Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेडलाइन: बरेली पुलिस कार्यालय में पेंशनर्स कक्ष का अनावरण, एसपी साउथ ने फीता काटकर किया उद्घाटन। बरेली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के नवनिर्मित पेंशनर्स कक्ष का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सोनाली मिश्रा ने फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सहित उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान से जुड़े बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पेंशनर्स को बैठने और अपने कार्यों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें कार्यालय आने पर सुविधा मिलेगी। 📰
Naveen Goswami
हेडलाइन: बरेली पुलिस कार्यालय में पेंशनर्स कक्ष का अनावरण, एसपी साउथ ने फीता काटकर किया उद्घाटन। बरेली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के नवनिर्मित पेंशनर्स कक्ष का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सोनाली मिश्रा ने फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सहित उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान से जुड़े बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पेंशनर्स को बैठने और अपने कार्यों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें कार्यालय आने पर सुविधा मिलेगी। 📰
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र में निवर्तमान विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसने व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई। समारोह में फूलों की होली खेली गई और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों ने आए हुए आगंतुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे और मंच से संबोधन भी दिया गया। पूरे आयोजन में लोगों ने जमकर होली की खुशियां मनाईं और धार्मिक झांकियों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम देर तक चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।2
- 11 मार्च को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह बदायूं सम्पन्न हुई 6 सूत्री ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को सोपा जय जवान जय किसान2
- क्रिकेट विवाद में किशोर को उसके दोस्तों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर बदायूं। जिले के उपनगर दातागंज में बुधवार को क्रिकेट के मामूली विवाद में एक किशोर को उसके दो दोस्तों ने एकांत स्थान पर ले जाकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली के छर्रे किशोर वैभव माथुर पुत्र विपिन माथुर के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में लगे है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज को सीएचसी दातागंज लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया गया जहां भी हालत में सुधार न आया तब परिजन उसे हायर सेंटर ले गए है। दातागंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं बदायूं के सरकारी अस्पताल में नाम और धर्म पूंछकर लगाया जाता है टीका हिंदू युवती ने मुस्लिम एएनएम पर धर्म और जाति पूंछकर टीका लगाने से इनकार करने का लगाया आरोप बदायूं के दातागंज स्वास्थ्य केंद्र का मामला पीड़िता का आरोप कि जब वह टीका लगवाने अस्पताल गई तो ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने पहले धर्म पूंछा फिर जाति इसके बाद कहा कि हम हिंदुओं के टीका नहीं लगाते हैं,विरोध करने पर उसने अभद्र व्यवहार किया और धक्का मारकर गेट के बाहर कर दिया - बाइट - प्रीति, पीड़िता बाइट - कुसुम लता घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है पीड़िता ने अपने पिता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक से बात कर कार्यवाही की मांग की,कार्यवाही न होने पर अस्पताल का घेराव कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ रिदेश भसीन का कहना है कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था है,मामला निराधार है फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी बाइट - डॉ रिदेश भसीन चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी दातागंज बाइट - हिमालयन अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा विश्व हिंदू परिषद बाइट - सत्यपाल गुप्ता , नगर संचालक दातागंज1
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- Post by Mohd Saleem1
- संभल का CO कुलदीप कुमार सड़क पर नमाज़ पढ़ी तो जेल में डालने की धमकी दे रहा है, ईरान के लिए प्रदर्शन किया तो 'बढ़िया इलाज कर दूंगा' कह रहा है, ईरान के फिक्रमंद होने वाले मुस्लिमों को ईरान भेजने की बात कर रहा है। इस अधिकारी ने सत्ताधारी नेताओं और संविधान की शपथ लेकर कानून व्यवस्था संभालने का वादा करने वाले अधिकारियों के बीच का फर्क ख़त्म कर दिया है कोई अंतर नहीं छोड़ा, दूसरी वीडियो भी देखिए! पिछले हफ़्ते ही संभल के एसपी केके बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सड़क पर न सिर्फ होली खेली बल्कि DJ के साथ कई किलोमीटर तक होली खेलते हुए सफ़र तय किया। संभल का CO बताए इस वीडियो पर उसका क्या बयान है, या बांग्लादेश की हिंसा पर भारत में प्रदर्शन करने वाले हिंदुओं का भी इलाज करने की बात कही गई?2
- बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी,दिन दहाड़े हुए डबल मर्डर से दहशत। एचपीसीएल के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट में नौकरी और अनाधिकृत कार्य करने को लेकर पिछले छह माह से चल रहा विवाद खूनखराबे तक पहुंच गया। प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर हुई हत्या से दहशत,दोनों के सीने में लगी,डॉ ने किया मृत घोषित। सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल पॉवर प्लांट का मामला। घटना के संबंध में बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ब्रजेश कुमार सिंह।1