logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली से लखनऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के नगर पालिका प्रत्याशी सतीश मिश्रा ने की मुलाकात और जब लखनऊ एयरपोर्ट से उतरने के बाद कार्यकर्ताओं को देखा तो बड़ी-बड़ी सभी से परिचय प्राप्त किया और उनका हाल-चाल जाना इसी बीच वहां पहुंचे सपा नेता सतीश मिश्रा से हाथ मिलाया और उनसे मिर्जापुर के बारे में बातचीत भी की l

3 hrs ago
user_Khulasach TV
Khulasach TV
Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

दिल्ली से लखनऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के नगर पालिका प्रत्याशी सतीश मिश्रा ने की मुलाकात और जब लखनऊ एयरपोर्ट से उतरने के बाद कार्यकर्ताओं को देखा तो बड़ी-बड़ी सभी से परिचय प्राप्त किया और उनका हाल-चाल जाना इसी बीच वहां पहुंचे सपा नेता सतीश मिश्रा से हाथ मिलाया और उनसे मिर्जापुर के बारे में बातचीत भी की l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर। दिल्ली के भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी मृदुल मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। दर्शन-पूजन के बाद सांसद मनोज तिवारी एक स्थानीय होटल पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “मां विंध्यवासिनी की कृपा से जो विशालता हमें मिलती है, वही विशालता हमारे हृदय में समाज के प्रति भी होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाज के लिए सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सच्ची भक्ति है। मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि वे एक गीत के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास करेंगे, जिससे लोगों में प्रेम, एकता और सामाजिक चेतना का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि संगीत और भक्ति समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय श्रद्धालु एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सांसद के आगमन को लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    1
    मिर्जापुर। दिल्ली के भाजपा सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी मृदुल मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
दर्शन-पूजन के बाद सांसद मनोज तिवारी एक स्थानीय होटल पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “मां विंध्यवासिनी की कृपा से जो विशालता हमें मिलती है, वही विशालता हमारे हृदय में समाज के प्रति भी होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाज के लिए सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सच्ची भक्ति है।
मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि वे एक गीत के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास करेंगे, जिससे लोगों में प्रेम, एकता और सामाजिक चेतना का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि संगीत और भक्ति समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय श्रद्धालु एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सांसद के आगमन को लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भदोही जनपद में मौसम फिर बदला बूंदा बादी के साथ ठंड बढ़ी
    1
    भदोही जनपद में मौसम फिर बदला बूंदा बादी के साथ ठंड बढ़ी
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मैं यूपी उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले से हूं मैं मुंबई महाराष्ट्र में जॉब करता था तो मेरा दो महीने से पेमेंट नहीं दिए हैं और ऊपर से मांग रहा हूं तो गाली गलौज और मार पीट करने के लिए धमकी दिया जा रहा है सेठ का नाम है सुनील जगताप उनका मोबाइल नंबर 8850784663 और मेरा मोबाइल नंबर 9130363447 मेरे जितने भाई बहन इस वीडियो को देख रहे हैं ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि यह इंसान और किसी गरीब के साथ ऐसा गलत व्यवहार ना कर सके
    1
    मैं यूपी उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले से हूं मैं मुंबई महाराष्ट्र में जॉब करता था तो मेरा दो महीने से पेमेंट नहीं दिए हैं और ऊपर से मांग रहा हूं तो गाली गलौज और मार पीट करने के लिए धमकी दिया जा रहा है सेठ का नाम है सुनील जगताप उनका मोबाइल नंबर 8850784663 और मेरा मोबाइल नंबर 9130363447 मेरे जितने भाई बहन इस वीडियो को देख रहे हैं ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि यह इंसान और किसी गरीब के साथ ऐसा गलत व्यवहार ना कर सके
    user_Gauri shankar nishad
    Gauri shankar nishad
    Farmer लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Pramod Kumar Gupta
    2
    Post by Pramod Kumar Gupta
    user_Pramod Kumar Gupta
    Pramod Kumar Gupta
    Teacher चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • plz Last tk 🙏🙏
    1
    plz Last tk 🙏🙏
    user_Rajan Mirzapuri
    Rajan Mirzapuri
    Marketing consultant Chunar, Mirzapur•
    23 hrs ago
  • चौबेपुर में STF एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव ढेर, साथी फरार
    1
    चौबेपुर में STF एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव ढेर, साथी फरार
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्जापुर पुलिस ने जिम धर्मांतरण मामले में मौलवी खलीलूल रहमान को गिरफ्तार किया है। यह आठवीं गिरफ्तारी है, इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहमान पर आरोप है कि वह जादू, टोना, ताबीज से लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था। इसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम स्वामी से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहमान से पूछताछ की जाएगी।
    1
    मिर्जापुर पुलिस ने जिम धर्मांतरण मामले में मौलवी खलीलूल रहमान को गिरफ्तार किया है। यह आठवीं गिरफ्तारी है, इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहमान पर आरोप है कि वह जादू, टोना, ताबीज से लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था। इसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम स्वामी से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहमान से पूछताछ की जाएगी।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का ऐतिहासिक स्वागत हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग जाए तो देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता - डाॅ पल्लवी पटेल प्रयागराज। अपना दल (कमेरावादी) की इकलौती विधायक एवं सिराथू विधानसभा की लोकप्रिय जननेत्री डॉ. पल्लवी पटेल का बुधवार को करछना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रामपुर चौराहा से लेकर कौवा बाजार तक पूरा क्षेत्र “डॉ. पल्लवी पटेल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बुधवार को विधानसभा कोरांव में आयोजित संविधान महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहीं डॉ. पल्लवी पटेल जैसे ही करछना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं, सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला उनके साथ जुड़ता चला गया। काफिले की भव्यता और जनसमर्थन को देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया। रामपुर चौराहे पर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक काफिले में शामिल हो गए। इसके बाद जैसे ही काफिला कौवा बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और जनता के अपार उत्साह को देखकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल स्वयं वाहन से उतर आईं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा— अगर हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग गए तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन यदि ये वर्ग सोया रहा तो सत्ता में बैठे लुटेरे नेता देश को लूटकर गर्त में पहुंचा देंगे। उन्होंने कौवा बाजार में उपस्थित जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मजदूर, किसान और नौजवान एकजुट होकर देश और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज में जीवन जी सकें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जमुनापार एडवोकेट रमेश चंद पटेल, मंडल सचिव डॉ. रामसागर पटेल, जिला महासचिव जमुनापार नंदलाल पटेल, जिला अध्यक्ष संस्कृत मंच प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच दुर्वेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामबाबू पटेल, जिला सचिव शिव बहादुर पटेल, जिला सचिव जगत बहादुर पटेल, जिला व्यापार मंच अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, परमानंद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बारा ओम जी पटेल, विधानसभा अध्यक्ष करछना एडवोकेट देशराज पटेल, विधानसभा महासचिव करछना शरद पटेल, मानसिंह पटेल, भूषण सिंह पटेल, विमलेश पटेल, श्याम बाबू पटेल, ओकर सेठ, विधानसभा महासचिव बारा महिला मंच अंगूरा देवी, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, एडवोकेट इंद्रजीत पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशाल काफिले के साथ कोरांव के लिए रवाना हुए, जहां संविधान महोत्सव में डॉ. पल्लवी पटेल के विचारों को सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।
    1
    प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का ऐतिहासिक स्वागत
हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग जाए तो देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता - डाॅ पल्लवी पटेल 
प्रयागराज। अपना दल (कमेरावादी) की इकलौती विधायक एवं सिराथू विधानसभा की लोकप्रिय जननेत्री डॉ. पल्लवी पटेल का बुधवार को करछना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रामपुर चौराहा से लेकर कौवा बाजार तक पूरा क्षेत्र “डॉ. पल्लवी पटेल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
बुधवार को विधानसभा कोरांव में आयोजित संविधान महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहीं डॉ. पल्लवी पटेल जैसे ही करछना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं, सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला उनके साथ जुड़ता चला गया। काफिले की भव्यता और जनसमर्थन को देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया।
रामपुर चौराहे पर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक काफिले में शामिल हो गए। इसके बाद जैसे ही काफिला कौवा बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं और जनता के अपार उत्साह को देखकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल स्वयं वाहन से उतर आईं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा—
अगर हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग गए तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन यदि ये वर्ग सोया रहा तो सत्ता में बैठे लुटेरे नेता देश को लूटकर गर्त में पहुंचा देंगे।
उन्होंने कौवा बाजार में उपस्थित जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मजदूर, किसान और नौजवान एकजुट होकर देश और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज में जीवन जी सकें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जमुनापार एडवोकेट रमेश चंद पटेल, मंडल सचिव डॉ. रामसागर पटेल, जिला महासचिव जमुनापार नंदलाल पटेल, जिला अध्यक्ष संस्कृत मंच प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच दुर्वेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामबाबू पटेल, जिला सचिव शिव बहादुर पटेल, जिला सचिव जगत बहादुर पटेल, जिला व्यापार मंच अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, परमानंद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बारा ओम जी पटेल, विधानसभा अध्यक्ष करछना एडवोकेट देशराज पटेल, विधानसभा महासचिव करछना शरद पटेल, मानसिंह पटेल, भूषण सिंह पटेल, विमलेश पटेल, श्याम बाबू पटेल, ओकर सेठ, विधानसभा महासचिव बारा महिला मंच अंगूरा देवी, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, एडवोकेट इंद्रजीत पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशाल काफिले के साथ कोरांव के लिए रवाना हुए, जहां संविधान महोत्सव में डॉ. पल्लवी पटेल के विचारों को सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Journalist बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Sanatan Dharm ke liye post Kiya video
    3
    Sanatan Dharm ke liye post Kiya video
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.