logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड: क्वारी नदी किनारे मिली युवती की लाश की 3 दिन बाद हुई पहचान, परिजनों का हंगामा भिंड के सिमराव-कमई मार्ग स्थित क्वारी नदी पुल के पास 17 मार्च की रात मिली एक अज्ञात युवती की लाश की पहचान तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को हो गई। पहचान होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया। भिंड से सूर्या दीक्षित की रिपोर्ट...

7 hrs ago
user_Surya Dixit Journalist
Surya Dixit Journalist
Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

भिंड: क्वारी नदी किनारे मिली युवती की लाश की 3 दिन बाद हुई पहचान, परिजनों का हंगामा भिंड के सिमराव-कमई मार्ग स्थित क्वारी नदी पुल के पास 17 मार्च की रात मिली एक अज्ञात युवती की लाश की पहचान तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को हो गई। पहचान होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया। भिंड से सूर्या दीक्षित की रिपोर्ट...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *जल संकट के दौर में ऐसी पहलें भविष्य की आधारशिला हैं - मंत्री श्री राकेश शुक्ला* *मंत्री श्री राकेश शुक्ला का मेहगांव तालाब पर श्रमदान: जल गंगा अभियान को मिला बल* नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद मेहगांव के श्री वनखण्डेश्वर मंदिर तालाब पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ श्रमदान किया। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ला ने तालाब की सफाई एवं संवर्धन कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनका यह कदम जल संरक्षण की दिशा में एक सशक्त संदेश है, जो स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करता है। श्रमदान के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर केंद्रित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तालाब, पोखर एवं कुओं का संवर्धन न केवल जल स्तर को बढ़ाएगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे श्रमदान में बढ़-चढ़कर भाग लें। जल संकट के दौर में ऐसी पहलें भविष्य की आधारशिला हैं। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा "जल ही जीवन है, और इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के जल स्रोतों की सफाई एवं रखरखाव में योगदान देना चाहिए।
    2
    *जल संकट के दौर में ऐसी पहलें भविष्य की आधारशिला हैं - मंत्री श्री राकेश शुक्ला*
*मंत्री श्री राकेश शुक्ला का मेहगांव तालाब पर श्रमदान: जल गंगा अभियान को मिला बल*
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद मेहगांव के श्री वनखण्डेश्वर मंदिर तालाब पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ श्रमदान किया। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ला ने तालाब की सफाई एवं संवर्धन कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनका यह कदम जल संरक्षण की दिशा में एक सशक्त संदेश है, जो स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करता है।
श्रमदान के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर केंद्रित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तालाब, पोखर एवं कुओं का संवर्धन न केवल जल स्तर को बढ़ाएगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।
उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे श्रमदान में बढ़-चढ़कर भाग लें। जल संकट के दौर में ऐसी पहलें भविष्य की आधारशिला हैं।
मंत्री श्री शुक्ला ने कहा "जल ही जीवन है, और इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के जल स्रोतों की सफाई एवं रखरखाव में योगदान देना चाहिए।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भिंड के सिमराव-कमई मार्ग स्थित क्वारी नदी पुल के पास 17 मार्च की रात मिली एक अज्ञात युवती की लाश की पहचान तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को हो गई। पहचान होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया। भिंड से सूर्या दीक्षित की रिपोर्ट...
    1
    भिंड के सिमराव-कमई मार्ग स्थित क्वारी नदी पुल के पास 17 मार्च की रात मिली एक अज्ञात युवती की लाश की पहचान तीन दिन बाद शुक्रवार शाम को हो गई। पहचान होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया।
भिंड से सूर्या दीक्षित की रिपोर्ट...
    user_Surya Dixit Journalist
    Surya Dixit Journalist
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by कृष्ण कांत शर्मा
    1
    Post by कृष्ण कांत शर्मा
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इटावा में दर्दनाक हादसा: कूलर के तार में फंसकर 10 साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में खेलते समय एक मासूम बच्चे की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ले का है, जहां किराए के मकान में रह रहे हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के 10 वर्षीय बेटे हर्ष की मौत कूलर के तार में फंसने से हो गई। खेल-खेल में चला गया मासूम का जीवन जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वीरेंद्र सिंह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। उस समय घर में उनकी पत्नी और दोनों बेटे मौजूद थे। छोटा बेटा हर्ष कमरे में अकेले खेल रहा था, जबकि मां बाथरूम में नहा रही थी और बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक कूलर का तार हर्ष की गर्दन में फंस गया। कुछ ही देर में उसकी सांस रुक गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की नजर पड़ी तो उड़े होश जब हर्ष की मां नहाकर बाहर आईं और बेटे को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब वह कमरे में पहुंचीं, तो बेटे को कूलर के तार में फंसा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में मचा कोहराम मासूम बेटे की इस दर्दनाक मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वीरेंद्र सिंह को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे भी सदमे में आ गए। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं।
    1
    इटावा में दर्दनाक हादसा: कूलर के तार में फंसकर 10 साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में खेलते समय एक मासूम बच्चे की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ले का है, जहां किराए के मकान में रह रहे हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के 10 वर्षीय बेटे हर्ष की मौत कूलर के तार में फंसने से हो गई।
खेल-खेल में चला गया मासूम का जीवन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वीरेंद्र सिंह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। उस समय घर में उनकी पत्नी और दोनों बेटे मौजूद थे। छोटा बेटा हर्ष कमरे में अकेले खेल रहा था, जबकि मां बाथरूम में नहा रही थी और बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था।
इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक कूलर का तार हर्ष की गर्दन में फंस गया। कुछ ही देर में उसकी सांस रुक गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मां की नजर पड़ी तो उड़े होश
जब हर्ष की मां नहाकर बाहर आईं और बेटे को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब वह कमरे में पहुंचीं, तो बेटे को कूलर के तार में फंसा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
परिवार में मचा कोहराम
मासूम बेटे की इस दर्दनाक मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वीरेंद्र सिंह को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे भी सदमे में आ गए। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं।
    user_Sachin nirwal
    Sachin nirwal
    Etawah, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • AIMIM के जिला उपाध्यक्ष गुफरान पठान ने दी ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद AIMIM के जिला उपाध्यक्ष गुफरान पठान ने दी ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद
    1
    AIMIM के  जिला उपाध्यक्ष 
गुफरान पठान ने दी ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद
AIMIM के  जिला उपाध्यक्ष 
गुफरान पठान ने दी ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद
    user_Imran baig
    Imran baig
    Media Etawah, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • आगरा के थाना किरावली क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में नकल कराने के नाम पर छात्रों से रुपये लेने और नकल न होने पर पैसे वापस मांगने पहुंचे छात्र सुरजीत के साथ कथित शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शिक्षक छात्र को धमकाते और पीटते नजर आ रहे हैं। छात्र ने बाइक रोकने का भी आरोप लगाया है। डायल 112 पर सूचना के बाद बाइक वापस मिली। कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है, जबकि डीआईओएस ने मामले का संज्ञान लेकर परीक्षा केंद्र को नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कथित शिक्षक छात्र को डांटते, धमकाते और मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में शिक्षक जैसा दिख रहा शख्स यह कहते हुए सुनाई दे रहा है- “1400 बच्चों में तू ही स्पेशल है?” यह संवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्र के साथ आए उसके दोस्त ने ही यह वीडियो बनाया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। यह मामला केवल एक छात्र की पिटाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया, अवैध वसूली और छात्रों के शोषण जैसे गंभीर मुद्दे फिर से चर्चा में आ गए हैं। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा दाग साबित हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन इस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कार्रवाई करते हैं और छात्र को न्याय कब तक मिलता है।
    1
    आगरा के थाना किरावली क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में नकल कराने के नाम पर छात्रों से रुपये लेने और नकल न होने पर पैसे वापस मांगने पहुंचे छात्र सुरजीत के साथ कथित शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शिक्षक छात्र को धमकाते और पीटते नजर आ रहे हैं। छात्र ने बाइक रोकने का भी आरोप लगाया है। डायल 112 पर सूचना के बाद बाइक वापस मिली। कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है, जबकि डीआईओएस ने मामले का संज्ञान लेकर परीक्षा केंद्र को नोटिस जारी किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कथित शिक्षक छात्र को डांटते, धमकाते और मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में शिक्षक जैसा दिख रहा शख्स यह कहते हुए सुनाई दे रहा है- “1400 बच्चों में तू ही स्पेशल है?” यह संवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्र के साथ आए उसके दोस्त ने ही यह वीडियो बनाया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
यह मामला केवल एक छात्र की पिटाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया, अवैध वसूली और छात्रों के शोषण जैसे गंभीर मुद्दे फिर से चर्चा में आ गए हैं। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा दाग साबित हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन इस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कार्रवाई करते हैं और छात्र को न्याय कब तक मिलता है।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *(RY) इटावा-* *सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव मां के दरबार पहुंचे.....!!* सिद्ध पीठ कालीवाह मंदिर में की पूजा-अर्चना। *मां सरस्वती के स्वरूप में विधि-विधान से पूजा।* इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव गोपाल यादव मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    1
    *(RY) इटावा-*
*सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव मां के दरबार पहुंचे.....!!*
सिद्ध पीठ कालीवाह मंदिर में की पूजा-अर्चना।
*मां सरस्वती के स्वरूप में विधि-विधान से पूजा।*
इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव गोपाल यादव मौजूद रहे।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हुआ सामूहिक मुंडन मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ नेशनल हाईवे 719 पर रोड नहीं तो टोल नहीं को लेकर आंदोलन हुआ था जिसमें राज्यपाल सिंह राजावत तथा अज्ञात 3 लोगों पर FIR हुई थी उसी के विरोध में हुआ या मुंडन
    1
    हुआ सामूहिक मुंडन मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ
नेशनल हाईवे 719 पर रोड नहीं तो टोल नहीं को लेकर आंदोलन हुआ था जिसमें राज्यपाल सिंह राजावत तथा अज्ञात 3 लोगों पर FIR हुई थी उसी के विरोध में हुआ या मुंडन
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.