logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की* *सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की* *तीन-चार दिन बाद भी मौत का कारण अज्ञात, परिवार में आक्रोश* *सिरोंज।* लटेरी रोड स्थित पंडित दीनदयाल पार्क के सामने 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार शाम 7:45 बजे मिले युवक के शव के मामले में अब यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय यादव महासभा मध्यप्रदेश के ब्लॉक अध्यक्ष सिरोंज-लटेरी संजीव यादव के नेतृत्व में समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि मृतक सुदीप यादव पुत्र सौभाग्य सिंह यादव, निवासी ग्राम झूकरहोज का शव लटेरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला था। घटना को तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। महासभा ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार दुखी है और पूरे समाज में हताशा और आक्रोश है। समाजजनों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और तीन दिन के भीतर मौत के असली कारण का पता लगाया जाए। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

17 hrs ago
user_रिपोर्टर rupesh yadav
रिपोर्टर rupesh yadav
Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की* *सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की* *तीन-चार दिन बाद भी मौत का कारण अज्ञात, परिवार में आक्रोश* *सिरोंज।* लटेरी रोड स्थित पंडित दीनदयाल पार्क के सामने 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार शाम 7:45 बजे मिले युवक के शव के

मामले में अब यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय यादव महासभा मध्यप्रदेश के ब्लॉक अध्यक्ष सिरोंज-लटेरी संजीव यादव के नेतृत्व में समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि मृतक सुदीप यादव पुत्र सौभाग्य सिंह यादव, निवासी ग्राम झूकरहोज का शव लटेरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला था। घटना को तीन-चार दिन बीत जाने के बाद

f1454611-5906-4a2d-935f-908e7ce7e1b2

भी पुलिस मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। महासभा ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार दुखी है और पूरे समाज में हताशा और आक्रोश है। समाजजनों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और तीन दिन के भीतर मौत के असली कारण का पता लगाया जाए। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • परिवहन मंत्री और कलेक्टर के नाम तहसीलदार संजय चौरसिया को सौंपा ज्ञापन, भोपाल-सिरोंज मार्ग की बसों को शमशाबाद बस स्टैंड तक लाने की मांग शमशाबाद में बसों के बस स्टैंड पर नहीं आने से व्यापारी और नागरिक नाराज, सात दिन का अल्टीमेटम शमशाबाद में बसों के बस स्टैंड पर नहीं आने से भड़का आक्रोश! सात दिन में समाधान नहीं तो भूख हड़ताल परिवहन मंत्री और कलेक्टर के नाम तहसीलदार संजय चौरसिया को सौंपा ज्ञापन, भोपाल-सिरोंज मार्ग की बसों को शमशाबाद बस स्टैंड तक लाने की मांग शमशाबाद। भोपाल-सिरोंज मार्ग पर संचालित यात्री बसों के शमशाबाद बस स्टैंड तक नहीं आने की समस्या को लेकर नगर के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समस्त व्यापारी बंधुओं एवं नगर के गणमान्य लोगों ने तहसीलदार संजय चौरसिया के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री एवं विदिशा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। परमिट शमशाबाद तक, लेकिन बसें महानीम पर उतार रहीं यात्री! ज्ञापन में बताया गया कि भोपाल-सिरोंज मार्ग पर संचालित लगभग 18 से अधिक बसों के परमिट शमशाबाद बस स्टैंड तक होने के बावजूद बस संचालक यात्रियों को शमशाबाद बस स्टैंड तक नहीं लाते और बसें सीधे महानीम से निकल जाती हैं। इसके कारण प्रतिदिन हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, महिलाओं, बच्चों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है। आरोप है कि शमशाबाद तक का किराया लेने और लगभग 50 प्रतिशत किराया बढ़ने के बावजूद यात्रियों को महानीम पर उतार दिया जाता है। रात के समय यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। सात दिन का अल्टीमेटम, समाधान नहीं तो भूख हड़ताल व्यापारियों एवं नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित बसों के परमिट और निर्धारित मार्ग की जांच कराई जाए तथा सभी बसों का शमशाबाद बस स्टैंड तक आना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो व्यापारी एवं नागरिक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल व्यापारियों की नहीं, बल्कि नगर के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी है। प्रशासन के सामने अब समाधान की चुनौती नगरवासियों को उम्मीद है कि परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए यात्रियों को राहत दिलाएगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन सात दिन की समय-सीमा में समस्या का निराकरण करता है या व्यापारियों और नागरिकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
    1
    परिवहन मंत्री और कलेक्टर के नाम तहसीलदार संजय चौरसिया को सौंपा ज्ञापन, भोपाल-सिरोंज मार्ग की बसों को शमशाबाद बस स्टैंड तक लाने की मांग
शमशाबाद में बसों के बस स्टैंड पर नहीं आने से व्यापारी और नागरिक नाराज, सात दिन का अल्टीमेटम
शमशाबाद में बसों के बस स्टैंड पर नहीं आने से भड़का आक्रोश! सात दिन में समाधान नहीं तो भूख हड़ताल
परिवहन मंत्री और कलेक्टर के नाम तहसीलदार संजय चौरसिया को सौंपा ज्ञापन, भोपाल-सिरोंज मार्ग की बसों को शमशाबाद बस स्टैंड तक लाने की मांग
शमशाबाद।
भोपाल-सिरोंज मार्ग पर संचालित यात्री बसों के शमशाबाद बस स्टैंड तक नहीं आने की समस्या को लेकर नगर के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समस्त व्यापारी बंधुओं एवं नगर के गणमान्य लोगों ने तहसीलदार संजय चौरसिया के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री एवं विदिशा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।
परमिट शमशाबाद तक, लेकिन बसें महानीम पर उतार रहीं यात्री!
ज्ञापन में बताया गया कि भोपाल-सिरोंज मार्ग पर संचालित लगभग 18 से अधिक बसों के परमिट शमशाबाद बस स्टैंड तक होने के बावजूद बस संचालक यात्रियों को शमशाबाद बस स्टैंड तक नहीं लाते और बसें सीधे महानीम से निकल जाती हैं। इसके कारण प्रतिदिन हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या से विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, महिलाओं, बच्चों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है। आरोप है कि शमशाबाद तक का किराया लेने और लगभग 50 प्रतिशत किराया बढ़ने के बावजूद यात्रियों को महानीम पर उतार दिया जाता है। रात के समय यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
सात दिन का अल्टीमेटम, समाधान नहीं तो भूख हड़ताल
व्यापारियों एवं नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित बसों के परमिट और निर्धारित मार्ग की जांच कराई जाए तथा सभी बसों का शमशाबाद बस स्टैंड तक आना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो व्यापारी एवं नागरिक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल व्यापारियों की नहीं, बल्कि नगर के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी है।
प्रशासन के सामने अब समाधान की चुनौती
नगरवासियों को उम्मीद है कि परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए यात्रियों को राहत दिलाएगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन सात दिन की समय-सीमा में समस्या का निराकरण करता है या व्यापारियों और नागरिकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
    user_PATRKAR RUPESH ARYA
    PATRKAR RUPESH ARYA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शमशाबाद में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक,स्कूल चलो अभियान व दिल्ली महारैली को लेकर हुआ मंथन शमशाबाद में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, स्कूल चलो अभियान और दिल्ली महा रैली को लेकर बनी रणनीति शमशाबाद। महानीम चौराहे स्थित निजी गार्डन में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस शमशाबाद विधानसभा के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल चलो अभियान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महा रैली में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गई। बैठक में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं विदिशा जिला प्रभारी श्रीमती गीता कड़वे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव सहित धनराज धाकड़, पिंकी यादव, दीक्षा लोधी, कुलदीप रत्नाकर, राहुफ खान, मनोज कुशवाहा, बंटू विश्वकर्मा, रामराज यादव, राज यादव, भूपेंद्र यादव और सतवीर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    शमशाबाद में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक,स्कूल चलो अभियान व दिल्ली महारैली को लेकर हुआ मंथन
शमशाबाद में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, स्कूल चलो अभियान और दिल्ली महा रैली को लेकर बनी रणनीति
शमशाबाद। महानीम चौराहे स्थित निजी गार्डन में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस शमशाबाद विधानसभा के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल चलो अभियान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महा रैली में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गई।
बैठक में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं विदिशा जिला प्रभारी श्रीमती गीता कड़वे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव सहित धनराज धाकड़, पिंकी यादव, दीक्षा लोधी, कुलदीप रत्नाकर, राहुफ खान, मनोज कुशवाहा, बंटू विश्वकर्मा, रामराज यादव, राज यादव, भूपेंद्र यादव और सतवीर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुर्रा खुर्द रोड पर जंप की बैठक संपन्न सदस्यता अभियान पर दिया जोर पेन डायरी के साथ पत्रकारों का सम्मान बोले पदाधिकारी हर पत्रकार के साथ खड़ा है संगठन मुर्रा खुर्द रोड पर जंप की बैठक संपन्न सदस्यता अभियान पर दिया जोर पेन डायरी के साथ पत्रकारों का सम्मान बोले पदाधिकारी हर पत्रकार के साथ खड़ा है संगठन
    1
    मुर्रा खुर्द रोड पर जंप की बैठक संपन्न
सदस्यता अभियान पर दिया जोर
पेन डायरी के साथ पत्रकारों का सम्मान 
बोले पदाधिकारी  हर पत्रकार के साथ खड़ा है संगठन

मुर्रा खुर्द रोड पर जंप की बैठक संपन्न
सदस्यता अभियान पर दिया जोर
पेन डायरी के साथ पत्रकारों का सम्मान 
बोले पदाधिकारी  हर पत्रकार के साथ खड़ा है संगठन
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आचवल वार्ड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सगा भाई ही निकला हत्यारा! बीना के आचवल वार्ड में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान मृतक का सगा भाई ही हत्या का आरोपी निकला। इस खुलासे के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। आखिर हत्या के पीछे क्या वजह रही और कैसे पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई? इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
    1
    आचवल वार्ड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सगा भाई ही निकला हत्यारा!
बीना के आचवल वार्ड में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान मृतक का सगा भाई ही हत्या का आरोपी निकला। इस खुलासे के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। आखिर हत्या के पीछे क्या वजह रही और कैसे पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई? इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 50 हजार रुपये के चांदी के जेवर ले उड़े चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए अज्ञात चोर, लोहे की शटर को आग से पिघलाकर खोला रास्ता; पुलिस ने शुरू की तलाश लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत राज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 50 हजार रुपये के चांदी के जेवर ले उड़े चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए अज्ञात चोर, लोहे की शटर को आग से पिघलाकर खोला रास्ता; पुलिस ने शुरू की तलाश बीना, जिला सागर। बीना में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की चुनौती के बीच चोरों ने कच्चा रोड स्थित राज ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। 26 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और करीब 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर दुकान संचालक निजाम खान के अनुसार, अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने आग की मदद से लोहे की शटर को पिघलाकर रास्ता बनाया और दुकान में रखे चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद दुकान संचालक निजाम खान ने बीना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता ज्वेलरी की दुकान में चोरी की इस घटना ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी की वारदात का खुलासा करेगी।
    1
    राज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 50 हजार रुपये के चांदी के जेवर ले उड़े चोर

छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए अज्ञात चोर, लोहे की शटर को आग से पिघलाकर खोला रास्ता; पुलिस ने शुरू की तलाश

लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
राज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 50 हजार रुपये के चांदी के जेवर ले उड़े चोर
छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए अज्ञात चोर, लोहे की शटर को आग से पिघलाकर खोला रास्ता; पुलिस ने शुरू की तलाश
बीना, जिला सागर। बीना में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की चुनौती के बीच चोरों ने कच्चा रोड स्थित राज ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। 26 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और करीब 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर
दुकान संचालक निजाम खान के अनुसार, अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने आग की मदद से लोहे की शटर को पिघलाकर रास्ता बनाया और दुकान में रखे चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद दुकान संचालक निजाम खान ने बीना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता
ज्वेलरी की दुकान में चोरी की इस घटना ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी की वारदात का खुलासा करेगी।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिजली की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना - हर्ष विहार कॉलोनी और श्रीधाम कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट स्लग : बिजली की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना - हर्ष विहार कॉलोनी और श्रीधाम कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट - पिछले 4 सालों से बिजली न होने की करी शिकायत - कलेक्ट्रेट के भीतर रास्ते पर बैठकर जताया विरोध और करी विद्युतीकरण की मांग - बिजली कंपनी के अधिकारी ने कहा नियमानुसार कॉलोनाइजर के माध्यम से ही बिजली समस्या को हल किया जा सकता है लोकेशन :- विदिशा एंकर :- शहर के हर्ष विहार कॉलोनी और श्रीधाम कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए कॉलोनी में बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। अब से पहले तक अस्थाई कनेक्शन लेकर वह काम चला रहे थे, जिसमें उन पर बिजली चोरी के प्रकरण भी कई बार दर्ज हुए हैं, कई बार उनकी लाइट भी काटी गई है। कॉलोनीवासियों का कहना है वह सीधे बिजली कंपनी से स्थाई मीटर की मांग कर रहे हैं। वहां डीपी रखने की मांग की है, उसका जो भी बिल होगा वह अदा करेंगे। इधर अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना और चक्काजाम करने बैठे लोगों का कहना है कि कॉलोनाइजर ने रोड बिजली पानी की सुविधा देने का वादा किया था लेकिन वह नहीं दी जा रही है उसमें रहवासियों की कोई गलती नहीं है उन्होंने कॉलोनाइजर पर भी कार्रवाई की मांग की है बिजली कंपनी के जीएम ने बताया कि नियम के अनुसार इन कॉलोनी में जो की अवैध श्रेणी में है वहां स्थाई कनेक्शन नहीं दिए जा सकते अस्थाई कनेक्शन देने के लिए कंपनी तैयार है। एसडीएम मनीष जैन का कहना है जल्द ही हम निरीक्षण करेंगे और जल्द लाइट की व्यवस्था की जाएगी फिलहाल mpeb विभाग के अधिकारियों से बात की गई है बाईट :- लक्ष्मी विश्वकर्मा बाईट :- रेखा बाई बाईट :- अवधेश त्रिपाठी जीएम एमपीईबी बाईट :- मनीष जैन एसडीएम विदिशा
    4
    बिजली की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना

- हर्ष विहार कॉलोनी और श्रीधाम कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट
स्लग : बिजली की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना
- हर्ष विहार कॉलोनी और श्रीधाम कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट
- पिछले 4 सालों से बिजली न होने की करी शिकायत
- कलेक्ट्रेट के भीतर रास्ते पर बैठकर जताया विरोध और करी विद्युतीकरण की मांग
- बिजली कंपनी के अधिकारी ने कहा नियमानुसार कॉलोनाइजर के माध्यम से ही बिजली समस्या को हल किया जा सकता है 
लोकेशन :- विदिशा
एंकर :- शहर के हर्ष विहार कॉलोनी और श्रीधाम कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए कॉलोनी में बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। अब से पहले तक अस्थाई कनेक्शन लेकर वह काम चला रहे थे, जिसमें उन पर बिजली चोरी के प्रकरण भी कई बार दर्ज हुए हैं, कई बार उनकी लाइट भी काटी गई है। कॉलोनीवासियों का कहना है वह सीधे बिजली कंपनी से स्थाई मीटर की मांग कर रहे हैं। वहां डीपी रखने की मांग की है, उसका जो भी बिल होगा वह अदा करेंगे। इधर अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना और चक्काजाम करने बैठे लोगों का कहना है कि कॉलोनाइजर ने रोड बिजली पानी की सुविधा देने का वादा किया था लेकिन वह नहीं दी जा रही है उसमें रहवासियों की कोई गलती नहीं है उन्होंने कॉलोनाइजर पर भी कार्रवाई की मांग की है बिजली कंपनी के जीएम ने बताया कि नियम के अनुसार इन कॉलोनी में जो की अवैध श्रेणी में है वहां स्थाई कनेक्शन नहीं दिए जा सकते अस्थाई कनेक्शन देने के लिए कंपनी तैयार है। एसडीएम मनीष जैन का कहना है जल्द ही हम निरीक्षण करेंगे और जल्द लाइट की व्यवस्था की जाएगी फिलहाल mpeb विभाग के अधिकारियों से बात की गई है 
बाईट :- लक्ष्मी विश्वकर्मा
बाईट :- रेखा बाई
बाईट :- अवधेश त्रिपाठी जीएम एमपीईबी 
बाईट :- मनीष जैन एसडीएम विदिशा
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की* *सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की* *तीन-चार दिन बाद भी मौत का कारण अज्ञात, परिवार में आक्रोश* *सिरोंज।* लटेरी रोड स्थित पंडित दीनदयाल पार्क के सामने 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार शाम 7:45 बजे मिले युवक के शव के मामले में अब यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय यादव महासभा मध्यप्रदेश के ब्लॉक अध्यक्ष सिरोंज-लटेरी संजीव यादव के नेतृत्व में समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि मृतक सुदीप यादव पुत्र सौभाग्य सिंह यादव, निवासी ग्राम झूकरहोज का शव लटेरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला था। घटना को तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। महासभा ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार दुखी है और पूरे समाज में हताशा और आक्रोश है। समाजजनों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और तीन दिन के भीतर मौत के असली कारण का पता लगाया जाए। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    3
    सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की*
*सिरोंज में युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा, अखिल भारतीय यादव महासभा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की*
*तीन-चार दिन बाद भी मौत का कारण अज्ञात, परिवार में आक्रोश*
*सिरोंज।* लटेरी रोड स्थित पंडित दीनदयाल पार्क के सामने 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार शाम 7:45 बजे मिले युवक के शव के मामले में अब यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है।
अखिल भारतीय यादव महासभा मध्यप्रदेश के ब्लॉक अध्यक्ष सिरोंज-लटेरी संजीव यादव के नेतृत्व में समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया कि मृतक सुदीप यादव पुत्र सौभाग्य सिंह यादव, निवासी ग्राम झूकरहोज का शव लटेरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला था। घटना को तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मौत के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है।
महासभा ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार दुखी है और पूरे समाज में हताशा और आक्रोश है। समाजजनों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और तीन दिन के भीतर मौत के असली कारण का पता लगाया जाए। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल निशातपुरा ACP शशांक जैन के नेतृत्व में ईरानी डेरै पर फिर चला सर्चिंग ऑपरेशन, अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एसीपी शशांक जैन के नेतृत्व में हरि बाजार स्थित ईरानी डेरै में एक बार फिर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया पुलिस ने अपराधियों की तलाश के साथ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निगरानी की कार्रवाई के दौरान किसी संदिग्ध बदमाश या बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी सामने नहीं आई इस दौरान एसीपी शशांक जैन ने डेरै में रहने वाले लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि कोई आपराधिक व्यक्ति यहां प्रवेश करता है या शरण लेने का प्रयास करता है तो तत्काल क्षेत्रीय थाने को सूचना दें पुलिस ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल

निशातपुरा ACP शशांक जैन के नेतृत्व में ईरानी डेरै पर फिर चला सर्चिंग ऑपरेशन, अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर


भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एसीपी शशांक जैन के नेतृत्व में हरि बाजार स्थित ईरानी डेरै में एक बार फिर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया पुलिस ने अपराधियों की तलाश के साथ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निगरानी की कार्रवाई के दौरान किसी संदिग्ध बदमाश या बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी सामने नहीं आई  इस दौरान एसीपी शशांक जैन ने डेरै में रहने वाले लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि कोई आपराधिक व्यक्ति यहां प्रवेश करता है या शरण लेने का प्रयास करता है तो तत्काल क्षेत्रीय थाने को सूचना दें पुलिस ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.