Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी जिले में नहीं है घरेलू गैस सिलेंडर की कोईदिक्कत
News click india
लखीमपुर खीरी जिले में नहीं है घरेलू गैस सिलेंडर की कोईदिक्कत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- BREAKING NEWS: गैस किल्लत के 'खौफ' के बीच नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा धमाका! क्या वाकई खाली हो रहे हैं चूल्हे? देखिए ग्राउंड जीरो से संजय कुमार राठौर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर, नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश एंकर लखीमपुर खीरी: पूरे देश में इस वक्त हाहाकार मचा है! अफवाहों का बाजार गर्म है और खबर उड़ रही है कि गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही बेचारी महिलाएं चूल्हा छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हैं। दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग के नंबर 'डेड' हो चुके हैं और हेल्पलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। लेकिन क्या यह हकीकत है या कोई बड़ी साजिश? इन्हीं सुलगते सवालों का जवाब ढूंढने के लिए नेशनल न्यूज़ लाइव की मीडिया टीम ने 'जीरो ग्राउंड' पर एक हाई-प्रोफाइल पड़ताल शुरू की। हमारे ब्यूरो संजय कुमार राठौर (लखीमपुर खीरी) ने सीधे उस 'हॉटस्पॉट' पर दस्तक दी, जहां से अफवाहों का धुआं उठ रहा था। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता के साथ 'वन टू वन' तीखी बातचीत! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता को जब संजय कुमार राठौर ने सवालों के घेरे में लिया, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। देशव्यापी किल्लत और बुकिंग सिस्टम फेल होने के दावों पर सौरभ गुप्ता ने दो-टूक जवाब देते हुए सारी अफवाहों की हवा निकाल दी। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता ने कैमरे पर दहाड़ते हुए कहा: > "गैस की कोई किल्लत नहीं है! यह सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे पास गैस का ऐसा भंडार (Stock) है कि किसी का चूल्हा बुझने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं को डरने या घबराने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है।" > अफवाहों का पर्दाफाश: क्या वाकई लाइन में लग रही हैं औरतें? संजय कुमार राठौर ने जब मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं की नब्ज टटोली, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। जिन लाइनों और किल्लत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, ग्राउंड जीरो पर उनकी असलियत कुछ और ही थी। उपभोक्ताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे पर कुबूल किया कि: "गैस सिलेंडर तो आराम से मिल रहा है! कोई समस्या नहीं है, बस बाहर लोग डर फैला रहे हैं।" सावधान! अफवाह फैलाने वालों पर तीखा वार शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता ने नेशनल न्यूज़ लाइव के माध्यम से जनता को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि: * डर के मारे बुकिंग न करें: केवल वही लोग आएं जिन्हें सच में जरूरत है। बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न फैलाएं। * फेक न्यूज से बचें: हेल्पलाइन नंबर और बुकिंग सेवाएं चालू हैं, बस पैनिक (Panic) के कारण सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। * अफवाहबाजों को जवाब: एजेंसी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और गैस की सप्लाई चेन फौलाद की तरह मजबूत है। नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा खुलासा हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि देश में गैस की कमी नहीं, बल्कि 'अफवाहों का तूफान' ज्यादा खतरनाक है। लखीमपुर खीरी की शक्ति गैस एजेंसी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उपभोक्ता धैर्य रखें, तो सिलेंडर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। संजय कुमार राठौर की इस जांबाज रिपोर्टिंग ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो जनता को डराकर माहौल बिगाड़ना चाहते थे। वाइट शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता वाइट उपभोक्ताओं की4
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।1
- 13/03/2026 शाहजहाँपुर जिले की खुटार ब्लॉक क्षेत्र में आसाम रोड से ग्राम सिलुआ व ग्राम सिमरई होते हुए बण्डा रोड को जोड़ने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार वाहन फिसलने और पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बच्चों को पैदल या सावधानी के साथ खराब रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में देर भी हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और हादसों पर भी रोक लग सके।1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे। नमाज़ के बाद इमामों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा और खुशहाली कायम रहने की दुआ कराई। इस मौके पर लोगों ने रोज़ा, नमाज़ और इबादत के साथ अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी भी मांगी। अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर कस्बे में खासा उत्साह दिखाई दिया और मस्जिदों के आसपास रौनक का माहौल बना रहा। रमज़ान के इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश में शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआएं कीं।1
- सभासदों के साथ अभद्रता का मामला गरमाया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।1
- yaha par bhaut log bike lekar gire h koi bhi es sadak par dhayan nhi de raha mera bas ye kahna h ki. ye sadak ban jaye es sadak kar na gram pardhan dhyan de raha h na jila pancyat sadasy1
- पीएम सम्मन निधि अब इंतजार खत्म। 9 करोड़ 32 लाख करोड़ किसानों का इंतजार खत्म, जानें आज कितने बजे खाते में आएंगे 2000 रुपये ।देश के अन्नदाताओं को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 19 नवंबर के बाद से अगली किस्त की बाट जोह रहे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज असम की राजधानी गुवाहाटी से जारी होने जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इस योजना का पैसा कितने बजे आएगा, किन किसानों को यह सौगात मिलेगी, कैसे लिस्ट में नाम चेक करें? इन सबकी अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ, हम आपके लिए लाए हैं पल-पल की लाइव अपडेट। Mar 13/ 2026 पीएम किसान का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज जारी होने जा रही है। आप चाहें तो मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन इसे चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। यहां Know Your Status और Beneficiary List के विकल्प दिखेंगे। आप दोनों में से कोई भी विकल्प चुनकर स्टेटस जान सकते हैं। स्टेटस जानने का Step by Step प्रोसेस जानने के लिए आप 'पीएम किसान योजना' पर क्लिक कर सकते हैं। Mar 13 2026 PM Kisan Beneficiary Status Mobile Number: मोबाइल से कैसे चेक करें स्टेटस पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज ट्रांसफर होने वाली है। आप अपने मोबाइल से अपने खाते का स्टेटस चेक कर सकते हैं। सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं यहां आपको Know Your Status पर क्लिक करना है अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें और कैप्चा कोड भरें अब मोबाइल पर आए OTP को भरें, आपको स्टेटस पता चल जाएगा। आज खत्म होगा पीएम किसान योजना का किस्त का इंतजार, किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी आज योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।1
- मोहनपुरवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत मोहनपुरवा गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- संपादक, नीरज जायसवाल (लखीमपुर खीरी)।* नज भारत न्यूज लखीमपुर में AIMIM ने बढ़ाया सियासी दायरा, नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जनपद में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर के नौरंगाबाद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजलूमों, गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम कर रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की। एडवोकेट सोहेल ने पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मोहम्मद हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1