मथुरा में भीषण आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हुई कपड़ों की दुकान, 10 लाख का नुकसान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ फरह ब्लॉक के पास एक कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार का सब कुछ जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मामला मथुरा के फरह ब्लॉक का है, जहाँ बरारी क्षेत्र के आंवला सुल्तानपुर योरा निवासी लोटन सिंह पुत्र किशन सिंह अपनी कपड़ों की सिलाई की दुकान चलाते थे। बीती रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कपड़ों के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह तड़के जब राहगीरों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोटन सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। जब तक मालिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी। इस अग्निकांड में लोटन सिंह का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लोटन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 बड़ी झुग्गी मशीनें और 4 छोटी सिलाई मशीनें पूरी तरह जल गईं। दुकान में रखे लगभग 500 जोड़ी कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया कि मैं मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। सुबह फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक यहाँ पहुँचा, मेरी रोजी-रोटी का साधन, मशीनें और ग्राहकों के कपड़े सब जल चुके थे। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा। पीड़ित लोटन सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सकें। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
मथुरा में भीषण आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हुई कपड़ों की दुकान, 10 लाख का नुकसान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ फरह ब्लॉक के पास एक कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार का सब कुछ जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप
धारण कर लिया। मामला मथुरा के फरह ब्लॉक का है, जहाँ बरारी क्षेत्र के आंवला सुल्तानपुर योरा निवासी लोटन सिंह पुत्र किशन सिंह अपनी कपड़ों की सिलाई की दुकान चलाते थे। बीती रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कपड़ों के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह तड़के जब राहगीरों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोटन सिंह
को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। जब तक मालिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी। इस अग्निकांड में लोटन सिंह का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लोटन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 बड़ी झुग्गी मशीनें और 4 छोटी सिलाई मशीनें पूरी तरह जल गईं। दुकान में रखे लगभग 500 जोड़ी कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर
खाक हो गया है। बताया कि मैं मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। सुबह फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक यहाँ पहुँचा, मेरी रोजी-रोटी का साधन, मशीनें और ग्राहकों के कपड़े सब जल चुके थे। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा। पीड़ित लोटन सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सकें। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
- मथुरा/वृंदावन। संत मलूक दास की 452वीं जयंती के अवसर पर वृंदावन स्थित मलूक पीठ में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में मोहन भागवत विशेष रूप से शामिल हुए। मंच पर संत रसिक माधव दास ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके साथ ब्रज क्षेत्र के कई प्रमुख साधु-संतों ने भी सहभागिता कर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिसमें संतों ने संत मलूक दास के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और संत मलूक दास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ ही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।3
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- मथुरा के छाता क्षेत्र में स्थित दिल्ली गेट छतरियों में लगी भीषण आग1
- jai bhim 🙏🩵🦅1
- नववर्ष मेला के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समारोह में नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर समिति पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।1
- Post by AP NEWS NEWS1
- एक्सईएन का दावा स्मार्ट मीटर में कोई खराबी नहीं भ्रांतियों का शिकार हैं लोग मथुरा के गोवर्धन में आज स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुँचीं और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल आसमान छू रहे हैं और बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों को महज एक भ्रांति करार दिया है। तस्वीरें गोवर्धन बिजली घर की हैं, जहाँ आज कामकाज नारेबाजी के शोर में दब गया। क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र हुईं और स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समय पर बिल जमा किया, फिर भी बिना मोबाइल पर मैसेज आए बिजली काट दी गई। ऊपर से मीटरों की तेज रफ्तार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदर्शनकारी महिलाओ का कहना हे कि साहब, बिल भरते-भरते थक गए हैं लेकिन लाइट फिर भी काट देते हैं। कोई मैसेज नहीं आता। ये स्मार्ट मीटर हमें लूट रहे हैं।" इधर हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस पूरे प्रकरण पर गोवर्धन एक्सईएन आशुतोष कुमार तिवारी ने विभागीय पक्ष रखते हुए कहा कि बिना मैसेज लाइट कटने की शिकायतों का संज्ञान लिया गया है और एसडीओ व जेई को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिल ज्यादा आने की शिकायतों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में सिर्फ भ्रांतियां हैं। हमने पूरे गोवर्धन में जांच की है, मीटर एकदम सही हैं। अगर फिर भी किसी को लगता है कि मीटर तेज चल रहा है, तो वह विभाग में आकर संपर्क करे। हम 'चेक मीटर' लगवाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।" फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं घर लौट गई हैं, लेकिन उन्होंने दो-टूक चेतावनी दी है कि अगर बिलों में सुधार नहीं हुआ और बेवजह कटौती बंद नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी।1