प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का ऐतिहासिक स्वागत हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग जाए तो देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता - डाॅ पल्लवी पटेल प्रयागराज। अपना दल (कमेरावादी) की इकलौती विधायक एवं सिराथू विधानसभा की लोकप्रिय जननेत्री डॉ. पल्लवी पटेल का बुधवार को करछना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रामपुर चौराहा से लेकर कौवा बाजार तक पूरा क्षेत्र “डॉ. पल्लवी पटेल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बुधवार को विधानसभा कोरांव में आयोजित संविधान महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहीं डॉ. पल्लवी पटेल जैसे ही करछना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं, सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला उनके साथ जुड़ता चला गया। काफिले की भव्यता और जनसमर्थन को देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया। रामपुर चौराहे पर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक काफिले में शामिल हो गए। इसके बाद जैसे ही काफिला कौवा बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और जनता के अपार उत्साह को देखकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल स्वयं वाहन से उतर आईं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा— अगर हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग गए तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन यदि ये वर्ग सोया रहा तो सत्ता में बैठे लुटेरे नेता देश को लूटकर गर्त में पहुंचा देंगे। उन्होंने कौवा बाजार में उपस्थित जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मजदूर, किसान और नौजवान एकजुट होकर देश और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज में जीवन जी सकें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जमुनापार एडवोकेट रमेश चंद पटेल, मंडल सचिव डॉ. रामसागर पटेल, जिला महासचिव जमुनापार नंदलाल पटेल, जिला अध्यक्ष संस्कृत मंच प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच दुर्वेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामबाबू पटेल, जिला सचिव शिव बहादुर पटेल, जिला सचिव जगत बहादुर पटेल, जिला व्यापार मंच अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, परमानंद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बारा ओम जी पटेल, विधानसभा अध्यक्ष करछना एडवोकेट देशराज पटेल, विधानसभा महासचिव करछना शरद पटेल, मानसिंह पटेल, भूषण सिंह पटेल, विमलेश पटेल, श्याम बाबू पटेल, ओकर सेठ, विधानसभा महासचिव बारा महिला मंच अंगूरा देवी, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, एडवोकेट इंद्रजीत पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशाल काफिले के साथ कोरांव के लिए रवाना हुए, जहां संविधान महोत्सव में डॉ. पल्लवी पटेल के विचारों को सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।

- RAMBABU PATELबारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश💣2 hrs ago
- RAMBABU PATELबारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश💣2 hrs ago
- प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का ऐतिहासिक स्वागत हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग जाए तो देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता - डाॅ पल्लवी पटेल प्रयागराज। अपना दल (कमेरावादी) की इकलौती विधायक एवं सिराथू विधानसभा की लोकप्रिय जननेत्री डॉ. पल्लवी पटेल का बुधवार को करछना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रामपुर चौराहा से लेकर कौवा बाजार तक पूरा क्षेत्र “डॉ. पल्लवी पटेल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बुधवार को विधानसभा कोरांव में आयोजित संविधान महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहीं डॉ. पल्लवी पटेल जैसे ही करछना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं, सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला उनके साथ जुड़ता चला गया। काफिले की भव्यता और जनसमर्थन को देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया। रामपुर चौराहे पर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक काफिले में शामिल हो गए। इसके बाद जैसे ही काफिला कौवा बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और जनता के अपार उत्साह को देखकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल स्वयं वाहन से उतर आईं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा— अगर हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग गए तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन यदि ये वर्ग सोया रहा तो सत्ता में बैठे लुटेरे नेता देश को लूटकर गर्त में पहुंचा देंगे। उन्होंने कौवा बाजार में उपस्थित जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मजदूर, किसान और नौजवान एकजुट होकर देश और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज में जीवन जी सकें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जमुनापार एडवोकेट रमेश चंद पटेल, मंडल सचिव डॉ. रामसागर पटेल, जिला महासचिव जमुनापार नंदलाल पटेल, जिला अध्यक्ष संस्कृत मंच प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच दुर्वेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामबाबू पटेल, जिला सचिव शिव बहादुर पटेल, जिला सचिव जगत बहादुर पटेल, जिला व्यापार मंच अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, परमानंद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बारा ओम जी पटेल, विधानसभा अध्यक्ष करछना एडवोकेट देशराज पटेल, विधानसभा महासचिव करछना शरद पटेल, मानसिंह पटेल, भूषण सिंह पटेल, विमलेश पटेल, श्याम बाबू पटेल, ओकर सेठ, विधानसभा महासचिव बारा महिला मंच अंगूरा देवी, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, एडवोकेट इंद्रजीत पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशाल काफिले के साथ कोरांव के लिए रवाना हुए, जहां संविधान महोत्सव में डॉ. पल्लवी पटेल के विचारों को सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।1
- यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत बारा विधानसभा से विधायक डॉ. वाचस्पति ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया में आयोजित जन्मोत्सव सम्मान समारोह एवं प्रेसवार्ता के दौरान आगामी चुनावों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने न केवल आने वाले चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की, बल्कि अपने अब तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में बारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है। डॉ. वाचस्पति ने बताया कि विधायक निधि के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कुल दो सौ पचास मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत बासठ मार्गों पर निर्माण कार्य संपन्न कराया गया। त्वरित योजना के माध्यम से सात मार्गों का निर्माण कराया गया, जबकि राज्यांश योजना के तहत चार मार्गों पर कार्य कराए गए। उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत के परियोजना प्रबंधक के माध्यम से नौ मार्गों का निर्माण कराया गया। वहीं वर्ष दो हजार बाईस से लेकर दो हजार छब्बीस तक चलाए गए विशेष मरम्मत एवं गड्ढा-मुक्त अभियान के अंतर्गत तीन सौ पचानवे मार्गों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा-मुक्त किया गया। इसके अलावा मंडी समिति के माध्यम से भी दस मार्गों का निर्माण कराया गया है। प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एक सौ नौ सोलर लाइटें स्थापित की गईं। साथ ही प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरानवे हाई मास्ट लाइटें लगाई गईं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में लोगों को सुविधा मिली। जनसुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सत्तावन वाटर कूलर स्थापित कराए गए हैं, जिससे राहगीरों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर तीन सौ उनहत्तर व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मद में कुल सात करोड़ चौदह लाख निन्यानवे हजार पाँच सौ बासठ रुपये की धनराशि संबंधित जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को अपना धर्म समझा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में यदि जनता चाहेगी और पुनः एक बार सेवा करने का अवसर देगी, तो वे पहले से भी अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ बारा विधानसभा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास जनता पर है और जनता ही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कराए गए विकास कार्य स्वयं उनकी कार्यशैली का प्रमाण हैं और आगे भी विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। उक्त बातें विधायक डॉ वाचस्पति ने समाजसेवी अर्पित जायसवाल के द्वारा आयोजित उनके भांजे के जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रेसवार्ता के माध्यम से कही, मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, नितेश निषाद, भाई लाल जायसवाल, अमन पांडेय, सुनील जायसवाल, इंद्रजीत पासी, स्थानीय लोग एवं मीडिया के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।2
- Sanatan Dharm ke liye post Kiya video3
- मेजा, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बुधवार को मेजा रोड बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। सपा विधायक संदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोककर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मेजा विधायक संदीप पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ता मेजा रोड बाजार में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और नारेबाजी कर पार्टी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के चलते कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। इस दौरान विजयराज यादव रंगलाल यादव, वीरेंद्र पटेल, जगदीश यादव, नितेश तिवारी, रंग बहादुर यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा ,कमला पटेल,मौलाना अब्दुल कलाम, अमन कुमार, मनमोहन सिंह, मंगला प्रसाद पाल, सूरज यादव,सूरज सिंह यादव,रक्षा मंत्री यादव, प्रेमचंद यादव अमन कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।1
- प्रयागराज (मेजा): बड़ी लोहारी में नाले की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों का आपस में की बहस प्रयागराज जनपद के मेजा तहसील अंतर्गत बड़ी लोहारी ग्राम पंचायत के श्याम धर द्वारा की गई शिकायत पर संबंधित अधिकारी को मिली शिकायत के बाद नाले की सफाई के लिए सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे। नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद सफाई कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन सफाई के दौरान सफाई कर्मियों के बीच आपसी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि काम को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने और आपसी देखा-देखी के कारण आपसी बहस की। कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति भी बन गई, हालांकि बाद में मामला शांत करा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई कार्य समय पर और जिम्मेदारी से किया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। वहीं, लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सफाई कार्य की नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल नाले की सफाई का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।1
- मैं यूपी उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले से हूं मैं मुंबई महाराष्ट्र में जॉब करता था तो मेरा दो महीने से पेमेंट नहीं दिए हैं और ऊपर से मांग रहा हूं तो गाली गलौज और मार पीट करने के लिए धमकी दिया जा रहा है सेठ का नाम है सुनील जगताप उनका मोबाइल नंबर 8850784663 और मेरा मोबाइल नंबर 9130363447 मेरे जितने भाई बहन इस वीडियो को देख रहे हैं ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि यह इंसान और किसी गरीब के साथ ऐसा गलत व्यवहार ना कर सके1
- Post by Raju Yadav1
- घूरपुर क्षेत्र के बादलगंज गांव में दबंगों की दबंगई एक बार फिर खुलकर सामने आई है। गांव के सार्वजनिक रास्ते में बिछे खड़ंजे को दबंगों ने जानबूझकर खोद दिया और उसी रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा कर ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इस हरकत से गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी लालचंद पटेल ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने कई बार घूरपुर थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने आखिरकार उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी के निर्देशन में तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली भैयन के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ACP कौंधियारा को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को समझते हुए ACP कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने तुरंत घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटवाया और खोदे गए गड्ढे को पटवाकर रास्ते को पूरी तरह चालू कराया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली भैयन, दिलीप केसरवानी, अर्पित सिंह, रामबाबू पटेल, सुनील यादव, राजेश सोनकर, अखिलेश यादव, राजेश पटेल, जगदीश पटेल सहित कई पत्रकार व पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।4