Shuru
Apke Nagar Ki App…
Badri kumar verma
More news from Hazaribagh and nearby areas
- हजारीबाग से बड़ी खबर हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटखोरी मोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया। कोल्डड्रिंक से लोड ट्रक जैसे ही मुड़ रहा था, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित हैं।1
- जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र स्थित इटखोरी मोड़ के पास रांची–पटना मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पदमा ओपी थाना की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक लोड था, जिससे आग तेजी से फैल गई। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।1
- हजारीबाग पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही 🚒 ट्रक ट्रेलर आपस में टक्कर मारा ,,दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर के कारण वाहन मे लगी आग,,दोनों ओर से आवागमन बाधित,,होने के बाद पदमा थाना पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा1
- हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम के पवेलियन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बोलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वॉटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया। आम जनमानस और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहाँ ओपन जिम बनाने और वॉकिंग ट्रैक पर लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया है । उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीसीसीआई के कूच बेहार टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यह मैदान राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुका है, जहाँ केरल और झारखंड की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। अब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार इसी मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा। 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड की श्रेष्ठ 60 महिला क्रिकेटरों को चार अलग-अलग टीमों में बांटकर उनके बीच मैच कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का यह स्टेडियम राज्य की महिला क्रिकेटरों के स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संघ की कोशिश खिलाड़ियों को एक उच्च गुणवत्ता वाला मैदान और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्रिकेट के आधारभूत ढांचे के मामले में निरंतर प्रगति कर रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। मौके पर विशेषरूप से संघ के सचिव बंटी तिवारी, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, करण जायसवाल, अब्दुल मन्नान वारसी, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह, विमलेश दुबे, जय प्रकाश, सुबोध आकाश, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।1
- 🔥 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। 🚒 सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🥤 बताया जा रहा है कि एक वाहन में स्प्राइट पेय पदार्थ लदा हुआ था। 🙏 राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। 👮♂️ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ⚠️ सावधान रहें, सुरक्षित चलें!1
- Post by खबर आप तक4
- क्लास में आया ‘बंदर मामा’, बच्चों ने कहा – सर, आज तो स्पेशल क्लास है! 🐒📚 हज़ारीबाग़ के चौपारण के अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय, मानगढ़ में बुधवार का दिन पढ़ाई से ज्यादा मस्ती और यादों के नाम रहा। हुआ यूं कि जैसे ही क्लास में पढ़ाई चल रही थी, अचानक एक “स्पेशल गेस्ट” खिड़की से एंट्री मार गया—बंदर मामा! 😄 पहले तो बच्चों में हल्की घबराहट फैल गई—किसी ने किताब पकड़ ली, तो कोई कुर्सी से चिपक गया। लेकिन जैसे ही बंदर ने शांत अंदाज में इधर-उधर झांकना शुरू किया, माहौल डर से बदलकर मज़े में बदल गया। बच्चे भी चुपचाप बैठकर उसे ऐसे देखने लगे जैसे कोई नया स्टूडेंट एडमिशन लेकर आया हो। शिक्षक ने भी समझदारी दिखाते हुए कहा—“शांत रहो, आज मेहमान आया है!” बस फिर क्या था, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बंदर मामा भी पूरे आराम से क्लास का “निरीक्षण” करते रहे, जैसे कह रहे हों—“मुझे भी पढ़ना है भाई!” 🐵1
- हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बुधवार को डीजल की किल्लत ने आम लोगों से लेकर वाहन चालकों तक की परेशानी बढ़ा दी। तेल कंपनियों से आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दबाव काफी बढ़ गया है। स्थिति ऐसी हो गई कि कई पंपों पर डीजल पूरी तरह खत्म हो गया, जिससे दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लंबी कतारों में खड़े वाहन चालकों को घंटों इंतजार के बाद भी निराश होकर लौटना पड़ा। पंप मैनेजरों का कहना है कि अचानक बढ़ी मांग और ज्यादा खपत के कारण दोपहर बाद ही डीजल खत्म हो गया। इस संकट का असर आम लोगों की दिनचर्या और कामकाज पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर कब तक सामान्य होगी सप्लाई और लोगों को इस परेशानी से राहत मिलेगी।1