logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घूरपुर में दबंगई का तांडव! गांव का रास्ता खोदकर किया बंद, ACP के हस्तक्षेप से खुला मार्ग घूरपुर क्षेत्र के बादलगंज गांव में दबंगों की दबंगई एक बार फिर खुलकर सामने आई है। गांव के सार्वजनिक रास्ते में बिछे खड़ंजे को दबंगों ने जानबूझकर खोद दिया और उसी रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा कर ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इस हरकत से गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी लालचंद पटेल ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने कई बार घूरपुर थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने आखिरकार उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी के निर्देशन में तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली भैयन के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ACP कौंधियारा को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को समझते हुए ACP कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने तुरंत घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटवाया और खोदे गए गड्ढे को पटवाकर रास्ते को पूरी तरह चालू कराया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली भैयन, दिलीप केसरवानी, अर्पित सिंह, रामबाबू पटेल, सुनील यादव, राजेश सोनकर, अखिलेश यादव, राजेश पटेल, जगदीश पटेल सहित कई पत्रकार व पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

घूरपुर में दबंगई का तांडव! गांव का रास्ता खोदकर किया बंद, ACP के हस्तक्षेप से खुला मार्ग घूरपुर क्षेत्र के बादलगंज गांव में दबंगों की दबंगई एक बार फिर खुलकर सामने आई है। गांव के सार्वजनिक रास्ते में बिछे खड़ंजे को दबंगों ने जानबूझकर खोद दिया और उसी रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा कर ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इस

हरकत से गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी लालचंद पटेल ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने कई बार घूरपुर थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने आखिरकार उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार

एसोसिएशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी के निर्देशन में तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली भैयन के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ACP कौंधियारा को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को समझते हुए ACP कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने तुरंत घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते

में खड़े ट्रैक्टर को हटवाया और खोदे गए गड्ढे को पटवाकर रास्ते को पूरी तरह चालू कराया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली भैयन, दिलीप केसरवानी, अर्पित सिंह, रामबाबू पटेल, सुनील यादव, राजेश सोनकर, अखिलेश यादव, राजेश पटेल, जगदीश पटेल सहित कई पत्रकार व पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: दीनदयाल सिंह मेजा, प्रयागराज। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे की स्मृति में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के नाम से आयोजित यह कार्यक्रम उनके सेवा भाव और मानवीय मूल्यों को जीवित रखने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण एक सराहनीय पहल है, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिलती है। वहीं शिक्षक नेता मनीष तिवारी ने कहा कि डॉ. शिवानंद दुबे का जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन अनुकरणीय है। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सुशील कुमार उर्फ राजू दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रधान गडेवरा अनिल शुक्ला ने किया। आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के छोटे बेटे पंकज द्विवेदी ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सेवा को प्राथमिकता दी। जरूरतमंदों की मदद ही उनके लिए सच्ची मानवता थी और उनकी स्मृति में किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद रहे नाती लव द्विवेदी ने कहा कि उनके नाना का जीवन सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में हो रहे ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजू द्विवेदी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पप्पू तिवारी,राजन मिश्रा, डॉक्टर एसके विश्वास, रामसिंह, शिवेंद्र दुबे, जयदीप शुक्ला, उमेश द्विवेदी, शिवेश द्विवेदी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    2
    समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: दीनदयाल सिंह 
मेजा, प्रयागराज।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे की स्मृति में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई।
कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के नाम से आयोजित यह कार्यक्रम उनके सेवा भाव और मानवीय मूल्यों को जीवित रखने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण एक सराहनीय पहल है, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिलती है। वहीं शिक्षक नेता मनीष तिवारी ने कहा कि डॉ. शिवानंद दुबे का जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन अनुकरणीय है।
कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार सुशील कुमार उर्फ राजू दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रधान गडेवरा अनिल शुक्ला ने किया। आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान स्मृतिशेष डॉ. शिवानंद दुबे के छोटे बेटे पंकज द्विवेदी ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सेवा को प्राथमिकता दी। जरूरतमंदों की मदद ही उनके लिए सच्ची मानवता थी और उनकी स्मृति में किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद रहे नाती लव द्विवेदी ने कहा कि उनके नाना का जीवन सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में हो रहे ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजू द्विवेदी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान 
पप्पू तिवारी,राजन मिश्रा, डॉक्टर एसके विश्वास, रामसिंह, शिवेंद्र दुबे, जयदीप शुक्ला, उमेश द्विवेदी, शिवेश द्विवेदी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • yah hamara Vikas
    1
    yah hamara Vikas
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *थाना को0देहात पर जिम जिहाद व धर्मांतरण के पूर्व में पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त गिरफ्तार* मीरजापुर | पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अभियोगों में अबतक 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में को0देहात पुलिस टीम द्वारा धर्मांतरण के अभियोग से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान उपरोक्त इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्तों के अनवरत सम्पर्क में था तथा संगठित रूप से अभियुक्तों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता जनपद वाराणसी में एक हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना लोहता जनपद वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है ।
    1
    *थाना को0देहात पर जिम जिहाद व धर्मांतरण के पूर्व में पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त गिरफ्तार*
मीरजापुर |	 पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अभियोगों में अबतक 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में को0देहात पुलिस टीम द्वारा धर्मांतरण के अभियोग से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान उपरोक्त इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्तों के अनवरत सम्पर्क में था तथा संगठित रूप से अभियुक्तों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता जनपद वाराणसी में एक हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना लोहता जनपद वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है ।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Journalist Mirzapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मिर्जापुर पुलिस ने जिम धर्मांतरण मामले में मौलवी खलीलूल रहमान को गिरफ्तार किया है। यह आठवीं गिरफ्तारी है, इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहमान पर आरोप है कि वह जादू, टोना, ताबीज से लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था। इसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम स्वामी से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहमान से पूछताछ की जाएगी।
    1
    मिर्जापुर पुलिस ने जिम धर्मांतरण मामले में मौलवी खलीलूल रहमान को गिरफ्तार किया है। यह आठवीं गिरफ्तारी है, इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहमान पर आरोप है कि वह जादू, टोना, ताबीज से लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था। इसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम स्वामी से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहमान से पूछताछ की जाएगी।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। इस मौलवी की पहचान खलीलुर्रहमान के रूप में हुई है, जो हुसैनी मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। वह जिम में ट्रेनरों को धर्मांतरण के लिए ट्रेनिंग देता था। इससे पहले, 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी इमरान भी शामिल है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही हो सकती है
    2
    मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। इस मौलवी की पहचान खलीलुर्रहमान के रूप में हुई है, जो हुसैनी मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। वह जिम में ट्रेनरों को धर्मांतरण के लिए ट्रेनिंग देता था। इससे पहले, 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी इमरान भी शामिल है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही हो सकती है
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एलमुनियम मेल्टिंग और भारतीय जीवन बीमा के साथ कार्यकरते हुए
    5
    एलमुनियम मेल्टिंग और भारतीय जीवन बीमा के साथ कार्यकरते हुए
    user_Bala lakhandar Maurya
    Bala lakhandar Maurya
    Insurance Agent Mirzapur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के पास आज मंगलवार शाम करीब 08:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो चार पहिया वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा यातायात सुचारु कराया गया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के पास आज मंगलवार शाम करीब 08:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो चार पहिया वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा यातायात सुचारु कराया गया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मेजा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, जोड़ों व बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा में मरीजों की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर के नेतृत्व में डॉ. बबलू सोनकर, डॉ. तनुज शुक्ला, डॉ. सास्वत सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इलाज कराने पहुंची सिंहपुर गांव की नेहा सिंह व चपरतला की सीमा ने बताया कि कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। वहीं कुर्की कला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से खांसी और बुखार बना हुआ है। मेजा खास की नाजिया ने जोड़ों में लगातार दर्द की शिकायत की। बसहरा गांव से आई गीता देवी पत्नी राम निरंजन ने बताया कि दो दिन पहले ठंड लगने के बाद से लगातार बुखार और मिचली हो रही है। मरीजों का परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर और डॉ. तनुज शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इस समय बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
    2
    मेजा।
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, जोड़ों व बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेजा में मरीजों की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर के नेतृत्व में डॉ. बबलू सोनकर, डॉ. तनुज शुक्ला, डॉ. सास्वत सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
इलाज कराने पहुंची सिंहपुर गांव की नेहा सिंह व चपरतला की सीमा ने बताया कि कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। वहीं कुर्की कला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों से खांसी और बुखार बना हुआ है। मेजा खास की नाजिया ने जोड़ों में लगातार दर्द की शिकायत की। बसहरा गांव से आई गीता देवी पत्नी राम निरंजन ने बताया कि दो दिन पहले ठंड लगने के बाद से लगातार बुखार और मिचली हो रही है।
मरीजों का परीक्षण कर रहे चिकित्सक डॉ. बबलू सोनकर और डॉ. तनुज शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इस समय बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • sabhi hamare gaon ka Vikas hua road hai
    1
    sabhi hamare gaon ka Vikas hua road hai
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.