logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खीरों के सेमरी में निर्माणाधीन छत की पटरी टूटी, आधा दर्जन मजदूर घायल रायबरेली जिले के खीरों क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित जगन्नाथगंज मोड़ के पास मकान की छत डालते समय बड़ा हादसा हो गया। छत का स्लैब डालने के दौरान अचानक पटरी टूट गई, जिससे चाहली पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धर्मेश पुत्र रामऔतार के मकान में छत का स्लैब डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पटरी टूटने से सर्वेश पुत्र रमेश (36) निवासी राम प्रसाद खेड़ा, बिहार उन्नाव, राजकुमार पुत्र जगदीश (30) निवासी डुंडीखेड़ा खीरों, रफीक पुत्र शौकत (32) निवासी बरौडी खीरों, अभय सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह (20) निवासी तकिया पाटन, बिहार उन्नाव और धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम अवतार (32) निवासी जलीमगंज, बिहार उन्नाव घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुनील यादव ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए सर्वेश और रामकुमार को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

22 hrs ago
user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

खीरों के सेमरी में निर्माणाधीन छत की पटरी टूटी, आधा दर्जन मजदूर घायल रायबरेली जिले के खीरों क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित जगन्नाथगंज मोड़ के पास मकान की छत डालते समय बड़ा हादसा हो गया। छत का स्लैब डालने के दौरान अचानक पटरी टूट गई, जिससे चाहली पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धर्मेश पुत्र रामऔतार के मकान में छत का स्लैब डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पटरी टूटने से सर्वेश पुत्र रमेश (36) निवासी राम प्रसाद खेड़ा, बिहार उन्नाव, राजकुमार पुत्र जगदीश (30) निवासी डुंडीखेड़ा खीरों, रफीक पुत्र शौकत (32) निवासी बरौडी खीरों, अभय सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह (20) निवासी तकिया पाटन, बिहार उन्नाव और धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम अवतार (32) निवासी जलीमगंज, बिहार उन्नाव घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुनील यादव ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए सर्वेश और रामकुमार को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेमरी में मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल जिला अस्पताल रेफर रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास रात करीब 10:30 बजे मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रंजीत पुत्र शीतला प्रसाद (24) निवासी गुलाब का पुरवा, सेमरहा, लालगंज और बबलू कुमार पुत्र सुरेश कुमार (24) निवासी सोहरामऊ, थाना बिहार, उन्नाव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक उन्नाव के तकिया गांव स्थित अपनी चाची के घर से गुलाब का पुरवा में बुआ के घर बहन को लेने जा रहे थे। इसी दौरान सेमरी चौराहे के पास अचानक मवेशी सामने आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। वहां डॉक्टर सुनील यादव ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
    1
    सेमरी में मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल जिला अस्पताल रेफर 
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास रात करीब 10:30 बजे मवेशी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रंजीत पुत्र शीतला प्रसाद (24) निवासी गुलाब का पुरवा, सेमरहा, लालगंज और बबलू कुमार पुत्र सुरेश कुमार (24) निवासी सोहरामऊ, थाना बिहार, उन्नाव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक उन्नाव के तकिया गांव स्थित अपनी चाची के घर से गुलाब का पुरवा में बुआ के घर बहन को लेने जा रहे थे। इसी दौरान सेमरी चौराहे के पास अचानक मवेशी सामने आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। वहां डॉक्टर सुनील यादव ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गायत्री प्रजापति के परिवार पर आरोपों के बीच अरुण प्रजापति बोले- पारिवारिक विवाद को दिया जा रहा दूसरा रंग अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अरुण प्रजापति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। अरुण प्रजापति का कहना है कि विवाद मारपीट या धमकी को लेकर नहीं, बल्कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनकी बुआ के लड़के का बेटा है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में एक परिवार की तरह हैं। अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि घर में शादी के नाम पर पैसे लिए गए थे। उनका कहना है कि अब उक्त रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
    1
    गायत्री प्रजापति के परिवार पर आरोपों के बीच अरुण प्रजापति बोले- पारिवारिक विवाद को दिया जा रहा दूसरा रंग
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अरुण प्रजापति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है।
अरुण प्रजापति का कहना है कि विवाद मारपीट या धमकी को लेकर नहीं, बल्कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनकी बुआ के लड़के का बेटा है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में एक परिवार की तरह हैं।
अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि घर में शादी के नाम पर पैसे लिए गए थे। उनका कहना है कि अब उक्त रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल अमेठी अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार के सामने रविवार को अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से बाइक up 44v 2472 की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने के कारण घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामेश्वर मास्टर के पुत्र, निवासी रामगढ़ के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    2
    नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल
अमेठी 
अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार के सामने रविवार को अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से बाइक up 44v 2472 की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने के कारण घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
घायल की पहचान रामेश्वर मास्टर के पुत्र, निवासी रामगढ़ के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमेठी में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग पाण्डेय (32) पुत्र वृन्दावन पाण्डेय निवासी तिलकराम पाण्डेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 235/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल जावेद राईन चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।
    1
    अमेठी में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग पाण्डेय (32) पुत्र वृन्दावन पाण्डेय निवासी तिलकराम पाण्डेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 235/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल जावेद राईन चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • -हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत! परिजनों ने गांव के ही युवक दीपक गौतम पर लगाया युवक करता था छा'त्रा को‌ परेशान, परिजनों में मचा कोहराम सोहदे से परेशान छा'त्रा ने उठाई खौ'फनाक कदम। जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव निवासी कक्षा 10 की एक छा'त्रा ने अपने पड़ोस के सोहदे यु'वक से परेशान होकर फां'सी की फं!दे पर घर में पंखे झूल गई।जिसे देख परिजनों में रोना पिटना मच गया। आनन- फानन में स्वजनों की मदत से छात्रा को लेकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे, जहाँ डाक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। वही पुलिस ने मृतक छात्रा की पिता की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाई में जुट गई । छात्रा के पिता का आरोप है कि छात्रा बदलापुर एन. पीएस. पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ाई करती थी। कोचिंग सेंटर से लेकर स्कूल तक जाते समय कई दिनों से (सोहदा) युवक छात्रा पर अश्लील कमेंट व छींटाकशी छेड़छाड़ करता था। जिससे वह बहुत परेशान थी एक दिन पहले शनिवार को छात्रा के पिता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दिया‌। पुलिस पहुचीं और युवक को समझा बुझाकर छोड़ दिया,सोहदे युवक पर कोई कारवाई नही हुई। जिससे रविवार की दोपहर सोहदे युवक छात्रा के घर पहुचकर बात बिवाद कर लिया। जिससे ऊबकर छात्रा अपनी इह लीला समाप्त कर ली। वही थानाध्यक्ष फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि मामले में मृतक छात्रा अमृतलाल गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
    1
    -हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत!
परिजनों ने गांव के ही युवक दीपक गौतम पर लगाया
युवक करता था छा'त्रा को‌ परेशान, परिजनों में मचा कोहराम 
सोहदे से परेशान छा'त्रा ने उठाई खौ'फनाक कदम। 
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव निवासी कक्षा 10 की एक छा'त्रा ने अपने पड़ोस के सोहदे यु'वक से परेशान होकर फां'सी की फं!दे पर घर में पंखे झूल गई।जिसे देख परिजनों में रोना पिटना मच गया। 
आनन- फानन में स्वजनों की मदत से छात्रा को लेकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे, जहाँ डाक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। वही पुलिस ने मृतक छात्रा की पिता की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाई में जुट गई । छात्रा के पिता का आरोप है कि छात्रा बदलापुर एन. पीएस. पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ाई करती थी। कोचिंग सेंटर से लेकर स्कूल तक जाते समय कई दिनों से (सोहदा) युवक छात्रा पर अश्लील कमेंट व छींटाकशी छेड़छाड़ करता था। जिससे वह बहुत परेशान थी एक दिन पहले शनिवार को  छात्रा के पिता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दिया‌। पुलिस पहुचीं और युवक को समझा बुझाकर छोड़ दिया,सोहदे युवक पर कोई कारवाई नही हुई।  जिससे रविवार की दोपहर सोहदे युवक छात्रा के घर पहुचकर बात बिवाद कर लिया। जिससे ऊबकर छात्रा अपनी इह लीला समाप्त कर ली। वही थानाध्यक्ष फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि मामले में मृतक छात्रा अमृतलाल गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
    user_Up khabar24express
    Up khabar24express
    Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाघराय क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से पन्नी में रहने को मजबूर परिवार। *बारिश ने गरीब का आशियाना छीन लिया… अब मदद की जरूरत है* कच्चा मकान गिरा, पन्नी के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर परिवार। प्रतापगढ़। बाघराय क्षेत्र के बारो पटवारा गांव निवासी जय नारायण तिवारी का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। मकान ढहने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए पक्की छत तक नहीं है। मजबूरी में पन्नी डालकर परिवार गुजर-बसर कर रहा है। जय नारायण ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। परिवार में 15 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। बारिश के इस मौसम में बच्चों के साथ खुले में रहने की मजबूरी ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आज इस परिवार को सरकारी मदद के साथ समाज के सक्षम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है। अगर आप मदद कर सकते हैं तो आगे आइए। आपकी छोटी-सी मदद इस परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। प्रशासन से मांग है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ परिवार को सुरक्षित आवास और सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। 📞 मदद/संपर्क: जय नारायण तिवारी — +91 97607 49801 बारो पटवारा, बाघराय, कुंडा, प्रतापगढ़ एक परिवार को छत दिलाने की इस मुहिम में आप भी सहभागी बनें। इंसानियत से बड़ी कोई मदद नहीं।
    1
    बाघराय क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से पन्नी में रहने को मजबूर परिवार। 
*बारिश ने गरीब का आशियाना छीन लिया… अब मदद की जरूरत है*
कच्चा मकान गिरा, पन्नी के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर परिवार।
प्रतापगढ़। 
बाघराय क्षेत्र के बारो पटवारा गांव निवासी जय नारायण तिवारी का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। मकान ढहने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए पक्की छत तक नहीं है। मजबूरी में पन्नी डालकर परिवार गुजर-बसर कर रहा है।
जय नारायण ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। परिवार में 15 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। बारिश के इस मौसम में बच्चों के साथ खुले में रहने की मजबूरी ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आज इस परिवार को सरकारी मदद के साथ समाज के सक्षम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है।
अगर आप मदद कर सकते हैं तो आगे आइए। आपकी छोटी-सी मदद इस परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। 
प्रशासन से मांग है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ परिवार को सुरक्षित आवास और सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
📞 मदद/संपर्क:
जय नारायण तिवारी — +91 97607 49801
बारो पटवारा, बाघराय, कुंडा, प्रतापगढ़
एक परिवार को छत दिलाने की इस मुहिम में आप भी सहभागी बनें।
इंसानियत से बड़ी कोई मदद नहीं।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पश्चिम गांव में पूर्व विधायक राकेश सिंह का कीचड़ मुक्त अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, जर्जर सड़क का लिया जायजा रायबरेली जनपद के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम गांव में पूर्व विधायक राकेश सिंह का कीचड़ मुक्त अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, जर्जर सड़क का लिया जायजा
    1
    पश्चिम गांव में पूर्व विधायक राकेश सिंह का कीचड़ मुक्त अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, जर्जर सड़क का लिया जायजा
रायबरेली जनपद के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम गांव में पूर्व विधायक राकेश सिंह का कीचड़ मुक्त अभियान, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, जर्जर सड़क का लिया जायजा
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *गौरीगंज पावर हाउस पर महासंग्राम: 5 दिन से महिलाएं सड़क पर, अधिकारी फरार,जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, विद्युत मंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे* अमेठी में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है और विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस पर किसानों का महाधरना आज पांचवें दिन भी जारी है। पांच दिन से किसान भीषण उमस और गर्मी में सड़क पर बैठे हैं, लेकिन विभाग के किसी भी बड़े अधिकारी ने मौके पर जाकर उनकी सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा। अधिकारियों की इस तानाशाही से तंग आकर अब जन समिति की महिलाओं ने पांच दिन मोर्चा संभाला है। आज सुबह से ही पावर हाउस का माहौल गरमा गया। आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया। पूरा परिसर "पवन यादव जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद" के नारों से गूंज उठा। महिलाओं का साफ आरोप है कि विभाग अघोषित कटौती कर रहा है। हर एक घंटे बिजली देकर 2 से 3 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है, जिससे खेतों में फसलें सूख रही हैं और घरों में बच्चों का बुरा हाल है। धरने का नेतृत्व कर रहीं जन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अब बिना लिखित आश्वासन के धरना खत्म नहीं होगा। चाहे कितने भी दिन बैठना पड़े, बैठेंगे। सरकार को घेरते हुए रीता सिंह ने कहा कि सरकार मंचों से मिशन शक्ति और महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अमेठी में महिलाएं पांच दिन से सड़क पर न्याय के लिए भटक रही हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। यह सरकार के दावों की पोल खोलता है। उन्होंने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान सड़क पर पसीने में तर हैं और अधिकारी एसी दफ्तरों में मस्ती में मशगूल हैं। अंत में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर में महिला ही नहीं है, वो महिलाओं का दर्द और सम्मान क्या समझेंगे। फिलहाल धरना जारी है और किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलेगा।
    1
    *गौरीगंज पावर हाउस पर महासंग्राम: 5 दिन से महिलाएं सड़क पर, अधिकारी फरार,जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, विद्युत मंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे*
अमेठी में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है और विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस पर किसानों का महाधरना आज पांचवें दिन भी जारी है। पांच दिन से किसान भीषण उमस और गर्मी में सड़क पर बैठे हैं, लेकिन विभाग के किसी भी बड़े अधिकारी ने मौके पर जाकर उनकी सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा।
अधिकारियों की इस तानाशाही से तंग आकर अब जन समिति की महिलाओं ने पांच दिन मोर्चा संभाला है। आज सुबह से ही पावर हाउस का माहौल गरमा गया। आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया। पूरा परिसर "पवन यादव जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद" के नारों से गूंज उठा।
महिलाओं का साफ आरोप है कि विभाग  अघोषित कटौती कर रहा है। हर एक घंटे बिजली देकर 2 से 3 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है, जिससे खेतों में फसलें सूख रही हैं और घरों में बच्चों का बुरा हाल है।
धरने का नेतृत्व कर रहीं जन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अब बिना लिखित आश्वासन के धरना खत्म नहीं होगा। चाहे कितने भी दिन बैठना पड़े, बैठेंगे।
सरकार को घेरते हुए रीता सिंह ने कहा कि सरकार मंचों से मिशन शक्ति और महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अमेठी में महिलाएं पांच दिन से सड़क पर न्याय के लिए भटक रही हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। यह सरकार के दावों की पोल खोलता है।
उन्होंने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान सड़क पर पसीने में तर हैं और अधिकारी एसी दफ्तरों में मस्ती में मशगूल हैं।
अंत में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर में महिला ही नहीं है, वो महिलाओं का दर्द और सम्मान क्या समझेंगे। फिलहाल धरना जारी है और किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलेगा।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर संग्रामपुर। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    3
    नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
संग्रामपुर। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.