधी असलहा लेकर घूम रहे हैं, पुलिस कानून व्यवस्था का दावा कर रही...? रोहित सिंह नामक गैंगस्टर असलहा प्रदर्शन करते देखा गया। गुडंबा के पहाड़पुर निवासी रोहित सिंह पर दर्ज हैं कई संगीन मामले और पूर्व में कई बार जा चुका है जेल। आतंक का पर्याय बने रोहित पर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम....
    1
    लखनऊ में खुलेआम अपराधी असलहा लेकर घूम रहे हैं, पुलिस कानून व्यवस्था का दावा कर रही...? रोहित सिंह नामक गैंगस्टर असलहा प्रदर्शन करते देखा गया। गुडंबा के पहाड़पुर निवासी रोहित सिंह पर दर्ज हैं कई संगीन मामले और पूर्व में कई बार जा चुका है जेल। आतंक का पर्याय बने रोहित पर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम....
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ● अफवाह बनी हिंसा की वजह, भीड़ ने पांच पैनहैंडलरों को घेरकर पीटा ★ शाहगंज में अफवाह से बवाल, पांच लोगों को पीटकर काटे बाल ▶ बच्चा चोरी की चर्चा पर भड़की भीड़, पांच व्यक्तियों को बनाया निशाना ■ अफवाह के चलते सरेआम मारपीट, पांच लोगों के बाल काटकर किया अपमान ✦ शाहगंज में भीड़ की दबंगई, पांच पैनहैंडलरों से मारपीट का मामला ⚫ बच्चा चोरी की अफवाह से हंगामा, पांच लोगों के साथ मारपीट ⬛ अफवाह के आधार पर भीड़ का हमला, पांच व्यक्तियों को घेरकर पीटा
    1
    ● अफवाह बनी हिंसा की वजह, भीड़ ने पांच पैनहैंडलरों को घेरकर पीटा
★ शाहगंज में अफवाह से बवाल, पांच लोगों को पीटकर काटे बाल
▶ बच्चा चोरी की चर्चा पर भड़की भीड़, पांच व्यक्तियों को बनाया निशाना
■ अफवाह के चलते सरेआम मारपीट, पांच लोगों के बाल काटकर किया अपमान
✦ शाहगंज में भीड़ की दबंगई, पांच पैनहैंडलरों से मारपीट का मामला
⚫ बच्चा चोरी की अफवाह से हंगामा, पांच लोगों के साथ मारपीट
⬛ अफवाह के आधार पर भीड़ का हमला, पांच व्यक्तियों को घेरकर पीटा
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • सिकंद्राराऊ राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर ने लाभार्थियों को बांटे मुर्गी के चूजे जानकारी के अनुसार बता दे सरकार की बैकयार्ड योजना के तहत यह निर्देशित किया गया था जो लाभार्थी मुर्गी पालन का कार्य करना चाहते हैं तो उन्हें सरकार उन योजनाओं के चलते अपनी तरफ से मुर्गी के चूजे और उनका खाने का दाना वितरण किया जाए, इसके उपरांत सिकंदरा राव तहसील क्षेत्र के अंदर आने वाले सभी पशु चिकित्सालय पर लाभार्थियों को 10 बॉक्स से भरे हुए मुर्गी के चूजे और उनका चोकर वितरण किया गया इस योजना से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार की और डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा ईस योजना से रोजगार की भी पूर्ति होगी
    3
    सिकंद्राराऊ राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर ने लाभार्थियों को बांटे मुर्गी के चूजे जानकारी के अनुसार बता दे सरकार की बैकयार्ड योजना के तहत यह निर्देशित किया गया था जो लाभार्थी मुर्गी पालन का कार्य करना चाहते हैं तो उन्हें सरकार उन योजनाओं के चलते अपनी तरफ से मुर्गी के चूजे और उनका खाने का दाना वितरण किया जाए, इसके उपरांत सिकंदरा राव तहसील क्षेत्र के अंदर आने वाले सभी पशु चिकित्सालय पर लाभार्थियों को 10 बॉक्स से भरे हुए मुर्गी के चूजे और उनका चोकर वितरण किया गया इस योजना से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार की और डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा ईस योजना से रोजगार की भी पूर्ति होगी
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.