चंपारण में समकालीन अभियान से अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 846 गिरफ्तार, 761 जेल। चंपारण क्षेत्र के तीनों जिलों मोतिहारी, बेतिया और बगहा में पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर 22 से 23 मार्च 2026 तक चलाए गए समकालीन अभियान में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी सफलता मिली। इस दौरान कुल 846 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कांड और वारंट के आरोपी शामिल हैं। इनमें से 761 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। अभियान के तहत 292 इस्तेहारों का तामिला और 192 कुर्की की कार्रवाई भी की गई, जिससे फरार अपराधियों पर दबाव बढ़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 240 ग्राम गांजा, 1415.46 लीटर देसी शराब और 122.854 लीटर विदेशी शराब समेत भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इसके अलावा एक देसी कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और अन्य सामान भी जब्त किए गए। मोतिहारी, बेतिया और बगहा में क्रमशः सबसे अधिक गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। यह जानकारी आज 25 मार्च बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गई।
चंपारण में समकालीन अभियान से अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 846 गिरफ्तार, 761 जेल। चंपारण क्षेत्र के तीनों जिलों मोतिहारी, बेतिया और बगहा में पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर 22 से 23 मार्च 2026 तक चलाए गए समकालीन अभियान में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी सफलता मिली। इस दौरान कुल 846 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कांड और वारंट के आरोपी शामिल हैं। इनमें से 761 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। अभियान के तहत 292 इस्तेहारों का तामिला और 192 कुर्की की कार्रवाई भी की गई, जिससे फरार अपराधियों पर दबाव बढ़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 240 ग्राम गांजा, 1415.46 लीटर देसी शराब और 122.854 लीटर विदेशी शराब समेत भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इसके अलावा एक देसी कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और अन्य सामान भी जब्त किए गए। मोतिहारी, बेतिया और बगहा में क्रमशः सबसे अधिक गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। यह जानकारी आज 25 मार्च बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गई।
- Hyderabad mein Aaj ka Mausam1
- भवानीपुर कोहड़ा स्कूल में लाइब्रेरी का शुभारंभ, 1120 किताबों से सजा ज्ञान का केंद्र योगापट्टी प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक मध्य विद्यालय, भवानीपुर कोहड़ा में मंगलवार को नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। डीडीसी काजले वैभव, प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह और जिला पार्षद के सदस्य लालाबाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नए पुस्तकालय कक्ष के खुलने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। यहां 17 छात्रों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे वे शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालय में 1120 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय की आत्मा होता है। इससे छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर शिक्षक विवेक कुमार शुक्ल, नसीम अख्तर, युगल किशोर प्रसाद, एकबाल रजक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मन्द्रिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- चैत्र प्रतिपदा से लेकर हनुमान जयंती तक विश्व हिंदू परिषद मान रहा है रामोत्व। इस अवसर पर बेतिया के पुरानी गुदरी उत्तरी द्वारा देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा तथा विशेष आरती किया। साथ ही साथ देश, समाज कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। भक्तों का मानना है कि आज भी महावीर हनुमान पृथ्वी लोक में जीवंत रूप से विद्यमान है इनके पूजा अर्चना से ही सारे विघ्न बढ़ाओ को दूर कर , देश समाज और विश्व में शांति लाई जा सकती है। ज्ञात हो प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू करवाया गया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ निरंतर प्रत्येक मंगलवार को चलता है। जहां काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। है।1
- विश्व यक्ष्मा दिवस पर बेतिया में जागरूकता रैली, “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का दिया संदेश बेतिया। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे शहर में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली गई। यह रैली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र से शुरू होकर अस्पताल परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः केंद्र पर आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों से खांसी के लक्षणों को गंभीरता से लेने और समय पर जांच कराने की अपील की गई। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और इलाज को बीच में न छोड़ें। वहीं डॉ. चेतन जायसवाल ने बताया कि टीबी की जांच और उपचार सरकार द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही मरीजों को बेहतर पोषण के लिए प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और समाज से टीबी को खत्म करने में सहयोग करें।1
- पडरौना में गैस एजेंसियों पर छापा: जांच में बड़ा खेल उजागर, रेस्टोरेंट में अवैध सिलेंडर उपयोग पकड़ा गया कुशीनगर जिले में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार पडरौना अभिषेक मिश्रा ने टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह और राजस्वकर्मी योगेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। टीम ने जंगल बेलवा स्थित इंडियन गैस एजेंसी और गायत्री नगर पडरौना की एजेंसी में करीब चार घंटे तक जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान नगर के मिठाई महल और कैलोरी किचन रेस्टोरेंट में उपयोग हो रहे गैस सिलेंडरों की भी पड़ताल की गई। कैलोरी किचन में प्रतिदिन एक कमर्शियल सिलेंडर की खपत सामने आई। जबकि 6 मार्च से व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद रेस्टोरेंट में लगातार कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर चार सिलेंडर उपयोग में पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि यह रेस्टोरेंट अनिकेत इंडियन गैस एजेंसी के मालिक उदयभान सिंह से जुड़ा हुआ है। इससे यह संकेत मिलता है कि एजेंसी द्वारा अपने ही प्रतिष्ठान को नियमित रूप से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही थी। वहीं पडरौना की इंडियन गैस एजेंसी में भी भारी अनियमितताएं उजागर हुईं। रिकॉर्ड में कई ऐसे लोगों के नाम पर गैस वितरण दिखाया गया, जिनके घर तक सिलेंडर पहुंचा ही नहीं। साथ ही एजेंसी पर कुछ बाहरी लोगों के काम करने की भी जानकारी सामने आई। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।4
- अम्मी की कसम! अब नही आने का! मुजफ्फरनगर में 6-8 दबंगों ने एक युवक को अपने अहाते में बंधक बनाया और आधे घंटे तक उसकी पिटाई की. यह लड़का पास के गांव में घूमने चला गया था. दबंगों ने पकड़ लिया.1
- चंपारण क्षेत्र के तीनों जिलों मोतिहारी, बेतिया और बगहा में पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर 22 से 23 मार्च 2026 तक चलाए गए समकालीन अभियान में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी सफलता मिली। इस दौरान कुल 846 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कांड और वारंट के आरोपी शामिल हैं। इनमें से 761 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। अभियान के तहत 292 इस्तेहारों का तामिला और 192 कुर्की की कार्रवाई भी की गई, जिससे फरार अपराधियों पर दबाव बढ़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 240 ग्राम गांजा, 1415.46 लीटर देसी शराब और 122.854 लीटर विदेशी शराब समेत भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इसके अलावा एक देसी कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और अन्य सामान भी जब्त किए गए। मोतिहारी, बेतिया और बगहा में क्रमशः सबसे अधिक गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। यह जानकारी आज 25 मार्च बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गई।1
- blackberry aap kya kahana chahte Hain ya nahin Ghana Nadi coolpad road light kya karna chahte hain1
- बैरिया में जन सुराज को नई मजबूती, डॉ. मुन्ना कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष #वायरल #Tags #JanSuraaj #BairiaNews #BiharPolitics #PoliticalUpdate #NewLeadership #GrassrootPolitics #BiharNews #YouthLeadership #JanSuraajParty #LocalPolitics #BiharDevelopment #BreakingNews #ViralNews1