इसौली चौराहे के पास चलती बाइक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।
इसौली चौराहे के पास चलती बाइक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।
- जलेसर में करंट लगने से वानर की मौत, विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार जलेसर। नगर के हथौड़ा मोहल्ले में गुरुवार 12 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे करंट लगने से एक वानर की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर महामंत्री अनुभव ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय गौ सेवकों के सहयोग से वानर का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। बताया गया कि जैसे ही वानर की मौत की जानकारी मिली, आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद गौ सेवकों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक वानर का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गौ सेवक यश ठाकुर, वंश पंडित, शिवम माहौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।2
- जनपद एटा के कोतवाली शकरौली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को सामने आया, जब जलेसर-इसौली मार्ग पर दिनदहाड़े एक युवक से बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गांव मुडसवाँ, थाना शकरौली, जिला एटा, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 AA 1866) से जलेसर-इसौली मार्ग पर जा रहे थे। तभी गांव मुडसवाँ के निकट सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित प्रशांत कुमार ने तत्काल पुलिस चौकी जरानी पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। अपने हाथ से लिखे आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का विवरण देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है। यह घटना मुख्य मार्ग पर दिन के समय हुई है, जहां आमतौर पर लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद अपराधियों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान की जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल बरामद कराई जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन क्षेत्र की जनता अब त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठी है।1
- एटा न्यूज आज दिनांक 12 मार्च को एटा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह महारानी पैलेस मे आयोजित किया गया आयोजन मे सबसे पहले सभी साथियों को रंग और गुलाल लगाकर गले मिले उसके बाद मे सभी साथियों ने होली पकबानों से गुजिया पापड का आनंद लेने के बाद मे सभी ने अपने अपने बिहार ब्यक्त किए बडे ही धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया . एटा से मीडिया पदभार बृजेश माथुर की रिपोर्ट1
- जैनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी की गुरु वंदना और ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए और फिर कथा का वाचन आरंभ हुआ। आज की कथा में आचार्य राघवेन्द्राचार्य ने समाज सुधार, संस्कार और आचार-विचार में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से इन विषयों पर चिंतन करने का आह्वान किया। कथा के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय वाचन किया गया। शिव-पार्वती संवाद का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें जगत कल्याण के लिए माँ पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया। ध्रुव चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। आचार्य जी ने लोकहित में धार्मिक अनुष्ठान करने, पवित्र तीर्थ स्थलों पर दर्शन, दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनने का प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।1
- balrampur बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के क्षेत्र के गांव कलंदरपुर में मामूली कहासुनी मे हुए विवाद के कारण युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला, पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से हुआ हमला, घायल का बीच बचाव कर रहे युवक के उंगली मे भी लगी चोट, परिजनो और गाँव के लोगो ने घायल को पहुँचाया अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल मे घायल युवक का इलाज जारी, घटना की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी।2
- 13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!1
- रबेन्द्र सिंह परमार पत्रकार ग्राम पंचायत बैलोट खंदौली आगरा2
- एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।1