सेमरी में मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल जिला अस्पताल रेफर रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास रात करीब 10:30 बजे मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रंजीत पुत्र शीतला प्रसाद (24) निवासी गुलाब का पुरवा, सेमरहा, लालगंज और बबलू कुमार पुत्र सुरेश कुमार (24) निवासी सोहरामऊ, थाना बिहार, उन्नाव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक उन्नाव के तकिया गांव स्थित अपनी चाची के घर से गुलाब का पुरवा में बुआ के घर बहन को लेने जा रहे थे। इसी दौरान सेमरी चौराहे के पास अचानक मवेशी सामने आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। वहां डॉक्टर सुनील यादव ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
सेमरी में मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल जिला अस्पताल रेफर रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास रात करीब 10:30 बजे मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रंजीत पुत्र शीतला प्रसाद (24) निवासी गुलाब का पुरवा, सेमरहा, लालगंज और बबलू कुमार पुत्र सुरेश कुमार (24) निवासी सोहरामऊ, थाना बिहार, उन्नाव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक उन्नाव के तकिया गांव स्थित अपनी चाची के घर से गुलाब का पुरवा में बुआ के घर बहन को लेने जा रहे थे। इसी दौरान सेमरी चौराहे के पास अचानक मवेशी सामने आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। वहां डॉक्टर सुनील यादव ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
- शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा हमें - राजा भैया1
- प्रतापगढ़ के होनहार बच्चों को मिला गाडगे ज्ञान गौरव सम्मान, देखें पूरी खबर संत गाडगे जागरूकता मंच के तत्वावधान में आज प्रतापगढ़ शहर में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को "गाडगे ज्ञान गौरव" सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलन और बुद्ध वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका शोभा कनौजिया ने की और संचालन मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र विमल ने किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने कहा कि - प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती, आज के यही मेधावी बच्चे कल राष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ राजकुमार कनौजिया ने बच्चों को मेहनत और निरंतर प्रयास का मंत्र दिया।इस दौरान समाजसेवी लक्खू चौधरी, रोशन लाल उमरवैश्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया।1
- सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी। परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। Rakesh Singh सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी। परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। Rakesh Singh1
- 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी का एक और सराहनीय प्रयास प्रतापगढ़। विद्यार्थियों में शिक्षा, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी, कोहंडौर ने एक और सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। संस्था की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सोसाइटी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना, उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी लोगों के साथ शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सोसाइटी के प्रबंधक हबीबुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 25 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम के बाद संस्था की ओर से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के इस निर्णय से विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस तरह के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। क्षेत्र के बच्चों को एक मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने का यह प्रयास निश्चित रूप से संस्था की एक और सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष अजीम उल्ला, उपाध्यक्ष जमीर असगर, उर्मिला सरोज, राहुल सोनी, डी.के. सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, हरितखान, वसीम आदिशबाज , अजमान खान, रामनाथ, एजाज, इश्तियाक, अशुतोष पाठक, कौशिक इकराम, महफूज, संदीप, नादिर, तारिक, हजरत, दिनेश सरोज, आमिर लखनऊ, आशोक, महेंद्र, विजयलक्ष्मी, किरन, फैसल, कमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- खीरों के सेमरी में निर्माणाधीन छत की पटरी टूटी, आधा दर्जन मजदूर घायल रायबरेली जिले के खीरों क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित जगन्नाथगंज मोड़ के पास मकान की छत डालते समय बड़ा हादसा हो गया। छत का स्लैब डालने के दौरान अचानक पटरी टूट गई, जिससे चाहली पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धर्मेश पुत्र रामऔतार के मकान में छत का स्लैब डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पटरी टूटने से सर्वेश पुत्र रमेश (36) निवासी राम प्रसाद खेड़ा, बिहार उन्नाव, राजकुमार पुत्र जगदीश (30) निवासी डुंडीखेड़ा खीरों, रफीक पुत्र शौकत (32) निवासी बरौडी खीरों, अभय सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह (20) निवासी तकिया पाटन, बिहार उन्नाव और धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम अवतार (32) निवासी जलीमगंज, बिहार उन्नाव घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुनील यादव ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए सर्वेश और रामकुमार को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।1
- Fungal Infection : Don't ignore !Causes , Symptoms and Treatment अमेठी शहर का पहला चर्म रोग क्लीनिक : अंसारी क्लीनिक1
- सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन अमेठी। सोमवार को अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही और मां कालिका के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मां कालिकन धाम अमृत कुंड के किनारे स्थित है। श्रद्धालुओं में मान्यता है कि अमृत कुंड में श्रद्धा और विश्वास के साथ स्नान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। मां कालिका के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पीताधीश्वर श्री महाराज जी हैं।3
- रामपुर हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह। सम्मानित लोग रहे उपस्थित प्रतापगढ़। रामपुर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत मांधाता प्रतापगढ़ रोड पर रामपुर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक समाजसेवी नेता।डा .के के तिवारी का संकल्प हुआ पूरा पैतृक गांव रामपुर मुश्तर्का में निर्मित हुआ रामपुर हॉस्पिटल. क्षेत्रीय जनमानस की सेवा में समर्पित डॉक्टर के के तिवारी।1