logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर पर संग्राम गोवर्धन में सैकड़ों महिलाओं ने घेरा बिजली घर बिल जमा फिर भी अंधेरा भड़कीं महिलाओ ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी एक्सईएन का दावा स्मार्ट मीटर में कोई खराबी नहीं भ्रांतियों का शिकार हैं लोग मथुरा के गोवर्धन में आज स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुँचीं और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल आसमान छू रहे हैं और बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों को महज एक भ्रांति करार दिया है। तस्वीरें गोवर्धन बिजली घर की हैं, जहाँ आज कामकाज नारेबाजी के शोर में दब गया। क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र हुईं और स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समय पर बिल जमा किया, फिर भी बिना मोबाइल पर मैसेज आए बिजली काट दी गई। ऊपर से मीटरों की तेज रफ्तार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदर्शनकारी महिलाओ का कहना हे कि साहब, बिल भरते-भरते थक गए हैं लेकिन लाइट फिर भी काट देते हैं। कोई मैसेज नहीं आता। ये स्मार्ट मीटर हमें लूट रहे हैं।" इधर हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस पूरे प्रकरण पर गोवर्धन एक्सईएन आशुतोष कुमार तिवारी ने विभागीय पक्ष रखते हुए कहा कि बिना मैसेज लाइट कटने की शिकायतों का संज्ञान लिया गया है और एसडीओ व जेई को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिल ज्यादा आने की शिकायतों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में सिर्फ भ्रांतियां हैं। हमने पूरे गोवर्धन में जांच की है, मीटर एकदम सही हैं। अगर फिर भी किसी को लगता है कि मीटर तेज चल रहा है, तो वह विभाग में आकर संपर्क करे। हम 'चेक मीटर' लगवाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।" फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं घर लौट गई हैं, लेकिन उन्होंने दो-टूक चेतावनी दी है कि अगर बिलों में सुधार नहीं हुआ और बेवजह कटौती बंद नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी।

6 hrs ago
user_RPR NEWS TV
RPR NEWS TV
Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

स्मार्ट मीटर पर संग्राम गोवर्धन में सैकड़ों महिलाओं ने घेरा बिजली घर बिल जमा फिर भी अंधेरा भड़कीं महिलाओ ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी एक्सईएन का दावा स्मार्ट मीटर में कोई खराबी नहीं भ्रांतियों का शिकार हैं लोग मथुरा के गोवर्धन में आज स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुँचीं और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल आसमान छू रहे हैं और बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों को महज एक भ्रांति करार दिया है। तस्वीरें गोवर्धन बिजली घर की हैं, जहाँ आज कामकाज नारेबाजी के शोर में दब गया। क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र हुईं और स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समय पर बिल जमा किया, फिर भी बिना मोबाइल पर मैसेज आए बिजली काट दी गई। ऊपर से मीटरों की तेज रफ्तार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदर्शनकारी महिलाओ का कहना हे कि साहब, बिल भरते-भरते थक गए हैं लेकिन लाइट फिर भी काट देते हैं। कोई मैसेज नहीं आता। ये स्मार्ट मीटर हमें लूट रहे हैं।" इधर हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस पूरे प्रकरण पर गोवर्धन एक्सईएन आशुतोष कुमार तिवारी ने विभागीय पक्ष रखते हुए कहा कि बिना मैसेज लाइट कटने की शिकायतों का संज्ञान लिया गया है और एसडीओ व जेई को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिल ज्यादा आने की शिकायतों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में सिर्फ भ्रांतियां हैं। हमने पूरे गोवर्धन में जांच की है, मीटर एकदम सही हैं। अगर फिर भी किसी को लगता है कि मीटर तेज चल रहा है, तो वह विभाग में आकर संपर्क करे। हम 'चेक मीटर' लगवाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।" फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं घर लौट गई हैं, लेकिन उन्होंने दो-टूक चेतावनी दी है कि अगर बिलों में सुधार नहीं हुआ और बेवजह कटौती बंद नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आबकारी इंस्पेक्टर (बीट-4) ईशा गोयल के पहुंचने से अब दुकान के लाइसेंस, लोकेशन और विभाग के नुकसान पर केंद्रित जांच भी शुरू हो गई है। ​महावन (मथुरा)। ग्राम भरतिया में शराबियों के उत्पीड़न से त्रस्त महिलाओं के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने गांव के कंपोजिट शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तेजित महिलाओं द्वारा ठेके पर मामूली तोड़फोड़ किए जाने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ​ ​ठेके पर हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही आनन-फानन में महावन , बलदेव समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी स्वयं मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मजबूरी में उठाया कदम ​मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो टूक कहा कि वे बार-बार पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने गईं, लेकिन जब पुलिस ने दबंग शराबियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है और अपराधी बेखौफ हैं। अधिकारियों ने संभाला मोर्चा ​मौके पर पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक एवं सी ओ महावन ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है।
    4
    आबकारी इंस्पेक्टर (बीट-4) ईशा गोयल के पहुंचने से अब दुकान के लाइसेंस, लोकेशन और विभाग के नुकसान पर केंद्रित जांच भी शुरू हो गई है।
​महावन (मथुरा)। ग्राम भरतिया में शराबियों के उत्पीड़न से त्रस्त महिलाओं के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने गांव के कंपोजिट शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तेजित महिलाओं द्वारा ठेके पर मामूली तोड़फोड़ किए जाने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
​
​ठेके पर हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही आनन-फानन में महावन , बलदेव समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी स्वयं मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मजबूरी में उठाया कदम
​मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो टूक कहा कि वे बार-बार पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने गईं, लेकिन जब पुलिस ने दबंग शराबियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है और अपराधी बेखौफ हैं।
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
​मौके पर पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक  एवं सी ओ महावन ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    4
    Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    user_Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इगलास कोतवाली पुलिस ने 500 किलो गांजे की तस्करी में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल. बतादें की इगलास पुलिस ने पूर्व में गाँव सिकुर्रा से 500 किलो गांजे की खपत भारी मात्रा में पकड़ी थी. जिसमें नामित आरोपी अमन चौधरी उर्फ छोटू पुत्र विनोद कुमार निवासी तेहरा को आज डबल नहर इगलास से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार द्वारा बताया आरोपी युवक एनडीपीस एक्ट में वांछित चल रहा था. आज मुखबिर खास की सूचना पर उक्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
    1
    इगलास कोतवाली पुलिस ने 500 किलो गांजे की तस्करी में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल. बतादें की इगलास पुलिस ने पूर्व में गाँव सिकुर्रा से 500 किलो गांजे की खपत भारी मात्रा में पकड़ी थी. जिसमें नामित आरोपी अमन चौधरी उर्फ छोटू पुत्र विनोद कुमार निवासी तेहरा को आज डबल नहर इगलास से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार द्वारा बताया आरोपी युवक एनडीपीस एक्ट में वांछित चल रहा था. आज मुखबिर खास की सूचना पर उक्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    1 hr ago
  • हाथरस में पत्रकार वेदप्रकाश उर्फ सोनू की हत्या से सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में मिले अज्ञात शव की पहचान पत्रकार वेदप्रकाश के रूप में हुई। परिजनों ने मकान विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले भी अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस में पत्रकार वेदप्रकाश उर्फ सोनू की हत्या से सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में मिले अज्ञात शव की पहचान पत्रकार वेदप्रकाश के रूप में हुई। परिजनों ने मकान विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले भी अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by AP NEWS NEWS
    1
    Post by AP NEWS NEWS
    user_AP NEWS NEWS
    AP NEWS NEWS
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर स्थित एक गंदे नाले में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल शुरू की। सिर और पैरों पर चोट के निशान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक के सिर और पैरों पर चोट के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। युवक के हाथ में घड़ी बंधी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह आसपास के किसी क्षेत्र का निवासी हो सकता है। हालांकि, काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त के प्रयास जारी घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। इसके साथ ही, बरामद क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के आधार पर युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि- मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी हुई है और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है
    4
    हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर स्थित एक गंदे नाले में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल शुरू की।
सिर और पैरों पर चोट के निशान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक के सिर और पैरों पर चोट के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। युवक के हाथ में घड़ी बंधी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह आसपास के किसी क्षेत्र का निवासी हो सकता है। हालांकि, काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।
शिनाख्त के प्रयास जारी
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। इसके साथ ही, बरामद क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के आधार पर युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
सीओ अमित पाठक ने बताया कि-
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी हुई है और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • RPRNEWSTV DIGITAL मथुरा में महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धूम धाम से मनाई सर्वप्रथम महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहाराज निषाद की तस्वीरों पर पुष्प माला पहनाकर सहृदय नमन किया तत्पश्चात महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल बाबूगढ़ पहुंची महाराज गुहानिषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दंगल में मंच पर कमेटी द्वारा स्वागत के बाद पहलवानों की हौसलाफजई की एवं वृन्दावन रत्नछत्री और के सी घाट पर निषाद राज प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कश्यप निषाद समाज को संबोधित किया अंत औरंगाबाद में भी महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुहा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि कश्यप श्रृष्टिकर्ता ब्रह्म जी के पुत्र मरीच के पुत्र थे सप्तऋषि में से एक और प्रथम थे और महाराज गुहाराज निषाद ने भगवान राम सीता माता ओर लक्ष्मण जी को नाव से गंगा नदी को पार कराया था और राम भगवान ने निषाद राज का आभार प्रकट करते हुए कलयुग में उनकी महिमा होने का आशीर्वाद दिया बाइट.. ऋतु गोयल महानगर अध्यक्ष बाइट..बिरजू भैया निषाद पूर्व जिला अध्यक्ष निषाद समाज मथुरा
    1
    RPRNEWSTV DIGITAL 
मथुरा में महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धूम धाम से मनाई सर्वप्रथम महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहाराज निषाद की तस्वीरों पर पुष्प माला पहनाकर सहृदय नमन किया तत्पश्चात महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल बाबूगढ़ पहुंची महाराज गुहानिषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दंगल में मंच पर कमेटी द्वारा स्वागत के बाद पहलवानों की हौसलाफजई की एवं वृन्दावन रत्नछत्री और के सी घाट पर निषाद राज प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कश्यप निषाद समाज को संबोधित किया अंत औरंगाबाद में भी  महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुहा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि कश्यप  श्रृष्टिकर्ता ब्रह्म जी के पुत्र मरीच के पुत्र थे सप्तऋषि में से एक और प्रथम थे और महाराज गुहाराज निषाद ने भगवान राम  सीता माता ओर लक्ष्मण जी को नाव से गंगा नदी को पार कराया था और राम भगवान ने निषाद राज का आभार प्रकट करते हुए कलयुग में उनकी महिमा होने का आशीर्वाद दिया
बाइट.. ऋतु गोयल 
महानगर अध्यक्ष 
बाइट..बिरजू भैया निषाद 
पूर्व जिला अध्यक्ष निषाद समाज मथुरा
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ फरह ब्लॉक के पास एक कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार का सब कुछ जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मामला मथुरा के फरह ब्लॉक का है, जहाँ बरारी क्षेत्र के आंवला सुल्तानपुर योरा निवासी लोटन सिंह पुत्र किशन सिंह अपनी कपड़ों की सिलाई की दुकान चलाते थे। बीती रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कपड़ों के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह तड़के जब राहगीरों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोटन सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। जब तक मालिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी। इस अग्निकांड में लोटन सिंह का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लोटन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 बड़ी झुग्गी मशीनें और 4 छोटी सिलाई मशीनें पूरी तरह जल गईं। दुकान में रखे लगभग 500 जोड़ी कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया कि मैं मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। सुबह फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक यहाँ पहुँचा, मेरी रोजी-रोटी का साधन, मशीनें और ग्राहकों के कपड़े सब जल चुके थे। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा। पीड़ित लोटन सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सकें। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
    4
    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ फरह ब्लॉक के पास एक कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार का सब कुछ जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
मामला मथुरा के फरह ब्लॉक का है, जहाँ बरारी क्षेत्र के आंवला सुल्तानपुर योरा निवासी लोटन सिंह पुत्र किशन सिंह अपनी कपड़ों की सिलाई की दुकान चलाते थे। बीती रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कपड़ों के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।
सुबह तड़के जब राहगीरों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोटन सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। जब तक मालिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी।
इस अग्निकांड में लोटन सिंह का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लोटन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 बड़ी झुग्गी मशीनें और 4 छोटी सिलाई मशीनें पूरी तरह जल गईं। दुकान में रखे लगभग 500 जोड़ी कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।
बताया कि मैं मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। सुबह फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक यहाँ पहुँचा, मेरी रोजी-रोटी का साधन, मशीनें और ग्राहकों के कपड़े सब जल चुके थे। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा।
पीड़ित लोटन सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सकें। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाथरस के मथुरा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को लेकर आए लोगों और दूसरे पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडों और अस्पताल के सामान से हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस के मथुरा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को लेकर आए लोगों और दूसरे पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडों और अस्पताल के सामान से हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.