Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बहराइच में आरती की उसी के देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी* *बहराइच में आरती की उसी के देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी* आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गयी उसका इन्श्योरेंस का पैसा उसके बैंक खाते में आया था देवर वह पैसा भाभी से छीनना चाहता था आरती ने विरोध किया तो देवर ने हाथ-पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी।
Ankit kumar
*बहराइच में आरती की उसी के देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी* *बहराइच में आरती की उसी के देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी* आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गयी उसका इन्श्योरेंस का पैसा उसके बैंक खाते में आया था देवर वह पैसा भाभी से छीनना चाहता था आरती ने विरोध किया तो देवर ने हाथ-पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by दिलीप कुमार1
- राजपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में राजपुर थाना क्षेत्र के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शनिवार करीब 3 बजे महिला कांस्टेबल सपना ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, उनके अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिनमें 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन और 1076 शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ लेने के तरीके भी समझाए गए। सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के व्यवहारिक उपाय बताए गए। अभियान में पॉक्सो एक्ट (बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- औरैया-एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) औरैया द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की जरूरतमंद बेटी खुशबू के विवाह में भरपूर सहयोग किया गया। कानपुर रोड स्थित झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा, जो लोहा पीटकर अपना जीवन यापन करते हैं, आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह को लेकर परेशान थे। इस पर समिति ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। शनिवार को समिति के सदस्यों ने खुशबू के निवास पहुंचकर तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका सम्मान किया और 30 किलो आटा, चावल, दाल, कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की शादी 71वीं है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। मदद कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व महिला शाखा के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।2
- रासायनिक खादों से मिल सकता है छुटकारा। औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के अंतर्गत दो दिवसीय जैविक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से जुड़े उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देना रहा, जिससे वे आधुनिक खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं आग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उमाकांत मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इन उत्पादों के निर्माण की विधि विस्तार से समझाई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ये सभी जैविक उत्पाद बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में लगने वाले चूसक एवं काटने वाले कीटों के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विधियों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. बी. के. त्रिपाठी, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. शशी पालीवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश भगवान परशुराम जयंती पर1
- औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे, बैठक में मौजूद वैश्य बंधुओ ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान मिलेगा, चुनाव करीब आ रहे हैं, वैश्य समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपनी संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करना हैं, वर्तमान परिवेश में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बड़ी समस्या हैं, सामाजिक जनसंपर्क से ही इसका निदान संविधान संभव हैं, उन्होंने बताया कि विवाह से पूर्व बच्चों को प्री-वेडिंग फोटो सेशन सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं, इस पर बच्चों के अभिभावकों को मंथन करते हुए प्रतिबंध लगाने की जरूरत हैं, तथा उन्होंने शादी समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 मई को दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की बैठक आहुत की गई है, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा तथा दिनांक 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में समाज के अविवाहित बच्चों के विवाह की समस्या के समाधान हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन जिसके अंतर्गत निकट भविष्य की राजनीति में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता ने बताया कि औरैया में शीघ्र ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का बृहद आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष-औरैया को विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को जनपद व नगर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत जनपद भ्रमण कर पुरुष व महिला कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। बैठक को परिषद के नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार आदि समाज के बंधुओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष शिक्षिका पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई, शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल आदि वैश्य बंधु व महिलाएं मौजूद रहीं।3
- Post by Ramadhar Kumar1
- भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है। वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।1
- औरैया उत्तरप्रदेश गेहूं की पैदावार का आकलन1