Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरा बुरा चाहने वालो.........काली माँ इंसाफ करेगी 🙏🚩
Vaishnavi bhakt vinu
मेरा बुरा चाहने वालो.........काली माँ इंसाफ करेगी 🙏🚩
More news from बिहार and nearby areas
- मेरा बुरा चाहने वालो.........काली माँ इंसाफ करेगी 🙏🚩1
- औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रफीगंज, औरंगाबाद ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।1
- भोजपुरी के गुलजारपुर पावर ग्रिड पर ग्रामीणों का आक्रोश मुख्य गेट पर मर गया ताला बिजली कटौती के खिलाफ 2 घंटे चला प्रदर्शन भोजपुर जिला के सहार प्रखंड क्षेत्र स्थित गुलजारपुर पावर ग्रिड में मंगलवार को बिजली कटौती और लोग वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीण एवं इंकलाबी पूरा खबर वीडियो में देखेंनौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पावर ग्रिड के मुख्य गेट पर डाला जादा और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया, पूरा खबर वीडियो में देखें धर्मेंद्र कुमार की खासरिपोर्ट1
- सभी को गरीबों को मदद मिलता है बहुत इज्जत मिलता है राष्ट्रपति बहुत सभी कोई इज्जत सम्मान आदर करता है1
- कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया। समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही। महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।4
- रफीगंज KGBV में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विशेष जागरूकता शिविर रफीगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) टाइप-1 में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ADM औरंगाबाद एम. सादुल हसन खान एवं सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने छात्राओं से संवाद करते हुए पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सरल भाषा में दी। अधिकारियों ने छात्राओं को पोर्टल का अधिकतम लाभ उठाने तथा उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं KGBV रफीगंज के संचालक मशकूर आलम ने भी छात्राओं को पोर्टल के उपयोग एवं इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में BRC कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार, दिव्यांग शिक्षक एवं KGBV सहयोगी मंजू कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। तकनीकी सहयोग से छात्राओं को पोर्टल संबंधी जानकारी समझने में आसानी हुई। इस अवसर पर KGBV संचालक मशकूर आलम एवं वार्डन कविता कुमारी द्वारा छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। शिविर ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी वातावरण में संपन्न हुआ। #RafiGanj #Aurangabad #KGBV #VidyarthiSahyogPortal #StudentSupport #Education #GirlsEducation #StudentAwareness #BiharEducation #AurangabadNews #RafiGanjNews #BiharNews #EducationNews #KasturbaGandhiBalikaVidyalaya #StudentEmpowerment #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum1
- कोंचेश्वर महोत्सव के समापन पर कलाकारों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित कोंचेश्वर महोत्सव के समापन पर कलाकारों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित कोंच। कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का मंगलवार को भव्य एवं शांतिपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु शोनी एवं कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने कलाकारों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया। अतिथियों ने सभी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोंचेश्वर महादेव महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करता है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों के सामूहिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य अतिथियों ने भी बारी-बारी से अपना मंतव्य रखते हुए कोंचेश्वर महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव को और आकर्षक बना दिया। अधिकारियों ने कहा कि महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा, कार्यक्रमों के सफल संचालन और शांतिपूर्ण आयोजन में सभी विभागों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पत्रकारों द्वारा महोत्सव की खबरों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाने के लिए उनका भी आभार जताया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित कलाकारों एवं पत्रकारों ने प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान मिलने से कलाकारों एवं पत्रकारों में खुशी देखी गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर हिमांशु शेखर, भाजपा नेता संजय कुमार उर्फ बबलू शर्मा, मोहम्मद शरफराज, शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर कुमार पांडेय, मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, नागेंद्र कुमार राही, दीपक कुमार, नौलेश कुमार, अविनाश कुमार, संजय अथर्व, सुमित मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समापन समारोह के साथ ही दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव विधिवत संपन्न हो गया। पूरे महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनाए रखा।1