Shuru
Apke Nagar Ki App…
BRMHLALA bagodar
More news from Chhindwara and nearby areas
- Post by BRMHLALA bagodar1
- मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने किया भव्य माल्यार्पण, संविधान रक्षा का लिया संकल्प न्यूज़ ऐसीपी भारत (न्यूज़ ऐसीपी भारत-छिंदवाड़ा)- सत्कार तिराहा भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महानायक श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् द्वारा सत्कार तिराहा में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन एवं माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। विवरण : आज 14 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे, परिषद के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्य सत्कार तिराहा पहुंचे, जहां पूरे सम्मान और उत्साह के साथ बाबा साहब को पुष्पमाला अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब के विचार केवल एक व्यक्ति की विरासत नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की चेतना हैं। उनके सिद्धांत आज भी समाज को न्याय, अधिकार और समान अवसर का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर एक प्रेरणादायी पंक्ति भी प्रस्तुत की गई “संविधान की शक्ति से जिसने हर चेहरे पर मुस्कान दी, शत-शत नमन उस अंबेडकर साहब को, जिन्होंने सबको पहचान दी।” प्रेणादायक पंक्ति और नारों के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन!! - कार्यक्रम का समापन “जय भीम, जय संविधान, जय भारत” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और सम्मान से भर दिया।समारोह में जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय विश्वकर्मा जिला संरक्षक सलाहकार कमलेश टेकाम, अधिवक्ता सलाहकार बृजेश कुमार कोहरे, जिला सचिव नितेश यादव, हरिराम कावड़ेकर, रूपेश बड़के सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।3
- मुद्दे की बात,:-अमरवाड़ा विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में बस स्टैंड में हर एक घंटे के बाद लगता है जाम, रोड़ो में वाहन खड़ा करना मजबूरी, अतिक्रमण के कारण रोड पर मजबूर होकर खड़े करते हैं वाहन1
- सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने सम्राट चौधरी के1
- छिंदवाड़ा भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया एवं उमरेठ द्वारा परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी के नेतृत्व में सिद्धेश्वरी मंदिर रेलवे स्टेशन से रैली निकाली गई एवं परासिया थाने के सामने अम्बेडकर जी की प्रतिमा के पास आमसभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे जी, परासिया कांग्रेस प्रभारी राजू तिवारी जी शामिल हुए।1
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा1
- “सभापति जी का झूला प्रेम और शहर की हकीकत” ग्वालियर नगर निगम के सभापति मनोज तोमर वार्ड क्रमांक 26 के संजय पार्क, मुरार में झूले का आनंद लेते नजर आए… लेकिन ज़रा शहर के बाकी पार्कों की हालत पर भी नज़र डालिए साहब! जल विहार के झूले टूटे पड़े हैं, स्प्रिंग और पट्टियां खराब हालत में हैं। गांधी उद्यान (फूलबाग) में भी बच्चों के खेलने के साधन जर्जर हो चुके हैं। लाखों रुपए की ओपन जिम धूल खा रही है, उपकरण टूटे हुए हैं और कोई देखरेख नहीं। सवाल यह है कि क्या विकास सिर्फ एक पार्क तक सीमित है? क्या जिम्मेदारी सिर्फ फोटो खिंचवाने तक ही है? शहर के हर बच्चे को सुरक्षित और अच्छे पार्क का अधिकार है। उम्मीद है कि सभापति जी सिर्फ झूले का आनंद ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के पार्कों की सुध भी लेंगे।1
- जनपद बांदा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जन्म1