*थाना पलिया पुलिस द्वारा, 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।
*थाना पलिया पुलिस द्वारा, 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।
- संपादक, नीरज जायसवाल (लखीमपुर खीरी)।* नज भारत न्यूज लखीमपुर में AIMIM ने बढ़ाया सियासी दायरा, नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जनपद में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर के नौरंगाबाद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजलूमों, गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम कर रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की। एडवोकेट सोहेल ने पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मोहम्मद हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- लखीमपुर खीरी में किसान को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल निघासन / लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र से पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, निघासन तहसील के थाना पढ़ुआ क्षेत्र की चौकी पढ़ुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत ढखेरवा नानकार के उपगांव बिछुली निवासी कल्लू पासी (पुत्र बाबूराम पासी) को बुधवार दोपहर पुलिस ने खेत से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उस समय कल्लू पासी अपने खेत में गन्ना छीलकर घर लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना किसी सूचना या नोटिस के उन्हें अपने साथ चौकी ले गई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें चौकी ले जाने से पहले पढ़ुआ साइफन के पास अपनी फोर व्हीलर गाड़ी के साथ भारी जरीकेन रखकर फोटो और वीडियो भी बनाती दिखाई दी। इसके बाद उन्हें चौकी में बैठा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कल्लू पासी के परिजनों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में परिजन खेत मालिक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। खेत मालिक ने चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह से फोन पर संपर्क कर गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की। इस पर चौकी प्रभारी ने बताया कि वे न्यायालय कार्य से जिला मुख्यालय गए हैं और चौकी क्षेत्र में मौजूद सिपाहियों से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।इसके बाद परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। श्री रसिक मोहन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष मोहन शुक्ला को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल थाना अध्यक्ष पढ़ुआ से फोन पर बात की। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि किसी शक या मुखबिर की सूचना के आधार पर व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया है तो जांच के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। बताया गया कि बीट के सिपाही योगेंद्र सिंह ने भी फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि कल्लू पासी को शक के आधार परपूछताछ के लिए लाया गया थाऔरउन्हेंसम्मानपूर्वक छोड़ दिया जायेगा। इस बीच, हिरासत में लिए जाने की घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें गिरफ्तार व्यक्ति पूरी घटना का बयान करता दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।1
- मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोगों को इस बात की खुजली मची है कि साहब ईरान और इजरायल के बीच में झगड़ा हो रहा है कुछ लोग बीच में अपनी टांग लगा रहे है अगर इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठ जाओ यहां से जहाज ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है उसी में बैठकर चले जाओ और ईरान की तरफ से लड़ो यह बात संभल जिले के असमोली में CO कुलदीप कुमार ने फीस कमेटी की बैठक में कहीं शांति भंग नहीं करने की चेतावनी देते हुए CO ने कहा कि अगरप यहां किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो हमें उससे निपटना आता है इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है दरअसल CO कुलदीप कुमार बुधवार को संभल कोतवाली मैं अलविदा जुम्मा और ईद के त्योहारों को लेकर बैठक कर रहे थे कुलदीप कुमार की बैठक कर रहे थे1
- उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी कोतवाली तिकुनिया के अंतर्गत गुरुद्वारा कौड़ियाला के पास रपटा पुल में गिरी बाइक पर 3 लोग सवार थे दो लोगों कि हालात गंभीर एक कि मौके पर ही हुई मौत घायल हुए लोग सुरत नगर टांडा के बताऐ जा रहें हैं,,,,,, मृतक भी सुरत नगर टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि दोनों लड़कों की हालात गंभीर है घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया,,,,,,,,,1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 771/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर तथा मु0अ0सं0 842/2025 धारा 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- *सफाई व्यवस्था ठप वार्ड नंबर 7 की नालियां गंदगी से भारी है नगर पंचायत के अधिकारियों पर सवाल* सिंगाही खीरी नगर पंचायत सिंगाही के झाला क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 7 में नालियों की सफाई न होने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते वार्ड नंबर 7 की लगभग सभी नालियां गंदगी से भारी पड़ी हुई हैं और कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है क्षेत्रवासियों के अनुसार इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पंचायत के टाउनरिया में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया लोगों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि फखरुद्दीन के घर के पास से लेकर अंदर तक पूरी नाली गंदगी से भारी पड़ी है लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय में भी जानकारी दी गई थी और टाउन के जिम्मेदार अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह को भी अवगत कराया गया इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ धार्मिक दृष्टि से भी यह समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ईद का पावन त्योहार नजदीक है ऐसे में लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले साफ-सफाई होना जरूरी है लेकिन वार्ड नंबर 7 में गंदगी के हालात लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के एक जिम्मेदार नागरिक ने नालियों की स्थिति का वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों और मीडिया तक पहुंचाया है ताकि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करे क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर 7 की नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और टाउनरिया में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत मिले1
- लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी बदमाश अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर, लखीमपुर, उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना नीमगांव पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ जैसी घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक, डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर उत्तर प्रदेश को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से एक शातिर अपराधी की तलाश थी, जिस पर लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घेराबंदी और गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 12.03.2026 को थाना नीमगांव पुलिस और सर्विलांस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वांछित इनामी बदमाश इलाके में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त अच्छन पुत्र लल्लन, निवासी ग्राम पीरपुर, थाना फरधान, जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से पुलिस ने निम्नलिखित बरामदगी की है: * 01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) * 02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर) * एक अदद मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP34BC9195) अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पकड़ा गया अभियुक्त अच्छन एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसके आपराधिक रिकॉर्ड में मुख्य रूप से शामिल हैं: * मु0अ0सं0 37/2026, धारा 309(4) बीएनएस, थाना फरधान। * मु0अ0सं0 93/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नीमगांव। ताजा गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम की जिले भर में सराहना हो रही है। इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे: * थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम (थाना नीमगांव) * उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह व उ0नि0 संदीप यादव (थाना नीमगांव) * हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला (थाना नीमगांव) * अ0उ0नि0 शरद शुक्ला (सर्विलांस सेल खीरी) * का0 महताब (सर्विलांस सेल खीरी) क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी अपराधी को पनपने नहीं दिया जाएगा और अपराध की राह चुनने वालों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। सर्विलांस टीम की सक्रियता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और जमीनी पुलिसिंग के समन्वय से बड़े से बड़े अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है।1
- हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक मानी जाती है ये दरगाह,, फ़ैज़ का दरिया आज भी जारी... छेदा मियाँ रह० की दरगाह से मिलता है इंसानियत का पैगाम, उत्तर प्रदेश के Lakhimpur Kheri ज़िले से जुड़े Khiri Town में स्थित अल्लाह के वली Hazrat Hafiz Mohammad Mushtaq alias Cheda Miyan रहमतुल्लाह अलैह का आस्ताना आज भी फ़ैज़ और बरकत का मरकज़ बना हुआ है। यह दरगाह सिर्फ इबादत की जगह ही नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने वाली रूहानी दरगाह के रूप में जानी जाती है। दूर-दूर से लोग यहाँ अपनी मुरादें लेकर आते हैं और दुआ करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी सच्चे दिल से यहाँ दुआ करता है, उसके बिगड़े काम भी बन जाते हैं। इस दरगाह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ हर धर्म और हर मज़हब के लोग अकीदत के साथ हाज़िरी लगाने आते हैं। यही वजह है कि यह दरगाह इलाके में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल मानी जाती है। यहाँ हर साल सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाता है, जिसमें दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल होते हैं। उर्स के दौरान दरगाह पर रौनक देखते ही बनती है और लोग चादरपोशी कर अपनी मुरादों के लिए दुआ करते हैं। वर्तमान समय में इस पवित्र मजार की देखरेख दरगाह के शाह सय्यद मुमताज़ मिया सज्जादा नशीन के तौर पर कर रहे हैं। उनके साथ उनके भाई मिनहाज मिया भी दरगाह के इंतजामात में अहम भूमिका निभाते हैं। उर्स के मौके पर आने वाले जायरीन के रहने, ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था दरगाह कमेटी की ओर से की जाती है। दो दिनों तक चलने वाला यह उर्स कार्यक्रम पूरी अमन और शांति के माहौल में संपन्न होता है, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। अगर आपका कभी लखीमपुर खीरी आना हो, तो इस रूहानी दरगाह पर ज़रूर हाज़िरी दें। यहाँ की फिज़ा में ऐसी रूहानियत है कि लोग यहाँ आकर सुकून महसूस करते हैं।1
- लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में तैनात युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता (MBBS, MD) ने एक युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी पीयूष अवस्थी के फेफड़े में पानी भर जाने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉ. गुप्ता ने तुरंत नली डालकर उसके फेफड़े से करीब एक लीटर पानी निकाला, जिससे युवक की हालत सामान्य हो गई। युवक के परिजनों ने डॉक्टर को ईश्वर का रूप बताते हुए उनका आभार जताया।1