गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण निर्णय, उपभोक्ताओं को घर पर मिलेगा गैस सिलेंडर, डिलीवरी प्वाइंट व्यवस्था लागू। चंपावत 14 मार्च 2026, सूवि। जनपद चम्पावत में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में गैस बुकिंग से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया, डीएसपी, ओटीपी सत्यापन आदि के दौरान अत्यधिक संख्या में फोन कॉल आने के चलते कई उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में पहुंचना पड़ रहा है, जिससे एजेंसी परिसरों में भीड़ बढ़ने के साथ-साथ कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है तथा समय पर गैस आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण केवल निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए, जिससे आमजन को घर पर ही सुरक्षित एवं सुगम तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे केवल बुकिंग कराने के उद्देश्य से गैस एजेंसी जाकर बुकिंग करा सकते हैं। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को अपना खाली गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गैस आपूर्ति निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे गैस एजेंसियों एवं गोदामों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण करें तथा आमजन को जागरूक करते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से एजेंसियों में लाइन लगाने से बचाया जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें, गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर गैस वितरण व्यवस्था का लाभ उठाएं, जिससे जनपद में गैस आपूर्ति प्रणाली सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

- चम्पावत 15 अप्रैल 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मऊ (चौमेल) क्षेत्र में गुलदार के हमले में घायल हुई ज्योति को प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते समय रहते उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायल छात्रा को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बेहतर उपचार हेतु घायल को जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने छात्रा के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें हर संभव चिकित्सीय एवं प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने हेतु तत्काल पिंजरा लगाया जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।2
- लोहाघाटः धोन में सैकड़ो फुट गहरी खाई में गिरने से बची ब्रेजा कार पैराफिट ने बचाई जान ।1
- Post by अशोक सरकार1
- 15 अप्रैल को अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के कुशल निर्देशन में अग्निशमन टीम द्वारा ओरियन मेंटल फैक्ट्री, ताड़ीखेत में जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन टीम द्वारा संस्थान में उपलब्ध आपातकालीन निकास मार्गों को सदैव अवरोध मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं त्वरित निकासी सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- नैनीताल के बिड़ला विद्या मंदिर का बोर्ड परीक्षाफल पिछले करीब एक दशक में ऊंचाइयों को स्पर्श करता चला गया है। बिड़ला बोर्ड रिजल्ट में ही नहीं बल्कि तमाम राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी आगे ही रहा है। यही वजह है कि बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, छात्र आवासीय विद्यालयों में राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरा स्थान रखता है। विद्यालय को गौरमय मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानाचार्य अनिल शर्मा को जाता है। इस वर्ष 10वीं के बोर्ड परीक्षा में बिड़ला विद्या मंदिर ने टॉप का रिजल्ट दिया है। इस उपलब्धि को प्रिंसिपल अनिल शर्मा क्या कहते हैं , सुनिए1
- जिले में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आया, छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले से आज शिक्षा के क्षेत्र में गर्व की खबर सामने आई है, जहां सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इस परिणाम में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के छात्र रक्षित पंत ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया और जिला टॉपर बने। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे मेहनत व मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इसी विद्यालय के अन्य छात्र भी पीछे नहीं रहे, नियति अगरकोटी ने 96.6 प्रतिशत, यश मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत, शिवांशी जोशी ने 94.8 प्रतिशत, हर्षिता दीपक ने 94.6 प्रतिशत और रिया पुरोहित ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। छात्रा याशिका पंत ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, अमन खोलिया ने 96.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और रिषिका अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमन खोलिया ने हिंदी में 100 में से 100 अंक और याशिका पंत ने 99 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सीमा जोशी पांडे, एकेडमिक हेड ओपी फुलारा, कोऑर्डिनेटर दीपक राणा व मुकुल कटोलिया सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी। क्लास टीचर्स रोहित कुमार, दिव्यांशु अधिकारी और पीआरओ शालिनी साम्बल व दीपक पांडे ने भी खुशी जताई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कौसानी में भी शानदार प्रदर्शन रहा, जहां प्रशांत बिष्ट ने 93.8 प्रतिशत, संस्कृति भारद्वाज ने 92.6 प्रतिशत और राहुल बिष्ट ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह परिणाम दर्शाता है कि बागेश्वर के छात्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। #CBSEBoard #Class10Result #DistrictTopper #Bageshwar #EducationNews #SuccessStory1
- हल्द्वानी:पिकअप ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, एक युवती की मौत दूसरी गंभीर1