logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभावित संकट को लेकर सीएम योगी का संदेश, अफवाहों से बचने की अपील लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित संकट की स्थिति को लेकर प्रदेशवासियों को सतर्क और मानसिक रूप से तैयार रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संघर्ष लंबा खिंचता है, तो उसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ सकता है, ऐसे में सभी को धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि जब भी कोई चुनौती या संकट सामने आता है, तो उसका सामना करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। सीएम योगी ने इसे सच्ची राष्ट्रभक्ति बताते हुए कहा कि एकजुट होकर ही किसी भी विपरीत परिस्थिति का मजबूती से सामना किया जा सकता है।

on 27 March
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
on 27 March

संभावित संकट को लेकर सीएम योगी का संदेश, अफवाहों से बचने की अपील लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित संकट की स्थिति को लेकर प्रदेशवासियों को सतर्क और मानसिक रूप से तैयार रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संघर्ष लंबा खिंचता है, तो उसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ सकता है, ऐसे में सभी को धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि जब भी कोई चुनौती या संकट सामने आता है, तो उसका सामना करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। सीएम योगी ने इसे सच्ची राष्ट्रभक्ति बताते हुए कहा कि एकजुट होकर ही किसी भी विपरीत परिस्थिति का मजबूती से सामना किया जा सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्कूल में ‘डिसिप्लिन’ के नाम पर दी गई सजा एक बच्ची की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार बच्ची को 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और जान चली गई। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोगों में आक्रोश है। RTE Act 2009 के तहत शारीरिक दंड पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
    1
    स्कूल में ‘डिसिप्लिन’ के नाम पर दी गई सजा एक बच्ची की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार बच्ची को 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और जान चली गई।
घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोगों में आक्रोश है। RTE Act 2009 के तहत शारीरिक दंड पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।
    1
    यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया।  यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश की एटीएस ने लखनऊ में रेलवे को निशाना बनाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया, पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह उत्तर प्रदेश की एटीएस ने लखनऊ में रेलवे यातायात बाधित करने की आतंकी साजिश के सिलसिले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं को पाकिस्तान स्थित संचालकों और विदेशी फंडिंग से संबंध मिले हैं। बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: उत्तर प्रदेश में रेलवे परिचालन को बाधित करने के उद्देश्य से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को राज्य की आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नाकाम कर दिया है। जांचकर्ताओं ने पाकिस्तान स्थित संचालकों और विदेशी वित्तपोषण से संदिग्ध संबंधों का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मेरठ का रहने वाला मुख्य आरोपी साकिब उर्फ डेविल भी शामिल है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक एजेंट के सीधे संपर्क में था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि समूह लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेलवे सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। कथित योजना में सिग्नल सिस्टम में आग लगाना शामिल था, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो सकता था और संभवतः एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, जिससे जन सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। अधिकारियों ने आगे खुलासा किया कि समूह की गतिविधियों को समर्थन देने के लिए विदेशों से धनराशि भेजी जा रही थी। साकिब पर आरोप है कि उसने यह धनराशि प्राप्त की और साजिश में शामिल अन्य सदस्यों में वितरित की। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि प्रबंधक ने गूगल लोकेशन-आधारित स्क्रीन रिकॉर्डिंग आरोपियों के साथ साझा की, जिन्होंने बदले में लक्षित व्यक्तियों की तस्वीरें और वीडियो भेजे। खबरों के मुताबिक, इस समूह ने लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई शहरों में निगरानी की थी। उन्होंने वाहन शोरूम समेत महत्वपूर्ण स्थानों के दृश्य एकत्र किए, जो विस्तृत योजना और तैयारी का संकेत देते हैं। रेलवे के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के अलावा, आरोपियों पर आगजनी की योजना बनाने का भी आरोप है। जांचकर्ताओं का मानना है कि उनका इरादा गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रकों पर हमला करना और वाहन शोरूमों में आग लगाना था, ताकि आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके और जनता में दहशत फैलाई जा सके।
    1
    उत्तर प्रदेश की एटीएस ने लखनऊ में रेलवे को निशाना बनाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया, पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह
उत्तर प्रदेश की एटीएस ने लखनऊ में रेलवे यातायात बाधित करने की आतंकी साजिश के सिलसिले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं को पाकिस्तान स्थित संचालकों और विदेशी फंडिंग से संबंध मिले हैं।
बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: उत्तर प्रदेश में रेलवे परिचालन को बाधित करने के उद्देश्य से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को राज्य की आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नाकाम कर दिया है। जांचकर्ताओं ने पाकिस्तान स्थित संचालकों और विदेशी वित्तपोषण से संदिग्ध संबंधों का खुलासा किया है।
अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मेरठ का रहने वाला मुख्य आरोपी साकिब उर्फ डेविल भी शामिल है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक एजेंट के सीधे संपर्क में था।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि समूह लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेलवे सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। कथित योजना में सिग्नल सिस्टम में आग लगाना शामिल था, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो सकता था और संभवतः एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, जिससे जन सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।
अधिकारियों ने आगे खुलासा किया कि समूह की गतिविधियों को समर्थन देने के लिए विदेशों से धनराशि भेजी जा रही थी। साकिब पर आरोप है कि उसने यह धनराशि प्राप्त की और साजिश में शामिल अन्य सदस्यों में वितरित की। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि प्रबंधक ने गूगल लोकेशन-आधारित स्क्रीन रिकॉर्डिंग आरोपियों के साथ साझा की, जिन्होंने बदले में लक्षित व्यक्तियों की तस्वीरें और वीडियो भेजे।
खबरों के मुताबिक, इस समूह ने लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई शहरों में निगरानी की थी। उन्होंने वाहन शोरूम समेत महत्वपूर्ण स्थानों के दृश्य एकत्र किए, जो विस्तृत योजना और तैयारी का संकेत देते हैं।
रेलवे के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के अलावा, आरोपियों पर आगजनी की योजना बनाने का भी आरोप है। जांचकर्ताओं का मानना है कि उनका इरादा गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रकों पर हमला करना और वाहन शोरूमों में आग लगाना था, ताकि आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके और जनता में दहशत फैलाई जा सके।
    user_राघव द्विवेदी
    राघव द्विवेदी
    लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्र नेता Lucknow•
    2 hrs ago
  • Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    1
    Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    user_मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी
    Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    1
    Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    user_Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Hardoi ब्रेकिंग बेमौशम बारिश से गेहूं की फसल होगी बर्बाद किसानों को इस बारिश से भारी नुकसान का अनुमान Today 04/05/2026
    1
    Hardoi ब्रेकिंग 
बेमौशम बारिश से गेहूं की फसल होगी बर्बाद किसानों को इस बारिश से भारी नुकसान का अनुमान 
Today 04/05/2026
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ उन्नाव। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची गर्भवती महिला से बाहर से दवाएं और जरूरी सामान खरीदने को कहा गया। बताया जा रहा है कि उन्नाव की एक आशा बहू गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध कराने के बजाय बाहर से करीब 1100 रुपये की दवाएं, ग्लव्स व अन्य सामग्री लिख दीं। इससे गरीब प्रसूता और उसके परिजनों पर शुरुआत में ही आर्थिक बोझ पड़ गया। वीडियो में इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की तारीख और प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी योजनाओं और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
उन्नाव। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची गर्भवती महिला से बाहर से दवाएं और जरूरी सामान खरीदने को कहा गया।
बताया जा रहा है कि उन्नाव की एक आशा बहू गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध कराने के बजाय बाहर से करीब 1100 रुपये की दवाएं, ग्लव्स व अन्य सामग्री लिख दीं। इससे गरीब प्रसूता और उसके परिजनों पर शुरुआत में ही आर्थिक बोझ पड़ गया।
वीडियो में इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की तारीख और प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
यदि वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी योजनाओं और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    35 min ago
  • लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस पर मर्डर की घटना को ट्रेन एक्सीडेंट बताने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि शव को ले जा रही गाड़ी को जबरन रुकवाकर अंतिम संस्कार करने का दबाव भी बनाया गया। मामले के सामने आने के बाद परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से चर्चा में है।
    1
    लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस पर मर्डर की घटना को ट्रेन एक्सीडेंट बताने का आरोप लगा है।
परिजनों का दावा है कि शव को ले जा रही गाड़ी को जबरन रुकवाकर अंतिम संस्कार करने का दबाव भी बनाया गया।
मामले के सामने आने के बाद परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से चर्चा में है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अगर हमारी बहन - बेटी की तरफ़ किसी ने आँख उठाकर देखा तो उसका सर धड़ से अलग करने की जिम्मेदारी हमारी है, प्रशासन का इंतज़ार नहीं करेंगे, हम कानूनी कार्यवाही का इंतज़ार नहीं करेंगे - हिंदूवादी नेता ज्ञानेंद्र चौहान UP के अलीगढ़ के एक मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान हिंदूवादी नेता ज्ञानेंद्र चौहान ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब हिंदू बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखने वालों के लिए पुलिस या कानूनी कार्यवाही का इंतजार नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे "गर्दन काट दी जाएगी"।
    1
    अगर हमारी बहन - बेटी की तरफ़ किसी ने आँख उठाकर देखा तो उसका सर धड़ से अलग करने की जिम्मेदारी हमारी है, प्रशासन का इंतज़ार नहीं करेंगे, हम कानूनी कार्यवाही का इंतज़ार नहीं करेंगे -  हिंदूवादी नेता ज्ञानेंद्र चौहान
UP के अलीगढ़ के एक मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान हिंदूवादी नेता  ज्ञानेंद्र चौहान ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब हिंदू बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखने वालों के लिए पुलिस या कानूनी कार्यवाही का इंतजार नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे "गर्दन काट दी जाएगी"।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.