logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रफीगंज, औरंगाबाद ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।

1 hr ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रफीगंज, औरंगाबाद ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।

More news from बिहार and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रफीगंज, औरंगाबाद ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा
रफीगंज, औरंगाबाद 
ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया।
जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।
    1
    औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी।
औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया। समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही। महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
    4
    कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प
कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प
कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया।
समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही।
महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • वार में शोकाकुल परिवार से मिले विधायक प्रमोद कुमार सिंह,जताई गहरी संवेदना मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम वार निवासी नवीन कुमार के भाई के निधन की दुःखद सूचना मिलते ही बुधवार दोपहर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि अपनों को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। #MLA #विधायक #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जदयू #JDU #शोक_संवेदना #मदनपुर #वार #औरंगाबाद #रफीगंज #शोकाकुल #मौत
    1
    वार में शोकाकुल परिवार से मिले विधायक प्रमोद कुमार सिंह,जताई गहरी संवेदना

मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम वार निवासी नवीन कुमार के भाई के निधन की दुःखद सूचना मिलते ही बुधवार दोपहर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि अपनों को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
#MLA 
#विधायक 
#प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र
#जदयू #JDU
#शोक_संवेदना
#मदनपुर 
#वार 
#औरंगाबाद 
#रफीगंज 
#शोकाकुल 
#मौत
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews
    1
    भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता  
  #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    22 min ago
  • : 🔴 गुरपा के गोहिल डीह में मिले शव की हुई पहचान जांच में जुटी पुलिस। गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह में मिले शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस एंकर: गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोहिलडीह इलाके में बरामद किए गए शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह इलाके में कुछ समय पहले एक शव बरामद किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। गयाजी से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।
    1
    :
🔴 गुरपा के गोहिल डीह में मिले शव की हुई पहचान जांच में जुटी पुलिस।
गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह में मिले शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस
एंकर:
गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोहिलडीह इलाके में बरामद किए गए शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह इलाके में कुछ समय पहले एक शव बरामद किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
गयाजी से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
  • मेरा बुरा चाहने वालो.........काली माँ इंसाफ करेगी 🙏🚩
    1
    मेरा बुरा चाहने वालो.........काली माँ इंसाफ करेगी 🙏🚩
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज KGBV में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विशेष जागरूकता शिविर रफीगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) टाइप-1 में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ADM औरंगाबाद एम. सादुल हसन खान एवं सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने छात्राओं से संवाद करते हुए पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सरल भाषा में दी। अधिकारियों ने छात्राओं को पोर्टल का अधिकतम लाभ उठाने तथा उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं KGBV रफीगंज के संचालक मशकूर आलम ने भी छात्राओं को पोर्टल के उपयोग एवं इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में BRC कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार, दिव्यांग शिक्षक एवं KGBV सहयोगी मंजू कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। तकनीकी सहयोग से छात्राओं को पोर्टल संबंधी जानकारी समझने में आसानी हुई। इस अवसर पर KGBV संचालक मशकूर आलम एवं वार्डन कविता कुमारी द्वारा छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। शिविर ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी वातावरण में संपन्न हुआ। #RafiGanj #Aurangabad #KGBV #VidyarthiSahyogPortal #StudentSupport #Education #GirlsEducation #StudentAwareness #BiharEducation #AurangabadNews #RafiGanjNews #BiharNews #EducationNews #KasturbaGandhiBalikaVidyalaya #StudentEmpowerment #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    1
    रफीगंज KGBV में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विशेष जागरूकता शिविर
रफीगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) टाइप-1 में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ADM औरंगाबाद एम. सादुल हसन खान एवं सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने छात्राओं से संवाद करते हुए पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सरल भाषा में दी।
अधिकारियों ने छात्राओं को पोर्टल का अधिकतम लाभ उठाने तथा उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं KGBV रफीगंज के संचालक मशकूर आलम ने भी छात्राओं को पोर्टल के उपयोग एवं इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में BRC कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार, दिव्यांग शिक्षक एवं KGBV सहयोगी मंजू कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। तकनीकी सहयोग से छात्राओं को पोर्टल संबंधी जानकारी समझने में आसानी हुई।
इस अवसर पर KGBV संचालक मशकूर आलम एवं वार्डन कविता कुमारी द्वारा छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। शिविर ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी वातावरण में संपन्न हुआ।
#RafiGanj #Aurangabad #KGBV #VidyarthiSahyogPortal #StudentSupport #Education #GirlsEducation #StudentAwareness #BiharEducation #AurangabadNews #RafiGanjNews #BiharNews #EducationNews #KasturbaGandhiBalikaVidyalaya #StudentEmpowerment #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.