logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हापुड़ में एक पारिवारिक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उसकी कार में GPS ट्रैकर लगवा दिया। जैसे ही महिला को वाहन की लोकेशन एक होटल में मिली, वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। होटल में पति के कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ होने की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।

2 hrs ago
user_Vaneet kashyap
Vaneet kashyap
अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
2 hrs ago

हापुड़ में एक पारिवारिक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उसकी कार में GPS ट्रैकर लगवा दिया। जैसे ही महिला को वाहन की लोकेशन एक होटल में मिली, वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। होटल में पति के कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ होने की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • गाजियाबाद में एक ऐसा हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ घरवालों ने जबरदस्ती अपनी बेटी की शादी तो करा दी, लेकिन दुल्हन की लेस्बियन पार्टनर अपनी मोहब्बत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। जैसे ही दूल्हा अपनी सुहागरात का इंतजार कर रहा था, दुल्हन की सहेली पुलिस की वर्दी पहनकर और अपने इरादों को साथ लेकर ससुराल पहुंच गई। इसके बाद वहां देखते ही देखते शादी का मंडप रणभूमि बन गया। वह सबके सामने दुल्हन को छुड़ाकर अपने साथ ले गई, जबकि दूल्हा पूरी तरह बेबस होकर देखता ही रह गया। अब शादी का यह तमाशा इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है।
    1
    गाजियाबाद में एक ऐसा हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ घरवालों ने जबरदस्ती अपनी बेटी की शादी तो करा दी, लेकिन दुल्हन की लेस्बियन पार्टनर अपनी मोहब्बत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। जैसे ही दूल्हा अपनी सुहागरात का इंतजार कर रहा था, दुल्हन की सहेली पुलिस की वर्दी पहनकर और अपने इरादों को साथ लेकर ससुराल पहुंच गई।

इसके बाद वहां देखते ही देखते शादी का मंडप रणभूमि बन गया। वह सबके सामने दुल्हन को छुड़ाकर अपने साथ ले गई, जबकि दूल्हा पूरी तरह बेबस होकर देखता ही रह गया। अब शादी का यह तमाशा इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • अंबाला जिले के बराड़ा डाकघर में पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्गों, दिव्यांगों और लाचार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ितों का आरोप है कि उनसे पेंशन का फॉर्म भरने से साफ इनकार कर दिया गया। पेंशन के लिए कई बुजुर्ग बैसाखियों के सहारे और कुछ लोग रेहड़ी पर बैठकर डाकघर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। पीड़ितों का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद डाकघर में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। घंटों तक डाकघर के बाहर परेशान रहने के बाद सभी पीड़ित अपनी शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। बुजुर्गों का कहना है कि पेंशन उनके जीवन का सहारा है, लेकिन उसे निकालने के लिए भी उन्हें अपमान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    4
    अंबाला जिले के बराड़ा डाकघर में पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्गों, दिव्यांगों और लाचार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ितों का आरोप है कि उनसे पेंशन का फॉर्म भरने से साफ इनकार कर दिया गया।

पेंशन के लिए कई बुजुर्ग बैसाखियों के सहारे और कुछ लोग रेहड़ी पर बैठकर डाकघर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। पीड़ितों का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद डाकघर में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

घंटों तक डाकघर के बाहर परेशान रहने के बाद सभी पीड़ित अपनी शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। बुजुर्गों का कहना है कि पेंशन उनके जीवन का सहारा है, लेकिन उसे निकालने के लिए भी उन्हें अपमान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Manish sharma
    Manish sharma
    मुलाना सेंट, अंबाला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • मनोरंजन जगत में पहचान बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित ऑर्बिट सिग्नेचर बैंक्वेट में 'स्टारडम आइकॉन्स 2026' का भव्य और बेहद रोमांचक आयोजन संपन्न हुआ। ईशू गंभीर एंटरटेनमेंट और स्टारडम एक्टिंग इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेगा शो में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन की फाउंडर श्रीमती सुमन गंभीर ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर और सही मार्गदर्शन देना है। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर जूनियर, युवा और वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और अभिनय की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को ₹35,000 तक के आकर्षक नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मनोरंजन और फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियों नवदीप, मनप्रीत, आयशा, सोनू जैक्सन और भैया जी की जज पैनल ने प्रतिभागियों के हुनर को परखा और उन्हें महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके साथ ही स्टारडम एक्टिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिभागियों को एक्टिंग, कैमरा फेसिंग, मॉडलिंग, ऑडिशन प्रिपरेशन और स्टेज परफॉर्मेंस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने की जानकारी भी साझा की गई। शानदार मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन के समापन पर आयोजकों ने सभी का आभार जताया और भविष्य में इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की।
    1
    मनोरंजन जगत में पहचान बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित ऑर्बिट सिग्नेचर बैंक्वेट में 'स्टारडम आइकॉन्स 2026' का भव्य और बेहद रोमांचक आयोजन संपन्न हुआ। ईशू गंभीर एंटरटेनमेंट और स्टारडम एक्टिंग इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेगा शो में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस प्रतिष्ठित आयोजन की फाउंडर श्रीमती सुमन गंभीर ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर और सही मार्गदर्शन देना है। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर जूनियर, युवा और वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और अभिनय की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को ₹35,000 तक के आकर्षक नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मनोरंजन और फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियों नवदीप, मनप्रीत, आयशा, सोनू जैक्सन और भैया जी की जज पैनल ने प्रतिभागियों के हुनर को परखा और उन्हें महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके साथ ही स्टारडम एक्टिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिभागियों को एक्टिंग, कैमरा फेसिंग, मॉडलिंग, ऑडिशन प्रिपरेशन और स्टेज परफॉर्मेंस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने की जानकारी भी साझा की गई। शानदार मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन के समापन पर आयोजकों ने सभी का आभार जताया और भविष्य में इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की।
    user_Daily Media 24 News
    Daily Media 24 News
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश की पांच सर्वश्रेष्ठ आईटीआई को सम्मानित किया। सेक्टर-3 स्थित कौशल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव नियुक्त प्रिंसिपलों से भी संवाद किया और कौशल विकास को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ हरियाणा के युवा लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से "युवा संवाद पत्रिका" का भी शुभारंभ किया गया है। हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इस अवसर पर सरकार ने 20 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही हजारों युवाओं को सीधे उद्योगों और कंपनियों से जोड़कर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान ऐसे नवाचारों का निरीक्षण किया जाएगा, जिनसे देश में ईंधन की बचत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
    1
    विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश की पांच सर्वश्रेष्ठ आईटीआई को सम्मानित किया। सेक्टर-3 स्थित कौशल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव नियुक्त प्रिंसिपलों से भी संवाद किया और कौशल विकास को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ हरियाणा के युवा लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से "युवा संवाद पत्रिका" का भी शुभारंभ किया गया है।

हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इस अवसर पर सरकार ने 20 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही हजारों युवाओं को सीधे उद्योगों और कंपनियों से जोड़कर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान ऐसे नवाचारों का निरीक्षण किया जाएगा, जिनसे देश में ईंधन की बचत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    9 hrs ago
  • पंचकूला पुलिस ने महज एक ही दिन में करीब 1.25 करोड़ रुपये की 625 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
    1
    पंचकूला पुलिस ने महज एक ही दिन में करीब 1.25 करोड़ रुपये की 625 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने दबखेड़ी निवासी सचिन, गौरव, मोटा और करनाल के बड़थल निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंधु ने बताया कि यह कार्रवाई कुरुक्षेत्र के भिवानीखेड़ा निवासी सिकन्दर की शिकायत पर की गई है, जिन्होंने खेती-बाड़ी का काम करने की बात कही है। सिकन्दर के दो बेटे थे, जिनमें बड़ा बेटा विजय कुमार और छोटा शैन्टी था, जो प्राइवेट गाड़ियों पर बतौर ड्राइवर नौकरी करता था। सिकन्दर की शिकायत के अनुसार, उनका बेटा शैन्टी बीती 6 जुलाई को रोहित से एक मोटरसाइकिल मांगकर लाया था, जिसे रोहित खुद दबखेड़ी के गौरव से मांगकर लाया था। इस मोटरसाइकिल का सुभाष मंडी चौकी थानेसर क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया था और वह वहीं खड़ी थी। इसी बात को लेकर उसी शाम रोहित, गौरव और सचिन ने नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में शैन्टी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद 10 जुलाई को गौरव, सचिन और उनके पिता मोटा सिकन्दर के घर आए और शैन्टी के बारे में पूछा। सिकन्दर ने उन्हें भरोसा दिया था कि वे एक्सीडेंट का सारा खर्च दे देंगे और मोटरसाइकिल की टूट-फूट भी ठीक करवा देंगे। इसके बावजूद, आरोपियों ने योजना के तहत शैन्टी को जिंदल पार्क थानेसर के पास बुलाया। वहां रोहित के कहने पर गौरव, सचिन और उनके पिता मोटा ने शैन्टी के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर अगवा कर अपने घर दबखेड़ी ले गए। आरोपियों ने शैन्टी को कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और बाद में उसे कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में छोड़कर भाग गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच केयूके थाना के पीसआई राहुल द्वारा की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। 12 जुलाई को पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया।
    1
    कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने दबखेड़ी निवासी सचिन, गौरव, मोटा और करनाल के बड़थल निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंधु ने बताया कि यह कार्रवाई कुरुक्षेत्र के भिवानीखेड़ा निवासी सिकन्दर की शिकायत पर की गई है, जिन्होंने खेती-बाड़ी का काम करने की बात कही है। सिकन्दर के दो बेटे थे, जिनमें बड़ा बेटा विजय कुमार और छोटा शैन्टी था, जो प्राइवेट गाड़ियों पर बतौर ड्राइवर नौकरी करता था।

सिकन्दर की शिकायत के अनुसार, उनका बेटा शैन्टी बीती 6 जुलाई को रोहित से एक मोटरसाइकिल मांगकर लाया था, जिसे रोहित खुद दबखेड़ी के गौरव से मांगकर लाया था। इस मोटरसाइकिल का सुभाष मंडी चौकी थानेसर क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया था और वह वहीं खड़ी थी। इसी बात को लेकर उसी शाम रोहित, गौरव और सचिन ने नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में शैन्टी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद 10 जुलाई को गौरव, सचिन और उनके पिता मोटा सिकन्दर के घर आए और शैन्टी के बारे में पूछा। सिकन्दर ने उन्हें भरोसा दिया था कि वे एक्सीडेंट का सारा खर्च दे देंगे और मोटरसाइकिल की टूट-फूट भी ठीक करवा देंगे।

इसके बावजूद, आरोपियों ने योजना के तहत शैन्टी को जिंदल पार्क थानेसर के पास बुलाया। वहां रोहित के कहने पर गौरव, सचिन और उनके पिता मोटा ने शैन्टी के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर अगवा कर अपने घर दबखेड़ी ले गए। आरोपियों ने शैन्टी को कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और बाद में उसे कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में छोड़कर भाग गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच केयूके थाना के पीसआई राहुल द्वारा की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। 12 जुलाई को पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    3 hrs ago
  • यमुनानगर के जगाधरी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) द्वारा एक मोटरसाइकिल जागरूकता यात्रा निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    1
    यमुनानगर के जगाधरी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) द्वारा एक मोटरसाइकिल जागरूकता यात्रा निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • हापुड़ में एक पारिवारिक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उसकी कार में GPS ट्रैकर लगवा दिया। जैसे ही महिला को वाहन की लोकेशन एक होटल में मिली, वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। होटल में पति के कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ होने की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।
    1
    हापुड़ में एक पारिवारिक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उसकी कार में GPS ट्रैकर लगवा दिया। जैसे ही महिला को वाहन की लोकेशन एक होटल में मिली, वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। होटल में पति के कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ होने की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.