logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#प्राइवेट स्कूल में अगर आपके बच्चे को मच्छर काट लेता है तो इसकी गलती स्कूल प्रबंधन की है 🤣

17 hrs ago
user_Babu kaswan
Babu kaswan
Farmer बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
17 hrs ago
bd2ecd68-ac28-4bf7-a560-9ee3645d4aa6

#प्राइवेट स्कूल में अगर आपके बच्चे को मच्छर काट लेता है तो इसकी गलती स्कूल प्रबंधन की है 🤣

More news from Rajasthan and nearby areas
  • यशवंत सिन्हा का बड़ा दावा मोदी से देश नहीं संभल रहा, यूपी हाथ से निकला तो 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल इकबाल खान बीकानेर,भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मोर्चों पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें मोदी को चुनने को लेकर अब अपनी पुरानी राजनीतिक भूमिका पर भी पछतावा है और उन्होंने इसे बड़ी भूल बताया।सिन्हा के मुताबिक 2014 के मोदी और 2026 के मोदी में काफी अंतर आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत को लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि देश की आर्थिक स्थिति और रक्षा से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर चुनौतियां हैं।यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात लॉबी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार पार्टी के कई लोग मौजूदा नेतृत्व से खुश नहीं हैं और युवाओं के बीच भी सरकार को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। सिन्हा ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथ से निकल गया तो मोदी के लिए 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल हो सकता है। उनका दावा है कि ऐसी स्थिति में सहयोगी दल सरकार से दूरी बना सकते हैं और भाजपा के भीतर भी नेतृत्व को लेकर बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं और आने वाला समय भाजपा तथा मोदी सरकार के लिए राजनीतिक रूप से बेहद चुनौती पूर्ण रहने वाला है।
    1
    यशवंत सिन्हा का बड़ा दावा मोदी से देश नहीं संभल रहा, यूपी हाथ से निकला तो 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल
इकबाल खान बीकानेर,भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मोर्चों पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें मोदी को चुनने को लेकर अब अपनी पुरानी राजनीतिक भूमिका पर भी पछतावा है और उन्होंने इसे बड़ी भूल बताया।सिन्हा के मुताबिक 2014 के मोदी और 2026 के मोदी में काफी अंतर आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत को लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि देश की आर्थिक स्थिति और रक्षा से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर चुनौतियां हैं।यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात लॉबी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार पार्टी के कई लोग मौजूदा नेतृत्व से खुश नहीं हैं और युवाओं के बीच भी सरकार को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है।
सिन्हा ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथ से निकल गया तो मोदी के लिए 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल हो सकता है। उनका दावा है कि ऐसी स्थिति में सहयोगी दल सरकार से दूरी बना सकते हैं और भाजपा के भीतर भी नेतृत्व को लेकर बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं और आने वाला समय भाजपा तथा मोदी सरकार के लिए राजनीतिक रूप से बेहद  चुनौती पूर्ण रहने वाला है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर झझु में निकला विशाल जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ झझु में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को विशाल जुलूस निकाला गया। पर्व को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा और जुलूस के दौरान अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस की शुरुआत कसाइयों की मस्जिद से हुई। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ मुख्य बाजार की ओर रवाना हुए। मुख्य बाजार से होता हुआ जुलूस नई मस्जिद तेलियां पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों की ओर से जुलूस का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। वहीं कसाइयों की मस्जिद के आगे भी श्रद्धालुओं के लिए खीर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद जुलूस मस्त बाजार से होते हुए ईदगाह पहुंचा। ईदगाह में समाज के लोगों ने देश और गांव में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में पूरे गांव में उत्साह के साथ सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोलायत थाना अधिकारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता बड़ी संख्या में तैनात रहा। पुलिस टीम ने जुलूस के पूरे मार्ग पर निगरानी रखी और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न करवाया। झझु से हरीश राव की ग्राउंड रिपोर्ट, आवाज चैनल।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर झझु में निकला विशाल जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ  
झझु में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को विशाल जुलूस निकाला गया। पर्व को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा और जुलूस के दौरान अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
जुलूस की शुरुआत कसाइयों की मस्जिद से हुई। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ मुख्य बाजार की ओर रवाना हुए।
मुख्य बाजार से होता हुआ जुलूस नई मस्जिद तेलियां पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों की ओर से जुलूस का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
वहीं कसाइयों की मस्जिद के आगे भी श्रद्धालुओं के लिए खीर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके बाद जुलूस मस्त बाजार से होते हुए ईदगाह पहुंचा। ईदगाह में समाज के लोगों ने देश और गांव में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में पूरे गांव में उत्साह के साथ सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोलायत थाना अधिकारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता बड़ी संख्या में तैनात रहा।
पुलिस टीम ने जुलूस के पूरे मार्ग पर निगरानी रखी और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न करवाया।
झझु से हरीश राव की ग्राउंड रिपोर्ट, आवाज चैनल।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद किये बरामद नागौर/खींवसर,,आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में नकबजनी के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम बिरलोका में हुई नकबजनी का माल खरीदने का आरोपी बसंतकुमार सोनी निवासी भीलवाड़ा गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद बरामद किये गये।आरोपी बसंतकुमार पूर्व में भी चोरी का माल खरीदने का आदतन अपराधी है। प्रकरण में पूर्व में अन्तर्राज्यीय गैंग के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर, एक 18 चक्का ट्रैलर जब्त किया जा चुका है।
    2
    37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद किये बरामद 
नागौर/खींवसर,,आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में नकबजनी के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम बिरलोका में हुई नकबजनी का माल खरीदने का आरोपी बसंतकुमार सोनी निवासी भीलवाड़ा गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद बरामद किये गये।आरोपी बसंतकुमार पूर्व में भी चोरी का माल खरीदने का आदतन अपराधी है। प्रकरण में पूर्व में अन्तर्राज्यीय गैंग के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर, एक 18 चक्का ट्रैलर जब्त किया जा चुका है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • भाजपा की विजय संकल्प बैठक बैठक के बाद कार्यालय का शुभारंभ श्री विजयनगर में 25 अगस्त को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के मध्य नजर पहले विजय संकल्प बैठक और उसके पश्चात कार्यालय का शुभारंभ बड़ी मात्रा में आई जनता
    1
    भाजपा की विजय संकल्प बैठक बैठक के बाद कार्यालय का शुभारंभ
श्री विजयनगर में 25 अगस्त को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के मध्य नजर पहले विजय संकल्प बैठक और उसके पश्चात कार्यालय का शुभारंभ बड़ी मात्रा में आई जनता
    user_श्री विजयनगर
    श्री विजयनगर
    पत्रकारिता विजयनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    21 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा ​चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। ​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य: ​"राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।" ​सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
    2
    राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा
राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा
​चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य:
​"राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।"
​सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • मेड़ता में मीरा महोत्सव का भक्ति रंग, गीता रबारी की प्रस्तुति ने बांधा समां मेड़ता सिटी में आयोजित मीरा महोत्सव भक्ति और संगीत के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका गीता रबारी की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    1
    मेड़ता में मीरा महोत्सव का भक्ति रंग, गीता रबारी की प्रस्तुति ने बांधा समां
मेड़ता सिटी में आयोजित मीरा महोत्सव भक्ति और संगीत के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका गीता रबारी की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    Merta, Nagaur•
    18 hrs ago
  • आईएलपीएल-2026 सीजन-1 का भव्य समापन, हीरो स्पार्टन बनी चैंपियन बीकानेर। बीकानेर में 16 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित आईएलपीएल-2026 सीजन-1 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले डे-नाइट खेले गए। फाइनल मुकाबला 24 अगस्त की रात 11 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 1:30 बजे तक चला। फाइनल मुकाबला हीरो क्लब और हीरो स्पार्टन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो स्पार्टन ने खिताब अपने नाम किया। हीरो क्लब उपविजेता रही। समापन समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित हाजी अब्दुल मजीद खोखर, बाबू जयशंकर जोशी, जितेंद्र खत्री, सैयद गुफरान, हाजी यूनुस, अब्दुल रऊफ राठौड़, हाजी अब्दुल जब्बार, अब्दुल वाहिद मामा और मोहम्मद कलीम सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट कमेटी में अध्यक्ष इमरान खोखर के साथ अब्दुल रब्बानी, शाहिद चौधरी, मोहम्मद ताहिर, आदिल खिलाड़ी, मोहम्मद अतीक, वसीम डीके, एहसान राठौड़, फरहान राठौड़, मोहम्मद शफीक, नोमान और आदिल खान ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में शकील अहमद और अख्तर अली ने अंपायर की भूमिका निभाई। लीग मुकाबलों में रजा क्लब बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद अमान, रेड ईगल बनाम स्टेट के धुरंधर में अजमल हुसैन, नागौरी स्टार बनाम सुल्तान क्लब में मोहम्मद शफीक, हीरो स्पार्टन बनाम नूरानी क्लब में नदीम रोनी, नागौरी रॉयल्स बनाम आरसीबी में मोहम्मद सलमान, नागौरी राइडर बनाम टाइगर हीरोज में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सैय्यद वारियर्स में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम एसएमएस में अक्सम असलम, नागौरी रॉयल्स बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद फैसल, रेड ईगल बनाम नागौरी राइडर में नईम सूर्या, नागौरी स्टार बनाम सैय्यद वारियर्स में अब्दुल कादिर, आरसीबी बनाम रजा क्लब में रेहान खन्ना, टाइगर हीरोज बनाम स्टेट के धुरंधर में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सुल्तान क्लब में वाजिद गौरी, नूरानी क्लब बनाम सीएसके में सलामुद्दीन तथा हीरो स्पार्टन बनाम एसएनएस में जावेद जैदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्वार्टर फाइनल में हीरो क्लब बनाम रजा क्लब में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम टाइगर हीरोज में नासिर खान, नागौरी स्टार बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद शफीक तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी राइडर में आदिल नागौरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल में सीएसके बनाम हीरो क्लब मुकाबले में वाजिद गौरी तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी स्टार मुकाबले में सबाबदीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कारों में वाजिद गौरी को बेस्ट बैट्समैन, जावेद जैदी को बेस्ट बॉलर और ओवैस गौरी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों और सहयोगियों का आभार जताया। संपर्क सूत्र: +91 92617 74444
    1
    आईएलपीएल-2026 सीजन-1 का भव्य समापन, हीरो स्पार्टन बनी चैंपियन
बीकानेर। बीकानेर में 16 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित आईएलपीएल-2026 सीजन-1 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले डे-नाइट खेले गए। फाइनल मुकाबला 24 अगस्त की रात 11 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 1:30 बजे तक चला।
फाइनल मुकाबला हीरो क्लब और हीरो स्पार्टन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो स्पार्टन ने खिताब अपने नाम किया। हीरो क्लब उपविजेता रही।
समापन समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित हाजी अब्दुल मजीद खोखर, बाबू जयशंकर जोशी, जितेंद्र खत्री, सैयद गुफरान, हाजी यूनुस, अब्दुल रऊफ राठौड़, हाजी अब्दुल जब्बार, अब्दुल वाहिद मामा और मोहम्मद कलीम सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट कमेटी में अध्यक्ष इमरान खोखर के साथ अब्दुल रब्बानी, शाहिद चौधरी, मोहम्मद ताहिर, आदिल खिलाड़ी, मोहम्मद अतीक, वसीम डीके, एहसान राठौड़, फरहान राठौड़, मोहम्मद शफीक, नोमान और आदिल खान ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टूर्नामेंट में शकील अहमद और अख्तर अली ने अंपायर की भूमिका निभाई। लीग मुकाबलों में रजा क्लब बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद अमान, रेड ईगल बनाम स्टेट के धुरंधर में अजमल हुसैन, नागौरी स्टार बनाम सुल्तान क्लब में मोहम्मद शफीक, हीरो स्पार्टन बनाम नूरानी क्लब में नदीम रोनी, नागौरी रॉयल्स बनाम आरसीबी में मोहम्मद सलमान, नागौरी राइडर बनाम टाइगर हीरोज में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सैय्यद वारियर्स में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम एसएमएस में अक्सम असलम, नागौरी रॉयल्स बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद फैसल, रेड ईगल बनाम नागौरी राइडर में नईम सूर्या, नागौरी स्टार बनाम सैय्यद वारियर्स में अब्दुल कादिर, आरसीबी बनाम रजा क्लब में रेहान खन्ना, टाइगर हीरोज बनाम स्टेट के धुरंधर में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सुल्तान क्लब में वाजिद गौरी, नूरानी क्लब बनाम सीएसके में सलामुद्दीन तथा हीरो स्पार्टन बनाम एसएनएस में जावेद जैदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
क्वार्टर फाइनल में हीरो क्लब बनाम रजा क्लब में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम टाइगर हीरोज में नासिर खान, नागौरी स्टार बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद शफीक तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी राइडर में आदिल नागौरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सेमीफाइनल में सीएसके बनाम हीरो क्लब मुकाबले में वाजिद गौरी तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी स्टार मुकाबले में सबाबदीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कारों में वाजिद गौरी को बेस्ट बैट्समैन, जावेद जैदी को बेस्ट बॉलर और ओवैस गौरी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों और सहयोगियों का आभार जताया।
संपर्क सूत्र: +91 92617 74444
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.