“मां कहकर भरोसा जीता… फिर संपत्ति के लालच में कर दी हत्या” बरेली। सुभाषनगर इलाके से लापता हुईं 65 वर्षीय शारदा यादव हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस युवक को वह मां जैसा मानती थीं, उसी ने भरोसे का खून कर दिया। नगर निगम का संविदा कर्मी वरुण पाराशरी ही इस वारदात का आरोपी निकला, जिसने लालच में आकर शारदा की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, शारदा यादव शनिवार दोपहर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं। रविवार को उनके पति, एलआईयू के सेवानिवृत्त दरोगा गजराज सिंह ने सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरी लोकेशन पुलिस लाइन के पास मिली। सुराग जोड़ते-जोड़ते पुलिस की नजर बिहारीपुर कहरवान निवासी वरुण पाराशरी पर जा टिकी। कॉल डिटेल में भी दोनों के बीच बातचीत सामने आई। सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए वरुण ने पहले टालमटोल की, लेकिन सख्ती के आगे टूट गया। उसने कबूल किया कि शारदा उसे बेटे जैसा मानती थीं और संपत्ति में हिस्सा देने की बात भी कही थी। मगर जब उसे हिस्सा मिलता नहीं दिखा, तो उसने हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने मंदिर ले जाने के बहाने शारदा को बुलाया और कार में ही पाना (टायर बदलने वाला औजार) से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बाद में शव को पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में झाड़ियों में छिपा दिया। एसओजी टीम ने जब वरुण की कार की तलाशी ली, तो उसमें खून के निशान और हत्या में इस्तेमाल किया गया पाना बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि शारदा घर से निकलते समय करीब ढाई लाख रुपये के जेवर पहने थीं, जो अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर भरोसे को झकझोर दिया है—जहां “मां-बेटे” का रिश्ता भी लालच के आगे कमजोर पड़ गया।
“मां कहकर भरोसा जीता… फिर संपत्ति के लालच में कर दी हत्या” बरेली। सुभाषनगर इलाके से लापता हुईं 65 वर्षीय शारदा यादव हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस युवक को वह मां जैसा मानती थीं, उसी ने भरोसे का खून कर दिया। नगर निगम का संविदा कर्मी वरुण पाराशरी ही इस वारदात का आरोपी निकला, जिसने लालच में आकर शारदा की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, शारदा यादव शनिवार दोपहर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस
नहीं लौटीं। रविवार को उनके पति, एलआईयू के सेवानिवृत्त दरोगा गजराज सिंह ने सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरी लोकेशन पुलिस लाइन के पास मिली। सुराग जोड़ते-जोड़ते पुलिस की नजर बिहारीपुर कहरवान निवासी वरुण पाराशरी पर जा टिकी। कॉल डिटेल में भी दोनों के बीच बातचीत सामने आई। सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए वरुण ने पहले टालमटोल
की, लेकिन सख्ती के आगे टूट गया। उसने कबूल किया कि शारदा उसे बेटे जैसा मानती थीं और संपत्ति में हिस्सा देने की बात भी कही थी। मगर जब उसे हिस्सा मिलता नहीं दिखा, तो उसने हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने मंदिर ले जाने के बहाने शारदा को बुलाया और कार में ही पाना (टायर बदलने वाला औजार) से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बाद में शव को पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में झाड़ियों में छिपा दिया। एसओजी टीम ने
जब वरुण की कार की तलाशी ली, तो उसमें खून के निशान और हत्या में इस्तेमाल किया गया पाना बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि शारदा घर से निकलते समय करीब ढाई लाख रुपये के जेवर पहने थीं, जो अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर भरोसे को झकझोर दिया है—जहां “मां-बेटे” का रिश्ता भी लालच के आगे कमजोर पड़ गया।
- बरेली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना बारादरी पुलिस और एक शातिर गौकश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे हारुनगला-भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अहमद के रूप में हुई है, जो बारादरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी पर पहले से गौकशी, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 14 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। "बरेली में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है… देर रात हुई इस मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी है।"पूरे मामले में एसपी शिवम आशुतोष ने आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 10:30 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- *#SSPBareilly के निर्देशन में #bareillypolice के कम्प्यूटर ऑपरेटर व CCTNS कर्मी द्वारा CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम की सहायता से खोये /गुम हुए 342 मोबाइल फोन (कीमत करीब 65 लाख रूपये) बरामद करने के सम्बन्ध में पु0अ0नगर, श्री मानुष पारीक की बाइट।* #UPPolice1
- थाना भमोरा क्षेत्र के गांव सरदार नगर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव में बनी पानी की टंकी अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे डोरीलाल, डब्बू उर्फ रविन्द्र और अर्जुन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टंकी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार टंकी के आसपास और नीचे लंबे समय से पानी भरा रहता था, जिससे उसके पिलर कमजोर होकर जमीन में धंस गए। इसी कारण टंकी अचानक गिर गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।3
- Bareilly crime mamla/ Bareilly mein hadsa/ Bareilly Ke mirganj ka hadsa/ mirganj Mein 3 bacchon Ki maut/ talab Mein dubne Se maut/ nahane Gaye bacche talab Mein/ sabon ko postmortem ke liye bheja/ teen bacchon Ki dardnak maut/1
- Sharekhan नवादा सतपुर रोड ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 40 यह कचरा घर है जस्टिस के बराबर में मंदिर है वहां पर कचरा घर पर मरे जानवर डालकर लोग जाते हैं और पता पता नहीं और क्या-क्या डाल कर जाते हैं मना मना करने पर लड़ते हैं और कर्मचारी इस बात का फायदा उठाते हैं कि वह सरकारी या प्राइवेट है उनसे कुछ कहो तो वह लड़ते हैं 20 रास्ते में कचरा डालते हैं मना करने पर लड़ते हैं1
- ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी1
- #*थाना बारादरी #bareillyoilce द्वारा गोकशी की घटनाओं में संलिप्त शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार करने एवं बरामदगी के सबंध में श्री शिवम आशुतोष, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हाईवे, बरेली की बाइट।*#1
- #bareillypoliceथाना शाही #bareillypolice द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 शातिर अपराधियो 1.113 KG स्मैक पाउडर (अन्तराष्ट्रिय कीमत 2 करोड़ रु0), 1,50,000/- रुपये नगद, 01 नोट गिनने की मशीन, 05 मोबाइल फोन, 03 किलो BENTONITE पाउडर व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किये जाने के संबंध में #SPSouth की बाइट।*1
- 3 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में बरेली स्थित भाजपा कार्यालय जश्न के रंग में रंग गया। जैसे ही असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने की तस्वीर साफ हुई, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी, जमकर आतिशबाज़ी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते जीत का जश्न मनाया। पूरे परिसर में "भारत माता की जय", "मोदी-मोदी" और "जय श्रीराम" के नारों से माहौल गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के भरोसे की जीत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देशभर में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का असर अब राज्यों में भी साफ दिखाई दे रहा है। बरेली में जश्न का ये माहौल बता रहा है—कमल खिला है, तो खुशी भी पूरे जोश में मना रहे हैं कार्यकर्ता। पूरे मामले में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया1