logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री बिहार द्वारा समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया की दीदियों ने भाग लिया *नगर निगम के जीविका दिदियो को उम्मीद है की शहर के महिलाओं को भी मिलेगी* गया जी बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज बापू सभागार, पटना में समृद्ध महिला – समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण किया गया तथा जीविका निधि से 10,000 लाभुकों को ऋण वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम में विकसित भारत – जी राम जी योजना के अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया है। साथ ही, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गया जिला के जीविका दीदियों ने जिला समाहरणालय परिसर स्थित एन.आई.सी. कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में सहभागिता की है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर, डीपीएम जीविका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे हैं। इस गरिमामयी अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने की है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की एक करोड़ महिलाओं को वर्ष 2030 तक रोजगार से जोड़कर लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार की ग्रामीण महिलाएँ 1,86,000 करोड़ रुपये का योगदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने दीदियों की व्यक्तिगत आय में वृद्धि के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं और पटना में राखी भी बंधवाई। उन्होंने सहयोग पोर्टल पर समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने की जानकारी दी तथा स्पष्ट किया कि यदि 30 दिनों के भीतर समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी एक उपयोगी कदम है, जिसे जीविका दीदियों की मांग पर लागू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। योजना अंतर्गत लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। रोजगार शुरू करने के छह माह बाद आकलन के आधार पर पाँच चरणों में अधिकतम 2,00,000 रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाती है। जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने बताया कि प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले लाभुकों की व्यवसायिक गतिविधियों की जाँच के उपरांत द्वितीय किस्त के रूप में 20,000 रुपये का अंतरण किया गया है। आज गया की 34359 महिलाओं के खाते में प्रथम क़िस्त में 10 हजार रुपये एवं 2318 महिलाओं के खाते द्वितीय क़िस्त के रूप 20 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है। द्वितीय क़िस्त के लिए लाभुकों की प्रोफाइल, स्वयं सहयता समूह की बैठकों में नियमित उपस्थिति, लगातार तीन माह तक बचत, व्यवसायिक योजना निर्माण, आय-व्यय पंजी का संधारण तथा ऋण की अदायगी जैसे मानकों की समीक्षा की गई एवं ग्राम संगठन से अनुमोदन के बाद राशि भेजी गई है। इससे पूर्व 6 लाख से अधिक खातों में प्रथम क़िस्त की राशि भेजी जा चुकी है। *वही गया नगर निगम क्षेत्र के महिलाओं के चहरे मे मुस्कान नही दिखी गया नगर निगम कि महिलाओं को आशा थी लेकिन आज भी महिलाओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांग की है कि जिनका फार्म भराया गया जिवका दिदी फार्म ले गयी है उनको दिलाया जाए जिससे कुछ कर सके महिला*

1 hr ago
user_Dhiraj KumarGupta repoter
Dhiraj KumarGupta repoter
Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
1 hr ago
aeb7ba1e-fcd2-4118-bd87-50c05acf1403

मुख्यमंत्री बिहार द्वारा समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया की दीदियों ने भाग लिया *नगर निगम के जीविका दिदियो को उम्मीद है की शहर के महिलाओं को भी मिलेगी* गया जी बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज बापू सभागार, पटना में समृद्ध महिला – समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण किया गया तथा जीविका निधि से 10,000 लाभुकों को ऋण वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम में विकसित भारत – जी राम जी योजना के अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया है। साथ ही, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गया जिला के जीविका दीदियों ने जिला समाहरणालय परिसर स्थित एन.आई.सी. कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में सहभागिता की है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर, डीपीएम जीविका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे हैं। इस गरिमामयी अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने की है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की एक करोड़ महिलाओं को वर्ष 2030 तक रोजगार से जोड़कर लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार की ग्रामीण महिलाएँ 1,86,000 करोड़ रुपये का योगदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने दीदियों की व्यक्तिगत आय में वृद्धि के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं और

40e2025d-a8f7-4e06-8a38-530b2cc1ce77

पटना में राखी भी बंधवाई। उन्होंने सहयोग पोर्टल पर समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने की जानकारी दी तथा स्पष्ट किया कि यदि 30 दिनों के भीतर समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी एक उपयोगी कदम है, जिसे जीविका दीदियों की मांग पर लागू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। योजना अंतर्गत लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। रोजगार शुरू करने के छह माह बाद आकलन के आधार पर पाँच चरणों में अधिकतम 2,00,000 रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाती है। जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने बताया कि प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले लाभुकों की व्यवसायिक गतिविधियों की जाँच के उपरांत द्वितीय किस्त के रूप में 20,000 रुपये का अंतरण किया गया है। आज गया की 34359 महिलाओं के खाते में प्रथम क़िस्त में 10 हजार रुपये एवं 2318 महिलाओं के खाते द्वितीय क़िस्त के रूप 20 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है। द्वितीय क़िस्त के लिए लाभुकों की प्रोफाइल, स्वयं सहयता समूह की बैठकों में नियमित उपस्थिति, लगातार तीन माह तक बचत, व्यवसायिक योजना निर्माण, आय-व्यय पंजी का संधारण तथा ऋण की अदायगी जैसे मानकों की समीक्षा की गई एवं ग्राम संगठन से अनुमोदन के बाद राशि भेजी गई है। इससे पूर्व 6 लाख से अधिक खातों में प्रथम क़िस्त की राशि भेजी जा चुकी है। *वही गया नगर निगम क्षेत्र के महिलाओं के चहरे मे मुस्कान नही दिखी गया नगर निगम कि महिलाओं को आशा थी लेकिन आज भी महिलाओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांग की है कि जिनका फार्म भराया गया जिवका दिदी फार्म ले गयी है उनको दिलाया जाए जिससे कुछ कर सके महिला*

More news from बिहार and nearby areas
  • सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    1
    सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    17 min ago
  • भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    1
    भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा 
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
    1
    भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    21 hrs ago
  • भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews
    1
    भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता  
  #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    21 hrs ago
  • वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल वजीरगंज, गया | 27 अगस्त 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हेमजा गांव निवासी बिंदु देवी, पति भरत यादव के रूप में हुई है। हादसा रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के समीप हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूजा के लिए निकली थीं, रास्ते में हुआ हादसा स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, बिंदु देवी गुरुवार को अपने घर से निकली थीं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि वह लाइनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, वह रेलवे ट्रैक के पास किस परिस्थिति में पहुंचीं और हादसा वास्तव में कैसे हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलने के बाद वजीरगंज थाना की गश्ती टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गश्ती टीम में शामिल ASI सरजू प्रसाद सिंह ने मौके का जायजा लिया और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका का मायका दक्खिनगांव गांव, थाना वजीरगंज बताया गया है। वहीं, पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी घटना की जानकारी दे दी। ASI सरजू प्रसाद सिंह के अनुसार, रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया महिला के लाइनेश्वर महादेव की ओर पूजा करने जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक हादसा, लेकिन समाज के लिए बड़ा संदेश यह घटना केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति नहीं है, बल्कि रेलवे ट्रैक और उसके आसपास अनावश्यक आवाजाही को लेकर भी गंभीर संदेश देती है। रेलवे ट्रैक आम रास्ता नहीं है। ट्रेन कुछ ही सेकंड में घटनास्थल तक पहुंच जाती है और कई बार सामने मौजूद व्यक्ति को संभलने या हटने का मौका तक नहीं मिलता। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग रेलवे ट्रैक को शॉर्टकट या आने-जाने के रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। धार्मिक स्थलों, खेतों या आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए ट्रैक पार करने की आदत भी कई जगह देखने को मिलती है। ऐसी लापरवाही कभी-कभी पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। इस घटना से यह संदेश भी स्पष्ट है कि रेलवे ट्रैक पर चलते समय या उसे पार करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों को भी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रेलवे ट्रैक के खतरों के प्रति जागरूक करना चाहिए। सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जहां ग्रामीण आबादी रेलवे लाइन के आसपास रहती है, वहां लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। यदि किसी स्थान पर लोग नियमित रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं, तो वहां सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते, फुटओवर ब्रिज, अंडरपास या अन्य आवश्यक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए। वहीं आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे रेलवे ट्रैक को रास्ता न समझें और किसी भी परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में न डालें। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बिंदु देवी की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक महिला के अचानक चले जाने से परिवार के सामने भावनात्मक पीड़ा के साथ-साथ भविष्य की कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचीं और हादसा किस प्रकार हुआ। यह घटना एक बार फिर हमें याद दिलाती है कि जिंदगी अनमोल है। कुछ मिनट बचाने के लिए रेलवे ट्रैक का रास्ता चुनना कभी भी जिंदगी भर का दुख दे सकता है। इसलिए सावधानी बरतें, रेलवे ट्रैक से दूरी बनाए रखें और अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
    1
    वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
वज़ीरगंज मे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ/त, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
वजीरगंज, गया | 27 अगस्त 2026
वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हेमजा गांव निवासी बिंदु देवी, पति भरत यादव के रूप में हुई है। हादसा रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के समीप हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूजा के लिए निकली थीं, रास्ते में हुआ हादसा
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, बिंदु देवी गुरुवार को अपने घर से निकली थीं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि वह लाइनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गईं।
ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, वह रेलवे ट्रैक के पास किस परिस्थिति में पहुंचीं और हादसा वास्तव में कैसे हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद वजीरगंज थाना की गश्ती टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गश्ती टीम में शामिल ASI सरजू प्रसाद सिंह ने मौके का जायजा लिया और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।
महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका का मायका दक्खिनगांव गांव, थाना वजीरगंज बताया गया है। वहीं, पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी घटना की जानकारी दे दी।
ASI सरजू प्रसाद सिंह के अनुसार, रेलवे पोल संख्या 103/13 एवं 103/14 के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया महिला के लाइनेश्वर महादेव की ओर पूजा करने जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक हादसा, लेकिन समाज के लिए बड़ा संदेश
यह घटना केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति नहीं है, बल्कि रेलवे ट्रैक और उसके आसपास अनावश्यक आवाजाही को लेकर भी गंभीर संदेश देती है। रेलवे ट्रैक आम रास्ता नहीं है। ट्रेन कुछ ही सेकंड में घटनास्थल तक पहुंच जाती है और कई बार सामने मौजूद व्यक्ति को संभलने या हटने का मौका तक नहीं मिलता।
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग रेलवे ट्रैक को शॉर्टकट या आने-जाने के रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। धार्मिक स्थलों, खेतों या आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए ट्रैक पार करने की आदत भी कई जगह देखने को मिलती है। ऐसी लापरवाही कभी-कभी पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है।
इस घटना से यह संदेश भी स्पष्ट है कि रेलवे ट्रैक पर चलते समय या उसे पार करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों को भी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रेलवे ट्रैक के खतरों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी
रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जहां ग्रामीण आबादी रेलवे लाइन के आसपास रहती है, वहां लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। यदि किसी स्थान पर लोग नियमित रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं, तो वहां सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते, फुटओवर ब्रिज, अंडरपास या अन्य आवश्यक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।
वहीं आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे रेलवे ट्रैक को रास्ता न समझें और किसी भी परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में न डालें।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बिंदु देवी की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक महिला के अचानक चले जाने से परिवार के सामने भावनात्मक पीड़ा के साथ-साथ भविष्य की कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचीं और हादसा किस प्रकार हुआ।
यह घटना एक बार फिर हमें याद दिलाती है कि जिंदगी अनमोल है। कुछ मिनट बचाने के लिए रेलवे ट्रैक का रास्ता चुनना कभी भी जिंदगी भर का दुख दे सकता है। इसलिए सावधानी बरतें, रेलवे ट्रैक से दूरी बनाए रखें और अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    3 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रफीगंज, औरंगाबाद ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा
रफीगंज, औरंगाबाद 
ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया।
जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 🎙️ विज्ञापन वॉइसओवर क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 📚 Special BPSC TRE-4 Batch ⏰ समय – दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक 📅 शुरुआत – 6 सितंबर से और Bihar Special Batch ⏰ सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक। 🎯 तो देर किस बात की? अपने बेहतर भविष्य के लिए आज ही Shambhu S.G.S. Classes से जुड़िए। 📍 पता – J.J. College के पास 📞 संपर्क करें – 8757720400 Shambhu S.G.S. Classes — आज जुड़िए, बेहतर भविष्य की ओर बढ़िए!
    1
    क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं?

तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center!

यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव।

वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर!
🎙️ विज्ञापन वॉइसओवर
क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं?
तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center!
यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव।
वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर!
📚 Special BPSC TRE-4 Batch
⏰ समय – दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक
📅 शुरुआत – 6 सितंबर से
और Bihar Special Batch
⏰ सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक।
🎯 तो देर किस बात की?
अपने बेहतर भविष्य के लिए आज ही Shambhu S.G.S. Classes से जुड़िए।
📍 पता – J.J. College के पास
📞 संपर्क करें – 8757720400
Shambhu S.G.S. Classes — आज जुड़िए, बेहतर भविष्य की ओर बढ़िए!
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    6 hrs ago
  • रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल। रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल।
रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.