logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 days ago
user_अशोक सरकार
अशोक सरकार
Khatima, Udam Singh Nagar•
4 days ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कटना नदी के पुनरोत्थान हेतू फावड़ा चलाकर श्रृम किया साथ में अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी फावड़ा चलाया डीएम के साथ बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक वर्मा भी फावड़ा चलाते नजर आए।
    1
    पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कटना नदी के पुनरोत्थान हेतू फावड़ा चलाकर श्रृम किया साथ में अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी फावड़ा चलाया डीएम के साथ बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक वर्मा भी फावड़ा चलाते नजर आए।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर ने कैसे नर्क बनाया है आम जनता का जीवन। बेबाक, बेखबर। #SmartMeter #उप्पस्ल #CMYogi #UPPCL #EnergyMinister @followers PMO India DM Pilibhit DM Bareilly
    1
    स्मार्ट मीटर ने कैसे नर्क बनाया है आम जनता का जीवन। बेबाक, बेखबर।
#SmartMeter #उप्पस्ल #CMYogi #UPPCL #EnergyMinister @followers PMO India DM Pilibhit DM Bareilly
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व: खुले जंगल में बाघ का दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नजारा पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) से प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ के घने जंगलों के बीच, नदी के किनारे खुले में घूमते बाघ को देखकर सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चिड़ियाघर के पिंजरों से इतर, अपनी प्राकृतिक मखमली घास और शांत वातावरण में बाघ का यह अंदाज लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं था। नदी के किनारे 'किंग' की चहलकदमी टाइगर रिजर्व के भीतर से गुजरने वाली नदी के किनारे जब एक विशालकाय बाघ सड़क पर चहलकदमी करता हुआ नजर आया, तो वहां मौजूद पर्यटकों की सांसें थम गईं। बाघ को शांत भाव से सड़क पार करते और नदी के किनारे धूप का आनंद लेते देखना एक दुर्लभ अनुभव था। "चिड़ियाघर में बाघ को देखना एक बात है, लेकिन पीलीभीत के इन खुले जंगलों में उसे अपनी मर्जी से घूमते देखना रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है।" — एक पर्यटक उत्साह और खौफ का अनोखा संगम बाघ को अपने इतने करीब देखकर सैलानियों के बीच मिला-जुला माहौल देखने को मिला: जिज्ञासा: कई सैलानी इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों और मोबाइल में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे। डर और सिहरन: बाघ की दहाड़ और उसकी राजसी चाल को देखकर कुछ पर्यटक सहमे हुए भी नजर आए। जंगल की खामोशी के बीच बाघ की मौजूदगी ने एक रोमांचक डर पैदा कर दिया था। क्यों खास है पीलीभीत टाइगर रिजर्व? पीलीभीत टाइगर रिजर्व अपनी जैव विविधता और बाघों की बढ़ती संख्या के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हाल के वर्षों में यहाँ 'साइटिंग' (बाघ दिखने की घटनाएं) काफी बढ़ी हैं, जिससे यह ईको-टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बन गया है। पर्यटकों के लिए सलाह: वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि बाघ दिखने पर शोर न मचाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जंगल के नियमों का पालन करते हुए ही इस प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।
    1
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व: खुले जंगल में बाघ का दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नजारा
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) से प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ के घने जंगलों के बीच, नदी के किनारे खुले में घूमते बाघ को देखकर सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चिड़ियाघर के पिंजरों से इतर, अपनी प्राकृतिक मखमली घास और शांत वातावरण में बाघ का यह अंदाज लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं था।
नदी के किनारे 'किंग' की चहलकदमी
टाइगर रिजर्व के भीतर से गुजरने वाली नदी के किनारे जब एक विशालकाय बाघ सड़क पर चहलकदमी करता हुआ नजर आया, तो वहां मौजूद पर्यटकों की सांसें थम गईं। बाघ को शांत भाव से सड़क पार करते और नदी के किनारे धूप का आनंद लेते देखना एक दुर्लभ अनुभव था।
"चिड़ियाघर में बाघ को देखना एक बात है, लेकिन पीलीभीत के इन खुले जंगलों में उसे अपनी मर्जी से घूमते देखना रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है।" — एक पर्यटक
उत्साह और खौफ का अनोखा संगम
बाघ को अपने इतने करीब देखकर सैलानियों के बीच मिला-जुला माहौल देखने को मिला:
जिज्ञासा: कई सैलानी इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों और मोबाइल में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे।
डर और सिहरन: बाघ की दहाड़ और उसकी राजसी चाल को देखकर कुछ पर्यटक सहमे हुए भी नजर आए। जंगल की खामोशी के बीच बाघ की मौजूदगी ने एक रोमांचक डर पैदा कर दिया था।
क्यों खास है पीलीभीत टाइगर रिजर्व?
पीलीभीत टाइगर रिजर्व अपनी जैव विविधता और बाघों की बढ़ती संख्या के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हाल के वर्षों में यहाँ 'साइटिंग' (बाघ दिखने की घटनाएं) काफी बढ़ी हैं, जिससे यह ईको-टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बन गया है।
पर्यटकों के लिए सलाह:
वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि बाघ दिखने पर शोर न मचाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जंगल के नियमों का पालन करते हुए ही इस प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    Local News Reporter Kalinagar, Pilibhit•
    20 hrs ago
  • पूरनपुर कस्बे में रजिस्ट्री ऑफिस के पास शनिवार को दिनदहाड़े जमीन विक्रेता के अपहरण की कोशिश से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 90 लाख रुपये की जमीन की डील के बाद कुछ लोग विक्रेता को बहाने से कार में बैठाकर ले जाने लगे। इसी दौरान विक्रेता को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और कार को घेर लिया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी विक्रेता को छोड़कर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी 90 लाख रुपये दिए बिना ही भाग निकले। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    पूरनपुर कस्बे में रजिस्ट्री ऑफिस के पास शनिवार को दिनदहाड़े जमीन विक्रेता के अपहरण की कोशिश से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 90 लाख रुपये की जमीन की डील के बाद कुछ लोग विक्रेता को बहाने से कार में बैठाकर ले जाने लगे।
इसी दौरान विक्रेता को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और कार को घेर लिया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी विक्रेता को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
हैरानी की बात यह रही कि आरोपी 90 लाख रुपये दिए बिना ही भाग निकले। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • saiyaara movie song bansuri ka dhun Pilibhit puranpur ke Rahane wala ek Yuva
    1
    saiyaara movie song bansuri ka dhun Pilibhit puranpur ke Rahane wala ek Yuva
    user_Jeet Fast food
    Jeet Fast food
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चम्पावत 19 अप्रैल 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के सुदूरवर्ती एवं वनराजी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 688/2024 के अंतर्गत ग्राम बांडा, शेरा, लोडियालसेरा, पिपलियालसेरा एवं खिरद्वारी में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 1 करोड़ 66 हजार रुपये की लागत से संचालित इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के तहत 13 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया गया तथा 5 विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की स्थापना की गई। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमांत क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद विद्युत विभाग ने मात्र डेढ़ माह में कार्य पूर्ण कर इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे इन दूरस्थ गांवों में, जहां पूर्व में रात्रि के समय केवल अंधकार ही रहता था, अब 100 से अधिक परिवारों के घरों में उजाला पहुंचेगा। यह पहल न केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि वनराजी समुदाय सहित समस्त ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को अब बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक अर्थों में “नई रोशनी” लेकर आई है। ग्रामीणों ने सरकार के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि सभी लाभार्थियों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं तथा क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस योजना का पूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके।
    2
    चम्पावत 19 अप्रैल 2026, सूवि।
जनपद चम्पावत के सुदूरवर्ती एवं वनराजी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 688/2024 के अंतर्गत ग्राम बांडा, शेरा, लोडियालसेरा, पिपलियालसेरा एवं खिरद्वारी में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
लगभग 1 करोड़ 66 हजार रुपये की लागत से संचालित इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के तहत 13 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया गया तथा 5 विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की स्थापना की गई।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमांत क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद विद्युत विभाग ने मात्र डेढ़ माह में कार्य पूर्ण कर इन गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है।
भारत-नेपाल सीमा से सटे इन दूरस्थ गांवों में, जहां पूर्व में रात्रि के समय केवल अंधकार ही रहता था, अब 100 से अधिक परिवारों के घरों में उजाला पहुंचेगा। यह पहल न केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि वनराजी समुदाय सहित समस्त ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों को अब बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक अर्थों में “नई रोशनी” लेकर आई है। ग्रामीणों ने सरकार के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि सभी लाभार्थियों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं तथा क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस योजना का पूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सके।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पीलीभीत में गैस सिलेंडर को लेकर जमकर मारपीट गैस सिलेंडर वितरण के दौरान जमकर हंगामा पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम विषनपुर फरदिया के मजरे में गैस वितरण कार्य के दौरान दबंगों ने गैस वितरक से गाली-गलौज व मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमरिया पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मो. रफीक पुत्र बाबू बक्श उम्र 58 वर्ष, सलीम उम्र 22 वर्ष, रईस अहमद उम्र 40 वर्ष, हनीफ उम्र 26 वर्ष व नन्हे बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी फरदिया रसूला थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को गिरफ़्तार किया है।
    1
    पीलीभीत में गैस सिलेंडर को लेकर जमकर मारपीट
गैस सिलेंडर वितरण के दौरान जमकर हंगामा
पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम विषनपुर फरदिया के मजरे में गैस वितरण कार्य के दौरान दबंगों ने गैस वितरक से गाली-गलौज व मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमरिया पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर  मो. रफीक पुत्र बाबू बक्श उम्र 58 वर्ष, सलीम उम्र 22 वर्ष, रईस अहमद उम्र 40 वर्ष, हनीफ उम्र 26 वर्ष व नन्हे बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी फरदिया रसूला थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को गिरफ़्तार किया है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पीलीभीत ब्रेकिंग - जहानाबाद पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। शिक्षक से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हुआ। बीती रात चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में शहादत उर्फ इश्तियाक के पैर में गोली लगी। आरोपी ने 9 मार्च को रिटायर्ड शिक्षक से 23 हजार रुपये लूटे थे। घायल बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया, दो साथी पहले पकड़े जा चुके हैं।
    1
    पीलीभीत ब्रेकिंग - जहानाबाद पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। 
शिक्षक से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हुआ।  
बीती रात चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया।  
जवाबी फायरिंग में शहादत उर्फ इश्तियाक के पैर में गोली लगी।  
आरोपी ने 9 मार्च को रिटायर्ड शिक्षक से 23 हजार रुपये लूटे थे।  
घायल बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।  
इलाज के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया, दो साथी पहले पकड़े जा चुके हैं।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.