जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा । जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश होमगार्डस परीक्षा एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जिलाधिकारी ने समस्त स्टैटिक मजिस्टेªट/सेक्टर मजिस्टेªट व केन्द्र व्यवस्थापकों को दिये सारी व्यवस्थायें दुरूस्त कराये जाने के निर्देश पीलीभीत सूचना विभाग 17 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 होमगार्डस परीक्षा एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को जनपद के 06 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा को सकुशल सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु नामित स्टैटिक मजिस्टेªट, सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश होमगार्डस परीक्षा जनपद में 06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3ः00 बजे से 05ः00 बजे तक आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, ए0टी0एम0कार्ड, किसी भी तरह की डिवाइस (विद्युत उपकरण), इत्यादि उपकरण न लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि समस्त केन्द्र व्यवस्थापक बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी परीक्षा परिसर में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश न करें और परीक्षा के समय आईडी कार्ड लगाना अनिवार्य रहेगा। ड्यूटी पर लगाये गये सभी अधिकारी समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण अवश्य कर लें जो भी कमी हो उसे तुरन्त पूर्ण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा की सारी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण हों, प्रश्न पत्रों की सील्ड पैक परीक्षा कक्ष में ही सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में निर्धारित समय पर खुलवाना व परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में ही सील्ड पैक कराना सुनिश्चित करें। समस्त परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक/अधिकारी परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए टीम भावना से कार्य करें। समस्त परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक.)रोशनी यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा । जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश होमगार्डस परीक्षा एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जिलाधिकारी ने समस्त स्टैटिक मजिस्टेªट/सेक्टर मजिस्टेªट व केन्द्र व्यवस्थापकों को दिये सारी व्यवस्थायें दुरूस्त कराये जाने के निर्देश पीलीभीत सूचना विभाग 17 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 होमगार्डस परीक्षा एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को जनपद के 06 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा को सकुशल सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु नामित स्टैटिक मजिस्टेªट, सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों के साथ
बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश होमगार्डस परीक्षा जनपद में 06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3ः00 बजे से 05ः00 बजे तक आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, ए0टी0एम0कार्ड, किसी भी तरह की डिवाइस (विद्युत उपकरण), इत्यादि उपकरण न लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि समस्त केन्द्र व्यवस्थापक बोर्ड द्वारा
जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी परीक्षा परिसर में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश न करें और परीक्षा के समय आईडी कार्ड लगाना अनिवार्य रहेगा। ड्यूटी पर लगाये गये सभी अधिकारी समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण अवश्य कर लें जो भी कमी हो उसे तुरन्त पूर्ण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा की सारी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण हों, प्रश्न पत्रों की सील्ड
पैक परीक्षा कक्ष में ही सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में निर्धारित समय पर खुलवाना व परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में ही सील्ड पैक कराना सुनिश्चित करें। समस्त परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक/अधिकारी परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए टीम भावना से कार्य करें। समस्त परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक.)रोशनी यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- आप सभी देशवाशियो को होली की हार्दिक शुभकामनायें डॉ.विपिन कुमार यादव संस्थापक &राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर हक़ पर्यावरण फाउंडेशन1
- Post by समाचार Crime News1
- पीलीभीत। जनपद में गेहूं खरीद को लेकर डीएम अलर्ट।बड़े किसानों और छोटे किसानों के वीच सिस्टम वनाकर कराई जा रही गेहूं खरीद। अनियमितताओं पर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन।1
- Post by Pawan Raj pasi1
- पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार बरेली, अवधेश शर्मा: जनपद बरेली में एक महिला ने अपने पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी ने मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग की है।1
- बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव हरदुआ किफायत उल्ला निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र मोहम्मद असगर साथ में उसका ममेरा भाई 14 वर्षीय आतिब पुत्र थाना नवाबगंज क्षेत्र के रिछौला निवासी दोनों 10 अप्रैल शाम को पैदल रिछौला नानी के घर से घर हरदुआ किफायत उल्ला जा रहे थे रास्ता में तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने दोनों के टक्कर मार दी जिसमें अमन और आतिब दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई आतिब का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है राहगीरों ने मोटरसाइकिल को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।1
- सीबीएसई 10वीं 2026 में फिजिक्सवाला का परचम, बरेली में मेधावियों का सम्मान बरेली, अवधेश शर्मा: सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। कई छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त किए, जबकि कुछ ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स में पंजाब के फाजिल्का के वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद के अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर के आयुष्मान महापात्रा शामिल रहे, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पीडब्ल्यू विद्यापीठ द्वारा बरेली में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से शौर्य दुबे ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस वर्ष सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए, जिनके परिणामों ने सुनियोजित ऑनलाइन और मिश्रित शिक्षण प्रणाली की प्रभावशीलता को साबित किया है।1
- बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटे और बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका छोटा बेटा नाजिर अली और बहू नूरी फातिमा आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। हालात इतने बिगड़ गए कि महिला ने साल 2020 में ही दोनों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। पीड़िता ने 2025 में अपना मकान बेचकर नए मालिक को कब्जा भी दे दिया, इसके बावजूद आरोपी बेटा-बहू लगातार विवाद करते रहे। आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को बेटे ने पुराने मकान में घुसकर सामान फेंका और कब्जा करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब पीड़िता का आरोप है कि बेटा और बहू उसे और उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुजुर्ग महिला ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस से न्याय की उम्मीद में डरी-सहमी मां अपने परिवार की सुरक्षा की मांग कर रही है। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे दी गई जानकारी1
- शाहजहांपुर जिले से आस्था और हृदय परिवर्तन की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ तिलहर क्षेत्र के निवासी फैज ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना लिया है। शुद्धिकरण संस्कार के पश्चात अब उन्हें सोनू चौहान के नाम से जाना जाएगा। कालीबाड़ी मंदिर में हुआ 'घर वापसी' कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ सोनू चौहान (पूर्व नाम फैज) का 'घर वापसी' कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान: पंडितों द्वारा विशेष हवन-पूजन कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल पिलाकर उनका शुद्धिकरण किया गया। भगवा वस्त्र और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। अयोध्या यात्रा और महादेव की भक्ति ने बदला जीवन सोनू चौहान ने बताया कि सनातन धर्म के प्रति उनका लगाव नया नहीं है, बल्कि वह वर्ष 2000 से ही इसकी ओर आकर्षित थे। उनके इस परिवर्तन के पीछे मुख्य कारण निम्नलिखित रहे: "मुझे शुरू से ही सनातन धर्म में अटूट आस्था थी। मैं अक्सर अयोध्या, हरिद्वार और वाराणसी जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा करता था। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर मिले धार्मिक प्रमाणों ने मेरे विश्वास को और पुख्ता कर दिया। मुझ पर किसी का दबाव नहीं है, यह मेरी अंतरात्मा का निर्णय है।" — सोनू चौहान उन्होंने विशेष रूप से भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की और कहा कि वह काफी समय से इस निर्णय पर विचार कर रहे थे। आयोजकों का पक्ष: 'यह धर्म परिवर्तन नहीं, घर वापसी है' इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले राजेश अवस्थी ने इसे धर्म परिवर्तन मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा: यह पूरी तरह से एक 'घर वापसी' है। सोनू चौहान काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थे, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई। दावा किया जा रहा है कि भविष्य में सोनू का परिवार भी इसी मार्ग पर चलेगा।1