logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गौरीगंज पावर हाउस पर महासंग्राम: 5 दिन से महिलाएं सड़क पर, अधिकारी फरार,जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, विद्युत मंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे* अमेठी में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है और विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस पर किसानों का महाधरना आज पांचवें दिन भी जारी है। पांच दिन से किसान भीषण उमस और गर्मी में सड़क पर बैठे हैं, लेकिन विभाग के किसी भी बड़े अधिकारी ने मौके पर जाकर उनकी सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा। अधिकारियों की इस तानाशाही से तंग आकर अब जन समिति की महिलाओं ने पांच दिन मोर्चा संभाला है। आज सुबह से ही पावर हाउस का माहौल गरमा गया। आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया। पूरा परिसर "पवन यादव जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद" के नारों से गूंज उठा। महिलाओं का साफ आरोप है कि विभाग अघोषित कटौती कर रहा है। हर एक घंटे बिजली देकर 2 से 3 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है, जिससे खेतों में फसलें सूख रही हैं और घरों में बच्चों का बुरा हाल है। धरने का नेतृत्व कर रहीं जन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अब बिना लिखित आश्वासन के धरना खत्म नहीं होगा। चाहे कितने भी दिन बैठना पड़े, बैठेंगे। सरकार को घेरते हुए रीता सिंह ने कहा कि सरकार मंचों से मिशन शक्ति और महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अमेठी में महिलाएं पांच दिन से सड़क पर न्याय के लिए भटक रही हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। यह सरकार के दावों की पोल खोलता है। उन्होंने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान सड़क पर पसीने में तर हैं और अधिकारी एसी दफ्तरों में मस्ती में मशगूल हैं। अंत में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर में महिला ही नहीं है, वो महिलाओं का दर्द और सम्मान क्या समझेंगे। फिलहाल धरना जारी है और किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलेगा।

14 hrs ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

*गौरीगंज पावर हाउस पर महासंग्राम: 5 दिन से महिलाएं सड़क पर, अधिकारी फरार,जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, विद्युत मंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे* अमेठी में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है और विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस पर किसानों का महाधरना आज पांचवें दिन भी जारी है। पांच दिन से किसान भीषण उमस और गर्मी में सड़क पर बैठे हैं, लेकिन विभाग के किसी भी बड़े अधिकारी ने मौके पर जाकर उनकी सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा। अधिकारियों की इस तानाशाही से तंग आकर अब जन समिति की महिलाओं ने पांच दिन मोर्चा संभाला है। आज सुबह से ही पावर हाउस का माहौल गरमा गया। आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया। पूरा परिसर "पवन यादव जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद" के नारों से गूंज उठा। महिलाओं का साफ आरोप है कि विभाग अघोषित कटौती कर रहा है। हर एक घंटे बिजली देकर 2 से 3 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है, जिससे खेतों में फसलें सूख रही हैं और घरों में बच्चों का बुरा हाल है। धरने का नेतृत्व कर रहीं जन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अब बिना लिखित आश्वासन के धरना खत्म नहीं होगा। चाहे कितने भी दिन बैठना पड़े, बैठेंगे। सरकार को घेरते हुए रीता सिंह ने कहा कि सरकार मंचों से मिशन शक्ति और महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अमेठी में महिलाएं पांच दिन से सड़क पर न्याय के लिए भटक रही हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। यह सरकार के दावों की पोल खोलता है। उन्होंने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान सड़क पर पसीने में तर हैं और अधिकारी एसी दफ्तरों में मस्ती में मशगूल हैं। अंत में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर में महिला ही नहीं है, वो महिलाओं का दर्द और सम्मान क्या समझेंगे। फिलहाल धरना जारी है और किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,-----राम बहादुर मिसिर गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,राम बहादुर मिसिर अमेठी। अवधी भाषा के विकास के लिए पिछले चार दशकों से निरंतर प्रयासरत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ राम बहादुर मिसिर ने पिछले एक दशक में अवधी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में विधानसभा में अवधी को मान्यता मिल गई है, अनुवादक मैं स्वयं हूं। भारतीय भाषा संस्थान से अवधी का टाई-अप हुआ है। लखनऊ सहित तीन विश्व विद्यालयों में अवधी के पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गये हैं। 15देशों की यात्रा कर चुके डॉ राम बहादुर मिसिर ने बताया कि अवधी का भविष्य उज्जवल है।मारीशस में अवध के पंडितों की बहुत मांग है। इंडोनेशिया के मुसलमान हिन्दू धर्म के प्रति बहुत उदार है।मलिक मोहम्मद जायसी,संत तुलसीदास अवधी के प्रतिनिधि रचनाकार और विद्वान हैं। अमेठी के दादरा के बाबा पुरुषोत्तम दास और जगदीश‌ पीयूष ने भी अवधी के लिए बड़ा काम किया है। पूरे कार्यक्रम का संचालन अवधी में हुआ।संचालक ने एक भी शब्द खड़ी बोली का प्रयोग नहीं किया। रचनाकारों ने हिंदी, उर्दू मिश्रित वक्तव्य प्रस्तुत किए डा अर्जुन पांडेय, उनके पुत्र अभिमन्यु पांडेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, वैभव पांडेय,अनुपम पांडेय आदि ने कवियों, साहित्यकारों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
    1
    गूगल  की  भाषा  बन  चुकी  है अवधी-,-----राम बहादुर मिसिर 


गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,राम बहादुर मिसिर 
अमेठी। 
अवधी भाषा के विकास के लिए पिछले चार दशकों से निरंतर प्रयासरत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ राम बहादुर मिसिर ने पिछले एक दशक में अवधी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में विधानसभा में अवधी को मान्यता मिल गई है, अनुवादक मैं स्वयं हूं। भारतीय भाषा संस्थान से अवधी का टाई-अप हुआ है। लखनऊ सहित तीन विश्व विद्यालयों में अवधी के पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गये हैं।
15देशों की यात्रा कर चुके डॉ राम बहादुर मिसिर ने बताया कि अवधी का भविष्य उज्जवल है।मारीशस में अवध के पंडितों की बहुत मांग है।
इंडोनेशिया के मुसलमान हिन्दू धर्म के प्रति बहुत उदार है।मलिक मोहम्मद जायसी,संत तुलसीदास अवधी के प्रतिनिधि रचनाकार और विद्वान हैं। अमेठी के दादरा के बाबा पुरुषोत्तम दास और जगदीश‌ पीयूष ने भी अवधी के लिए बड़ा काम किया है।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अवधी में हुआ।संचालक ने एक भी शब्द खड़ी बोली का प्रयोग नहीं किया। रचनाकारों ने हिंदी, उर्दू मिश्रित वक्तव्य प्रस्तुत किए
डा अर्जुन पांडेय, उनके पुत्र अभिमन्यु पांडेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, वैभव पांडेय,अनुपम पांडेय आदि ने कवियों, साहित्यकारों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गायत्री प्रजापति के परिवार पर आरोपों के बीच अरुण प्रजापति बोले- पारिवारिक विवाद को दिया जा रहा दूसरा रंग अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अरुण प्रजापति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। अरुण प्रजापति का कहना है कि विवाद मारपीट या धमकी को लेकर नहीं, बल्कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनकी बुआ के लड़के का बेटा है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में एक परिवार की तरह हैं। अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि घर में शादी के नाम पर पैसे लिए गए थे। उनका कहना है कि अब उक्त रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
    1
    गायत्री प्रजापति के परिवार पर आरोपों के बीच अरुण प्रजापति बोले- पारिवारिक विवाद को दिया जा रहा दूसरा रंग
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अरुण प्रजापति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है।
अरुण प्रजापति का कहना है कि विवाद मारपीट या धमकी को लेकर नहीं, बल्कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनकी बुआ के लड़के का बेटा है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में एक परिवार की तरह हैं।
अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि घर में शादी के नाम पर पैसे लिए गए थे। उनका कहना है कि अब उक्त रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल अमेठी अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार के सामने रविवार को अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से बाइक up 44v 2472 की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने के कारण घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामेश्वर मास्टर के पुत्र, निवासी रामगढ़ के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    2
    नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल
अमेठी 
अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार के सामने रविवार को अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से बाइक up 44v 2472 की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने के कारण घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
घायल की पहचान रामेश्वर मास्टर के पुत्र, निवासी रामगढ़ के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमेठी में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग पाण्डेय (32) पुत्र वृन्दावन पाण्डेय निवासी तिलकराम पाण्डेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 235/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल जावेद राईन चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।
    1
    अमेठी में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग पाण्डेय (32) पुत्र वृन्दावन पाण्डेय निवासी तिलकराम पाण्डेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 235/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल जावेद राईन चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद *दिनांक 13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी का विवरण-------दिनांक 13.09.2026 को थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से अभियुक्त रिशु यादव पुत्र कदन यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया। *बरामदगी------------------* 01 अदद चाकू 02 अदद नाजिल, गोल आकार के स्टील धातु के ₹350/- नकद उक्त प्रकरण में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-----* अभियुक्त रिशु यादव के विरुद्ध थाना चांदा पर पूर्व में मु0अ0सं0 256/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस व 3(1)(द,ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* प्र0नि0 श्री राजकुमार वर्मा, थाना चांदा, सुलतानपुर उ0नि0 श्री शंकरबक्श सिंह, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 प्रदीप यादव, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 विजय गौड़, थाना चांदा, सुलतानपुर
    1
    थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद
*दिनांक 13.09.2026*
*जनपद सुलतानपुर* 
*थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-------दिनांक 13.09.2026 को थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से अभियुक्त रिशु यादव पुत्र कदन यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया।
*बरामदगी------------------*
01 अदद चाकू
02 अदद नाजिल, गोल आकार के स्टील धातु के
₹350/- नकद
उक्त प्रकरण में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया । 
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-----*
अभियुक्त रिशु यादव के विरुद्ध थाना चांदा पर पूर्व में मु0अ0सं0 256/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस व 3(1)(द,ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
प्र0नि0 श्री राजकुमार वर्मा, थाना चांदा, सुलतानपुर
उ0नि0 श्री शंकरबक्श सिंह, थाना चांदा, सुलतानपुर
का0 प्रदीप यादव, थाना चांदा, सुलतानपुर
का0 विजय गौड़, थाना चांदा, सुलतानपुर
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    58 min ago
  • शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा हमें - राजा भैया
    1
    शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा हमें - राजा भैया
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *गौरीगंज पावर हाउस पर महासंग्राम: 5 दिन से महिलाएं सड़क पर, अधिकारी फरार,जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, विद्युत मंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे* अमेठी में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है और विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस पर किसानों का महाधरना आज पांचवें दिन भी जारी है। पांच दिन से किसान भीषण उमस और गर्मी में सड़क पर बैठे हैं, लेकिन विभाग के किसी भी बड़े अधिकारी ने मौके पर जाकर उनकी सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा। अधिकारियों की इस तानाशाही से तंग आकर अब जन समिति की महिलाओं ने पांच दिन मोर्चा संभाला है। आज सुबह से ही पावर हाउस का माहौल गरमा गया। आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया। पूरा परिसर "पवन यादव जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद" के नारों से गूंज उठा। महिलाओं का साफ आरोप है कि विभाग अघोषित कटौती कर रहा है। हर एक घंटे बिजली देकर 2 से 3 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है, जिससे खेतों में फसलें सूख रही हैं और घरों में बच्चों का बुरा हाल है। धरने का नेतृत्व कर रहीं जन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अब बिना लिखित आश्वासन के धरना खत्म नहीं होगा। चाहे कितने भी दिन बैठना पड़े, बैठेंगे। सरकार को घेरते हुए रीता सिंह ने कहा कि सरकार मंचों से मिशन शक्ति और महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अमेठी में महिलाएं पांच दिन से सड़क पर न्याय के लिए भटक रही हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। यह सरकार के दावों की पोल खोलता है। उन्होंने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान सड़क पर पसीने में तर हैं और अधिकारी एसी दफ्तरों में मस्ती में मशगूल हैं। अंत में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर में महिला ही नहीं है, वो महिलाओं का दर्द और सम्मान क्या समझेंगे। फिलहाल धरना जारी है और किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलेगा।
    1
    *गौरीगंज पावर हाउस पर महासंग्राम: 5 दिन से महिलाएं सड़क पर, अधिकारी फरार,जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, विद्युत मंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे*
अमेठी में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है और विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस पर किसानों का महाधरना आज पांचवें दिन भी जारी है। पांच दिन से किसान भीषण उमस और गर्मी में सड़क पर बैठे हैं, लेकिन विभाग के किसी भी बड़े अधिकारी ने मौके पर जाकर उनकी सुध लेना तक जरूरी नहीं समझा।
अधिकारियों की इस तानाशाही से तंग आकर अब जन समिति की महिलाओं ने पांच दिन मोर्चा संभाला है। आज सुबह से ही पावर हाउस का माहौल गरमा गया। आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया। पूरा परिसर "पवन यादव जेई मुर्दाबाद, एस के चतुर्वेदी मुर्दाबाद, बिजली विभाग मुर्दाबाद" के नारों से गूंज उठा।
महिलाओं का साफ आरोप है कि विभाग  अघोषित कटौती कर रहा है। हर एक घंटे बिजली देकर 2 से 3 घंटे की रोस्टिंग की जा रही है, जिससे खेतों में फसलें सूख रही हैं और घरों में बच्चों का बुरा हाल है।
धरने का नेतृत्व कर रहीं जन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अब बिना लिखित आश्वासन के धरना खत्म नहीं होगा। चाहे कितने भी दिन बैठना पड़े, बैठेंगे।
सरकार को घेरते हुए रीता सिंह ने कहा कि सरकार मंचों से मिशन शक्ति और महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अमेठी में महिलाएं पांच दिन से सड़क पर न्याय के लिए भटक रही हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। यह सरकार के दावों की पोल खोलता है।
उन्होंने अधिकारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान सड़क पर पसीने में तर हैं और अधिकारी एसी दफ्तरों में मस्ती में मशगूल हैं।
अंत में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर में महिला ही नहीं है, वो महिलाओं का दर्द और सम्मान क्या समझेंगे। फिलहाल धरना जारी है और किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलेगा।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर संग्रामपुर। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    3
    नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
संग्रामपुर। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.