Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और रूठे हुए लोगों को मनाने की कवायद शुरू हो गई है। आशुतोष तिवारी को भाजपा का टिकट मिलने के बाद दतिया में पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री ऐंदल सिंह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और सांसद संध्या राय सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही, पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक नेता और कार्यकर्त्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वहां मौजूद सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दण्डवत प्रणाम किया।
सतेन्द्र अहिरवार
दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और रूठे हुए लोगों को मनाने की कवायद शुरू हो गई है। आशुतोष तिवारी को भाजपा का टिकट मिलने के बाद दतिया में पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री ऐंदल सिंह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और सांसद संध्या राय सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही, पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक नेता और कार्यकर्त्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वहां मौजूद सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दण्डवत प्रणाम किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 'साइबर सुरक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया।1
- दतिया में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी जंग का ऐलान हो गया है। भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने दतिया के किला चौक पर पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रत्याशी दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगा। चंद्रशेखर आजाद ने साफ किया कि इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होने वाला है।1
- शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई द्वारा अपने 78वें स्थापना दिवस यानी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस तीन किलोमीटर लंबी मैराथन में नगर के 267 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। यह दौड़ स्थानीय गांधी हॉल से शुरू होकर ट्रैफिक प्वाइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक और सोमवारिया होते हुए पुनः गांधी हॉल पर ही समाप्त हुई। मैराथन के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में देवेन्द्र सेन ने प्रथम, प्रदीप पटेल ने द्वितीय और कुलदीप गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं में मेघा नायक ने प्रथम, कोमल राजावत ने द्वितीय और आरती मंडलोई ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और 'खेलो भारत' के प्रांत संयोजक अमन कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से निकलकर खेल के मैदान की ओर बढ़ने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर मैदान में जाएगा, तभी राष्ट्र स्वस्थ बनेगा और विकसित भारत की राह पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए और आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की। इस दौरान देवास विभाग संयोजक दक्ष यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभाविप की स्थापना, इसके उद्देश्यों और 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया कि किस प्रकार कार्यकर्ताओं ने देशहित के आंदोलनों में महती भूमिका निभाई है। अंत में अभाविप के नगर मंत्री आयुष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवा साथियों से एक स्वस्थ, सशक्त और चिंतनशील नागरिक बनकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।5
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार दोपहर 3 बजे तक "साइबर सुरक्षा संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन बड़ोदिया थाना के एएसआई विजय सिंह ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के संबंध में भी बताया और कहा कि जागरूकता तथा सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि अभाविप मालवा प्रांत के सोशल मीडिया संयोजक आनंद सेन ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी, संयम और राष्ट्रहित की भावना के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम में अभाविप मोहन बड़ोदिया के नगर मंत्री कनक सोनी सहित कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने अंत में साइबर सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने और समाज में जनजागरण करने का संकल्प लिया।1
- मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में हरि नारायण यादव को पुनः श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम के तहत आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 730 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में कुल 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि सफलतापूर्वक जमा की गई। जिले में मुख्यमंत्री के इस राशि अंतरण कार्यक्रम और उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही बहनें, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके।1
- राजगढ़ के बोड़ा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी गांव निवासी माखन सांसी (पिता रामप्रसाद सांसी) ने शनिवार को बोड़ा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वर्ष 2017 से फरार चल रहे माखन के खिलाफ करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। आरोपी ने पुलिस की समझाइश और गांवों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व चौपालों से प्रेरित होकर अपराध का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है। माखनसिंह ने बताया कि वह अब अपराध की दुनिया छोड़कर समाज में सामान्य जीवन जीना चाहता है। बोड़ा थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह राजपूत के अनुसार, थाना क्षेत्र के कड़िया, गुलखेड़ी और हुलखेड़ी गांवों को आपराधिक गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया है। इन गांवों के कुछ लोग देश के विभिन्न हिस्सों में चोरी सहित स्थानीय स्तर पर मारपीट, जुआ, अवैध शराब और मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त जैसे अपराधों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के मार्गदर्शन में पुलिस इन तीनों गांवों में लगातार चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे प्रभावित होकर माखन ने यह कदम उठाया। आत्मसमर्पण करने वाले माखन के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो उसके खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी एक्ट के 5 मामले, मारपीट व झगड़े के 3 मामले और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर हमला करने व बलवा जैसे गंभीर अपराधों के 2 मामले शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों को सुधार का अवसर देने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि माखन से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी अपराध का रास्ता छोड़ेंगे।1
- शाजापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मिडवे के समीप रविवार तड़के पोल्ट्री फीड (मुर्गी का दाना) से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। शिवपुरी जिले के सेमरी निवासी ट्रक चालक अजय धाकड़ पिता श्रीराम धाकड़ मुरैना से पोल्ट्री फीड भरकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे, तभी सुबह करीब 4:30 बजे मिडवे के सामने अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल अशोक और पायलट अंकित बरेठा ने तत्परता से स्थिति को संभाला और बाधित यातायात व्यवस्था को सामान्य करवाया। इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है और पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।2