logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैंपियरगंज में बाइक और कार की भीषण टक्कर, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त; सभी लोग सुरक्षित गोरखपुर। कैंपियरगंज में हॉस्पिटल रोड के पास हाईवे पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान सोनौली रोड की तरफ से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना अभी की बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ए आई इंडिया न्यूज़

7 hrs ago
user_शशिकला दुबे
शशिकला दुबे
Court reporter फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कैंपियरगंज में बाइक और कार की भीषण टक्कर, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त; सभी लोग सुरक्षित गोरखपुर। कैंपियरगंज में हॉस्पिटल रोड के पास हाईवे पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान सोनौली रोड की तरफ से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना अभी की बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ए आई इंडिया न्यूज़

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नौतनवा में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार और पत्रकारों के हितों पर बनी रणनीति। जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाने और तहसील स्तर पर इकाइयों के गठन पर हुई चर्चा महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नौतनवा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, सदस्यता अभियान और तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. टीएन गुप्त सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और अधिकारों के लिए एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। इसके अलावा तहसील स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाएगा। संगठन को सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की गई। इस दौरान एमएम खान उर्फ फिरोज खान, अफरोज अहमद, धीरेंद्र प्रकाश द्विवेदी, अभिषेक अग्रहरी, विजय कसौधन, आसिफ नवाज, दीपक रौनियार, सगीर अहमद, अजहरुद्दीन, खैरुद्दीन, अरुण पटेल, सुनील जायसवाल, संजय कुमार, अरुण मिश्र, अजय तिवारी और गणेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को जिले के प्रत्येक तहसील एवं क्षेत्र में मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
    1
    नौतनवा में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार और पत्रकारों के हितों पर बनी रणनीति।
जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाने और तहसील स्तर पर इकाइयों के गठन पर हुई चर्चा
महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नौतनवा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, सदस्यता अभियान और तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. टीएन गुप्त सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और अधिकारों के लिए एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। इसके अलावा तहसील स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने की रणनीति तैयार की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाएगा। संगठन को सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की गई।
इस दौरान एमएम खान उर्फ फिरोज खान, अफरोज अहमद, धीरेंद्र प्रकाश द्विवेदी, अभिषेक अग्रहरी, विजय कसौधन, आसिफ नवाज, दीपक रौनियार, सगीर अहमद, अजहरुद्दीन, खैरुद्दीन, अरुण पटेल, सुनील जायसवाल, संजय कुमार, अरुण मिश्र, अजय तिवारी और गणेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को जिले के प्रत्येक तहसील एवं क्षेत्र में मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
    user_AFROZ AHMAD
    AFROZ AHMAD
    Media house फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • एडीएम व एएसपी द्वारा दीपावली पर्व को लेकर किया गया वाहनो से फ्लैग मार्च संवेदनशील स्थलों एवं मूर्ति विसर्जन मार्गों का लिया गया जायजा मेंहदावल, संतकबीरनगर। सोमवार को आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजन पर्व के दृष्टिगत एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन मे एडीएम सत्यप्रकाश एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह द्वारा एसडीएम खलीलाबाद सीओ मेहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख कस्बाई क्षेत्रों में वाहन से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान तरकुलवा, लेदुआ महुआ, अमरडोभा, बुदहिया बाजार सहित विभिन्न नवस्थापित मूर्ति स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बखिरा, चौकी प्रभारी कस्बा बखिरा, चौकी प्रभारी राजेडीहा, चौकी प्रभारी दुर्गजोत सहित थाना एवं चौकी का पुलिस बल मौजूद रहा। उच्चाधिकारियों द्वारा मूर्ति स्थापना स्थलों एवं विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखने तथा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा अपील की गई कि त्योहार को आपसी भाईचारे, पारस्परिक सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, निगरानी एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    एडीएम व एएसपी द्वारा दीपावली पर्व को लेकर किया गया वाहनो से फ्लैग मार्च
संवेदनशील स्थलों एवं मूर्ति विसर्जन मार्गों का लिया गया जायजा
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
सोमवार को आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजन पर्व के दृष्टिगत एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन मे एडीएम सत्यप्रकाश एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह द्वारा एसडीएम खलीलाबाद सीओ मेहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख कस्बाई क्षेत्रों में वाहन से फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान तरकुलवा, लेदुआ महुआ, अमरडोभा, बुदहिया बाजार सहित विभिन्न नवस्थापित मूर्ति स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बखिरा, चौकी प्रभारी कस्बा बखिरा, चौकी प्रभारी राजेडीहा, चौकी प्रभारी दुर्गजोत सहित थाना एवं चौकी का पुलिस बल मौजूद रहा।
उच्चाधिकारियों द्वारा मूर्ति स्थापना स्थलों एवं विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखने तथा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा अपील की गई कि त्योहार को आपसी भाईचारे, पारस्परिक सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, निगरानी एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विद्यालयों के आसपास नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 181 वाहन सीज विशेष अभियान में 2458 वाहनों की जांच, 790 का चालान; अभिभावकों को भी किया जागरूक महराजगंज। यातायात माह के तहत महराजगंज पुलिस ने विद्यालयों के आसपास नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 2458 वाहनों की जांच की गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर 181 वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 790 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से स्कूटी और मोटरसाइकिल से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की जांच की गई। पुलिस ने नाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें निर्धारित आयु और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों की सहभागिता जरूरी है। महराजगंज पुलिस ने अपील की कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें। जनपद में चेकिंग एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    1
    विद्यालयों के आसपास नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 181 वाहन सीज
विशेष अभियान में 2458 वाहनों की जांच, 790 का चालान; अभिभावकों को भी किया जागरूक
महराजगंज। यातायात माह के तहत महराजगंज पुलिस ने विद्यालयों के आसपास नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 2458 वाहनों की जांच की गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर 181 वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 790 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था।
चेकिंग के दौरान विशेष रूप से स्कूटी और मोटरसाइकिल से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की जांच की गई। पुलिस ने नाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें निर्धारित आयु और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों की सहभागिता जरूरी है। महराजगंज पुलिस ने अपील की कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें। जनपद में चेकिंग एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Lawyer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छात्रा से की छेड़खानी,तो शाहपुर पुलिस ने सिखाया सबक, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे…अब मांग रहा माफी शाहपुर पुलिस ने शिकायत मिलते ही लिया एक्शन,थाना प्रभारी अंजय सिंह की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार गोरखपुर।छात्रा से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया।शिकायत मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी अपनी करतूत पर माफी मांगता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक,छात्रा हॉस्टल जा रही थी।इसी दौरान युवक ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी भी दी। घटना से परेशान छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। महिला से संबंधित शिकायत सामने आते ही थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया। शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी तुर्कवलिया,थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के तेवर बदल गए। जिस अंदाज में वह छात्रा से अभद्रता कर रहा था,कार्रवाई के बाद वही युवक अपनी गलती पर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एक्शन, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं और छात्राओं से संबंधित शिकायतों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुदीप सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार वर्मा और कांस्टेबल सत्यम राय शामिल रहे।
    1
    छात्रा से की छेड़खानी,तो शाहपुर पुलिस ने सिखाया सबक, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे…अब मांग रहा माफी
शाहपुर पुलिस ने शिकायत मिलते ही लिया एक्शन,थाना प्रभारी अंजय सिंह की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर।छात्रा से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया।शिकायत मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी अपनी करतूत पर माफी मांगता नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक,छात्रा हॉस्टल जा रही थी।इसी दौरान युवक ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी भी दी। घटना से परेशान छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
महिला से संबंधित शिकायत सामने आते ही थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया। शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी तुर्कवलिया,थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के तेवर बदल गए। जिस अंदाज में वह छात्रा से अभद्रता कर रहा था,कार्रवाई के बाद वही युवक अपनी गलती पर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।
शिकायत मिलते ही एक्शन, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर
शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं और छात्राओं से संबंधित शिकायतों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुदीप सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार वर्मा और कांस्टेबल सत्यम राय शामिल रहे।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिनांक 02/11/2026 ई0 # आकाशवाणी🙏# कमलाकान्त तिवारी# सामाजिक कार्यकर्ता भगवानपुर बघौली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश। # ग्रामीण समस्या, यह ग्राम पंचायत भगवानपुर के अधीनस्थ गांव कानापार है। ग्राम पंचायत भगवानपुर के अधीनस्थ गांव कानापार है। यह क्षेत्र ब्लाक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। आप देख रहे हैं - यह गांव का मुख्य रोड पंचायत भवन रोड है । इस रोड से गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। रोड के ऊपर कचरों का अंबार लगा हुआ है। 👉🏾 इसी रोड से बच्चों के स्कूल की गाड़ियां आती जाती हैं। वातावरण हमेशा दूषित रहता है। इन कचरो के अ अम्बार के कारण गटर नाली जाम हो जाते हैं । जिसके कारण पानी का निकासी बंद हो जाता है। शासन प्रशासन को इसे संज्ञान में लेना चाहिए और कचरो को सड़क पर लगे हुए अंबार को हटाना चाहिए। यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है तथा मच्छरों और बीमारियों को आमंत्रण देता हुआ रोड।
    1
    दिनांक 02/11/2026 ई0
# आकाशवाणी🙏# कमलाकान्त तिवारी# सामाजिक कार्यकर्ता भगवानपुर बघौली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश। 
                       # ग्रामीण समस्या, 
यह ग्राम पंचायत भगवानपुर के अधीनस्थ गांव  कानापार है। 

ग्राम पंचायत भगवानपुर के अधीनस्थ गांव कानापार  है। 
यह क्षेत्र ब्लाक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। आप देख रहे हैं -  यह गांव का मुख्य रोड पंचायत भवन रोड है । 
इस रोड से गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। 
रोड के ऊपर   कचरों  का अंबार  लगा हुआ है। 
👉🏾 इसी रोड से बच्चों के स्कूल की गाड़ियां  आती  जाती हैं। 
वातावरण  हमेशा दूषित रहता है। 
इन कचरो के अ अम्बार के कारण  गटर  नाली जाम हो जाते हैं । 
जिसके कारण पानी का निकासी बंद हो जाता है। 
शासन प्रशासन को इसे संज्ञान में लेना चाहिए और कचरो को सड़क पर लगे हुए   अंबार  को हटाना चाहिए। 
यह एक  गंभीर समस्या बनी हुई है तथा मच्छरों और बीमारियों को आमंत्रण देता हुआ रोड।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Insurance Agent Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- देश को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष महराजगंज।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में निकलने वाली 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कभी नीट परीक्षा, कभी एसआईआर और अब चीफ इलेक्शन कमिशन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ये लोग भारत को बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल बनाना चाहते हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा से हारा हुआ विपक्ष इस आंदोलन के माध्यम से अपना खोया हुआ जनाधार पाने के लिए गैर लोकतांत्रिक तरीके से देश को अस्थिर करना चाहता है, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और विपक्ष के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने दिल्ली में हुए विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर भी तंज कसा। कहा कि विपक्ष ने घोषणा की थी कि आंदोलन में 10 लाख लोग एकत्र होंगे और 20 पार्टियां मिलकर आंदोलन कर रही थीं, लेकिन उनके आंदोलन में 35 से 40 हजार लोग भी नहीं पहुंच सके। यह उनकी विफलता को दर्शाता है। उन्हें खुद अपना मूल्यांकन करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र की मजबूती और विपक्ष की अराजकता के खिलाफ जनजागरूकता का प्रतीक बनेगी। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- देश को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष
महराजगंज।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में निकलने वाली 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कभी नीट परीक्षा, कभी एसआईआर और अब चीफ इलेक्शन कमिशन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ये लोग भारत को बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल बनाना चाहते हैं।
पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा से हारा हुआ विपक्ष इस आंदोलन के माध्यम से अपना खोया हुआ जनाधार पाने के लिए गैर लोकतांत्रिक तरीके से देश को अस्थिर करना चाहता है, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और विपक्ष के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
उन्होंने दिल्ली में हुए विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर भी तंज कसा। कहा कि विपक्ष ने घोषणा की थी कि आंदोलन में 10 लाख लोग एकत्र होंगे और 20 पार्टियां मिलकर आंदोलन कर रही थीं, लेकिन उनके आंदोलन में 35 से 40 हजार लोग भी नहीं पहुंच सके। यह उनकी विफलता को दर्शाता है। उन्हें खुद अपना मूल्यांकन करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र की मजबूती और विपक्ष की अराजकता के खिलाफ जनजागरूकता का प्रतीक बनेगी। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कैंपियरगंज में बाइक और कार की भीषण टक्कर, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त; सभी लोग सुरक्षित गोरखपुर। कैंपियरगंज में हॉस्पिटल रोड के पास हाईवे पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान सोनौली रोड की तरफ से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना अभी की बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ए आई इंडिया न्यूज़
    1
    कैंपियरगंज में बाइक और कार की भीषण टक्कर, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त; सभी लोग सुरक्षित
गोरखपुर। कैंपियरगंज में हॉस्पिटल रोड के पास हाईवे पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान सोनौली रोड की तरफ से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह घटना अभी की बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ए आई इंडिया न्यूज़
    user_शशिकला दुबे
    शशिकला दुबे
    Court reporter फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार महराजगंज। नौतनवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, नौतनवा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 207/2026 में बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 115(2), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत वांछित मोहम्मद जीशान (19) पुत्र जाहिद अली निवासी चकदह टोला मरचहवा, थाना नौतनवा को पुलिस टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार वर्मा और कांस्टेबल अरविन्द कन्नौजिया शामिल रहे।
    1
    दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
महराजगंज। नौतनवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, नौतनवा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 207/2026 में बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 115(2), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत वांछित मोहम्मद जीशान (19) पुत्र जाहिद अली निवासी चकदह टोला मरचहवा, थाना नौतनवा को पुलिस टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार वर्मा और कांस्टेबल अरविन्द कन्नौजिया शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Lawyer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.