logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन.. सोशल मीडिया पर एक विडिओ वायरल हो रहा जो ग्राम मुस्मरिया का बताया जा रहा है जिसमे बच्चे गिलाव वाले रास्ते से गुजर रहे.. क्या यही अच्छे दिन.. जिम्मेदारी किसकी??

4 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जालौन.. सोशल मीडिया पर एक विडिओ वायरल हो रहा जो ग्राम मुस्मरिया का बताया जा रहा है जिसमे बच्चे गिलाव वाले रास्ते से गुजर रहे.. क्या यही अच्छे दिन.. जिम्मेदारी किसकी??

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सालाबाद में घरों में घुसा पानी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां मूसलाधार बारिश से घरों में पानी जा घुसा और हड़कंप मच गया
    1
    जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सालाबाद में घरों में घुसा पानी 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां मूसलाधार बारिश से घरों में पानी जा घुसा और हड़कंप मच गया
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
    2
    जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता!

कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। 
ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं।

गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। 
वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है।

यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं?

एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी?

क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा* *जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा* *जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता* जनपद जालौन 25 अगस्त ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं कक्ष-कक्षाओं की स्थिति शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर के अंतर्गत कराए गए कार्यों की स्थिति भी देखी। निरीक्षण में विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था मिली। विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य पूर्ण पाया गया इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो रहा है आप को बता दें स्मार्ट क्लास से आसान और रोचक हो रही पढ़ाई विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षण विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है डिजिटल माध्यम से कठिन विषयों को भी चित्र वीडियो और अन्य रोचक तरीकों के जरिए आसानी से समझाया जा सकता है उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय में उपलब्ध सभी तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए शिक्षण प्रक्रिया को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों में जिज्ञासा रचनात्मकता तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर भी जोर दिया जाए बच्चों से सीधे संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा 4 और कक्षा 6 में पहुंचे और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और कक्षा में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों को परखा जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से गणित के सवाल हल कराए तथा पहाड़े भी सुने। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और पहाड़े सुनाए विद्यार्थियों की सक्रियता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को प्रश्न पूछने अपनी बात रखने और विषयों को समझकर सीखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। नीम के पेड़ पर कविता सुनाकर छात्रा ने बटोरी प्रशंसा कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ के दौरान एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर आधारित कविता सुनाई छात्रा ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली ढंग से अपनी प्रस्तुति दी उसकी प्रस्तुति से प्रभावित जिलाधिकारी ने छात्रा की सराहना की और अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रेरित किया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही पेड़-पौधों जल संरक्षण और स्वच्छ‌ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया महापुरुषों के चित्र देखकर बच्चों से पूछे सवाल विद्यालय की कक्षाओं में लगाए गए महापुरुषों के चित्रों ने भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने छात्राओं से चित्रों में दर्शाए गए महापुरुषों के नाम और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर अपनी जानकारी का परिचय दिया जिलाधिकारी ने बच्चों के ज्ञान स्मरण शक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन से परिचित होने की भावना विकसित करना जरूरी है उन्होंने शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए कला और रचनात्मकता ने भी किया प्रभावित निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा भी सामने आई छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति तैयार की थी आकृति में बच्चों की बारीकी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच साफ दिखाई दे रही थी जिलाधिकारी ने बच्चों की इस प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित अवसर देने की है उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया सुविधाओं के साथ रखरखाव पर भी जोर जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल भवन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका निरंतर उपयोग और उचित रखरखाव भी जरूरी है उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए साथ ही स्मार्ट क्लास शिक्षण सामग्री और अन्य संसाधनों का उपयोग नियमित रूप से करते हुए बच्चों की सीखने की क्षमता को और मजबूत किया जाए बताया जा रहा है जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करने वाले केंद्र हैं इसलिए यहां ऐसा वातावरण होना चाहिए जहां विद्यार्थी बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकें अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहें उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया बता दें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
    4
    ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा*

*जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*ऑपरेशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर /स्मार्ट क्लास से निखर रही बच्चों की प्रतिभा*
*जिलाधिकारी ने बघोरा-2 कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों से सवाल पूछकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता*
जनपद जालौन 25 अगस्त ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघोरा-2 का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं कक्ष-कक्षाओं की स्थिति शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर के अंतर्गत कराए गए कार्यों की स्थिति भी देखी। निरीक्षण में विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था मिली। विद्यालय की सभी कक्षाओं में टाइलीकरण का कार्य पूर्ण पाया गया इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो रहा है
आप को बता दें स्मार्ट क्लास से आसान और रोचक हो रही पढ़ाई विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षण विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है डिजिटल माध्यम से कठिन विषयों को भी चित्र वीडियो और अन्य रोचक तरीकों के जरिए आसानी से समझाया जा सकता है उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास सहित विद्यालय में उपलब्ध सभी तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए शिक्षण प्रक्रिया को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों में जिज्ञासा रचनात्मकता तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर भी जोर दिया जाए
बच्चों से सीधे संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा 4 और कक्षा 6 में पहुंचे और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और कक्षा में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों को परखा जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से गणित के सवाल हल कराए तथा पहाड़े भी सुने।
बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और पहाड़े सुनाए विद्यार्थियों की सक्रियता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को प्रश्न पूछने अपनी बात रखने और विषयों को समझकर सीखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए।
नीम के पेड़ पर कविता सुनाकर छात्रा ने बटोरी प्रशंसा कक्षा में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पाठ के दौरान एक छात्रा ने नीम के पेड़ के महत्व पर आधारित कविता सुनाई छात्रा ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली ढंग से अपनी प्रस्तुति दी उसकी प्रस्तुति से प्रभावित जिलाधिकारी ने छात्रा की सराहना की और अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रेरित किया 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही पेड़-पौधों जल संरक्षण और स्वच्छ‌ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया महापुरुषों के चित्र देखकर बच्चों से पूछे सवाल विद्यालय की कक्षाओं में लगाए गए महापुरुषों के चित्रों ने भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने छात्राओं से चित्रों में दर्शाए गए महापुरुषों के नाम और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर अपनी जानकारी का परिचय दिया जिलाधिकारी ने बच्चों के ज्ञान स्मरण शक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन से परिचित होने की भावना विकसित करना जरूरी है उन्होंने शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए कला और रचनात्मकता ने भी किया प्रभावित निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा भी सामने आई छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से गिलास और उसकी छाया की सुंदर आकृति तैयार की थी आकृति में बच्चों की बारीकी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच साफ दिखाई दे रही थी
जिलाधिकारी ने बच्चों की इस प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित अवसर देने की है उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया
सुविधाओं के साथ रखरखाव पर भी जोर
जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल भवन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका निरंतर उपयोग और उचित रखरखाव भी जरूरी है उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए साथ ही स्मार्ट क्लास शिक्षण सामग्री और अन्य संसाधनों का उपयोग नियमित रूप से करते हुए बच्चों की सीखने की क्षमता को और मजबूत किया जाए
बताया जा रहा है जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करने वाले केंद्र हैं इसलिए यहां ऐसा वातावरण होना चाहिए जहां विद्यार्थी बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकें अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहें उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया
बता दें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 “हिस्सा नहीं मिला तो टंकी पर चढ़ गया परिवार!” 😱 पत्नी-बच्चे को साथ लेकर युवक ने मचाया हंगामा, एसडीएम को बुलाने की मांग 📍 जालौन। कोंच नगर में परिवारिक के बंटवारे को लेकर नाराज एक युवक मंगलवार को अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे 👶 के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार के टंकी पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया 🚨 और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 👥 🏠 युवक का आरोप था कि परिवार में बंटवारे के दौरान उसे उसके हिस्से का उचित हक नहीं दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज युवक ने टंकी पर पहुंचकर एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। 📢 👮 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व उसके परिवार को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत कर परिवार को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। 🙏 काफी देर चली समझाइश के बाद युवक अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ सुरक्षित नीचे उतर आया। राहत की सांस लेते हुए पुलिस ने परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। 👮‍♂️ 👥 इस दौरान टंकी के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा रहे और पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। ⚖️ पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरा मामला घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। 🔥 जालौन में टंकी पर चढ़ा परिवार, नीचे जुटी भीड़ और ऊपर से एसडीएम को बुलाने की जिद—काफी देर तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा! ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन
    2
    🚨 “हिस्सा नहीं मिला तो टंकी पर चढ़ गया परिवार!” 😱 पत्नी-बच्चे को साथ लेकर युवक ने मचाया हंगामा, एसडीएम को बुलाने की मांग
📍 जालौन। कोंच नगर में परिवारिक के बंटवारे को लेकर नाराज एक युवक मंगलवार को अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे 👶 के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार के टंकी पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया 🚨 और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 👥
🏠 युवक का आरोप था कि परिवार में बंटवारे के दौरान उसे उसके हिस्से का उचित हक नहीं दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज युवक ने टंकी पर पहुंचकर एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। 📢
👮 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व उसके परिवार को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत कर परिवार को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया।
🙏 काफी देर चली समझाइश के बाद युवक अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ सुरक्षित नीचे उतर आया। राहत की सांस लेते हुए पुलिस ने परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। 👮‍♂️
👥 इस दौरान टंकी के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा रहे और पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
⚖️ पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरा मामला घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
🔥 जालौन में टंकी पर चढ़ा परिवार, नीचे जुटी भीड़ और ऊपर से एसडीएम को बुलाने की जिद—काफी देर तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा!
✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🎤जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती🖥️ 📌Cm योगी के लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण 📌सजीव प्रसारण के दौरान Dm जालौन ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। Cm योगी ने जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी के चलते इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में भी एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने Cm योगी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। इस मौक़े पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। तो वहीँ दूसरी ओर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    4
    🎤जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती🖥️
📌Cm योगी के लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण
📌सजीव प्रसारण के दौरान Dm जालौन ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। Cm योगी ने जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इसी के चलते इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में भी एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने Cm योगी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना।
इस मौक़े पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
तो वहीँ दूसरी ओर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल ​➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत ➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार ➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर ➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग
    1
    विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल
​➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल
तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत
➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार
➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर
➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा
जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की।
यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है।
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे युवकों को कार ने जोरदार टक्कर मारी है
    1
    जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे युवकों को कार ने जोरदार टक्कर मारी है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.