भरतिया में महिलाओं का फूटा गुस्सा, शराब के ठेके पर थोड़ी बहुत तोड़फोड़; भारी पुलिस बल तैनात आबकारी इंस्पेक्टर (बीट-4) ईशा गोयल के पहुंचने से अब दुकान के लाइसेंस, लोकेशन और विभाग के नुकसान पर केंद्रित जांच भी शुरू हो गई है। महावन (मथुरा)। ग्राम भरतिया में शराबियों के उत्पीड़न से त्रस्त महिलाओं के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने गांव के कंपोजिट शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तेजित महिलाओं द्वारा ठेके पर मामूली तोड़फोड़ किए जाने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ठेके पर हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही आनन-फानन में महावन , बलदेव समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी स्वयं मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 👉मजबूरी में उठाया कदम मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो टूक कहा कि वे बार-बार पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने गईं, लेकिन जब पुलिस ने दबंग शराबियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है और अपराधी बेखौफ हैं। 🚓अधिकारियों ने संभाला मोर्चा मौके पर पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक एवं सी ओ महावन ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है।
भरतिया में महिलाओं का फूटा गुस्सा, शराब के ठेके पर थोड़ी बहुत तोड़फोड़; भारी पुलिस बल तैनात आबकारी इंस्पेक्टर (बीट-4) ईशा गोयल के पहुंचने से अब दुकान के लाइसेंस, लोकेशन और विभाग के नुकसान पर केंद्रित जांच भी शुरू हो गई है। महावन (मथुरा)। ग्राम भरतिया में शराबियों के उत्पीड़न से त्रस्त महिलाओं के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित दर्जनों
महिलाओं ने गांव के कंपोजिट शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तेजित महिलाओं द्वारा ठेके पर मामूली तोड़फोड़ किए जाने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ठेके पर हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही आनन-फानन में महावन , बलदेव समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी स्वयं मोर्चा संभाला
और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 👉मजबूरी में उठाया कदम मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो टूक कहा कि वे बार-बार पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने गईं, लेकिन जब पुलिस ने दबंग शराबियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना
पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है और अपराधी बेखौफ हैं। 🚓अधिकारियों ने संभाला मोर्चा मौके पर पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक एवं सी ओ महावन ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है।
- Post by Subhash Chand2
- मथुरा/वृंदावन। संत मलूक दास की 452वीं जयंती के अवसर पर वृंदावन स्थित मलूक पीठ में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में मोहन भागवत विशेष रूप से शामिल हुए। मंच पर संत रसिक माधव दास ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके साथ ब्रज क्षेत्र के कई प्रमुख साधु-संतों ने भी सहभागिता कर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिसमें संतों ने संत मलूक दास के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और संत मलूक दास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ ही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।3
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- मथुरा के छाता क्षेत्र में स्थित दिल्ली गेट छतरियों में लगी भीषण आग1
- jai bhim 🙏🩵🦅1
- नववर्ष मेला के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समारोह में नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर समिति पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।1
- एक्सईएन का दावा स्मार्ट मीटर में कोई खराबी नहीं भ्रांतियों का शिकार हैं लोग मथुरा के गोवर्धन में आज स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुँचीं और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल आसमान छू रहे हैं और बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों को महज एक भ्रांति करार दिया है। तस्वीरें गोवर्धन बिजली घर की हैं, जहाँ आज कामकाज नारेबाजी के शोर में दब गया। क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र हुईं और स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने समय पर बिल जमा किया, फिर भी बिना मोबाइल पर मैसेज आए बिजली काट दी गई। ऊपर से मीटरों की तेज रफ्तार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदर्शनकारी महिलाओ का कहना हे कि साहब, बिल भरते-भरते थक गए हैं लेकिन लाइट फिर भी काट देते हैं। कोई मैसेज नहीं आता। ये स्मार्ट मीटर हमें लूट रहे हैं।" इधर हंगामे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस पूरे प्रकरण पर गोवर्धन एक्सईएन आशुतोष कुमार तिवारी ने विभागीय पक्ष रखते हुए कहा कि बिना मैसेज लाइट कटने की शिकायतों का संज्ञान लिया गया है और एसडीओ व जेई को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिल ज्यादा आने की शिकायतों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में सिर्फ भ्रांतियां हैं। हमने पूरे गोवर्धन में जांच की है, मीटर एकदम सही हैं। अगर फिर भी किसी को लगता है कि मीटर तेज चल रहा है, तो वह विभाग में आकर संपर्क करे। हम 'चेक मीटर' लगवाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।" फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं घर लौट गई हैं, लेकिन उन्होंने दो-टूक चेतावनी दी है कि अगर बिलों में सुधार नहीं हुआ और बेवजह कटौती बंद नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी।1