Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादुआ गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवक ठाकुरदास पुत्र पूरन शाक्य शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बसंते की दुकान के बाहर मौजूद था। इसी दौरान पुराने लेनदेन को लेकर गांव के ही विकास शर्मा से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विकास शर्मा ने ठाकुरदास के साथ मारपीट की और उसे जातिगत गालियां देकर अपमानित किया। घटना के बाद पीड़ित ने पंडोखर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद रविवार शाम 04 बजे आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
Shahid Qureshi
दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादुआ गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवक ठाकुरदास पुत्र पूरन शाक्य शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बसंते की दुकान के बाहर मौजूद था। इसी दौरान पुराने लेनदेन को लेकर गांव के ही विकास शर्मा से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विकास शर्मा ने ठाकुरदास के साथ मारपीट की और उसे जातिगत गालियां देकर अपमानित किया। घटना के बाद पीड़ित ने पंडोखर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद रविवार शाम 04 बजे आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विश्व लिवर दिवस के अवसर पर दतिया जिले के डॉ. हेमंत कुमार जैन क्लीनिक में निःशुल्क परामर्श एवं फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 67 मरीजों ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों, खासकर फैटी लिवर के प्रति जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, फैटी लिवर अब केवल शराब सेवन से जुड़ी बीमारी नहीं रह गई है, बल्कि अनियमित जीवनशैली, मोटापा, मधुमेह, तैलीय भोजन, व्यायाम की कमी और तनाव के कारण भी तेजी से फैल रही है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को आयोजित इस शिविर में मरीजों की फाइब्रोस्कैन सहित विभिन्न जांचें की गईं और उन्हें शुगर, लिपिड प्रोफाइल व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में परामर्श दिया गया। डॉ. हेमंत कुमार जैन, एमडी मेडिसिन, सह प्राध्यापक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में समय पर जांच और सही जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फैटी लिवर अक्सर बिना लक्षण के बढ़ता है और बाद में गंभीर बीमारियों—जैसे लिवर सूजन, फाइब्रोसिस और सिरोसिस का कारण बन सकता है। शिविर में समाजसेवियों—कौशल पाठक, अनिल शाक्य, मयंक पुरोहित, जीतू, नरेंद्र, सोनू और धीरज ढींगरा का विशेष सहयोग रहा।3
- दतिया में चर्चित कल्लू कुशवाहा हत्याकांड मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण वाल्मीकि और उमेश कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार दबिश और जांच की जा रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और सभी दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।1
- भाजपा जिला उपाध्यक्ष झांसी महानगर की आजाद समाजवादी पार्टी नेता दामोदर यादव को खुली नसीहत भगवान परशुराम की निंदा करना आगामी समय में पड़ेगा महंगा1
- बबीना (झांसी): बबीना नगर में आज यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई, जहां घंटों तक लगे भीषण जाम ने आम जनता की परेशानी को बढ़ा दिया। बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात और कथित अतिक्रमण के कारण स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बाहर से आए खरीदार, स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग और बच्चे सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।1
- बबीना में मुख्य सड़क पर लगा रोज जाम इस समस्या से जब को कब मिलेगी मुक्ति पुलिस और छावनी परिषद की लापरवाही के कारण जाम से जनता बहुत ज्यादा परेशान है निकलने वाले राहगीरों को हो रही है रोज परेशानी।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- *पंडोखर धाम महोत्सव में पत्रकारों का सम्मान, गुरु शरण महाराज ने सराहा योगदान* *खबर मध्यप्रदेश के लिए दतिया से शाहिद क़ुरैशी की रिपोर्ट*1
- दतिया के अहिंसादय तीर्थ सोनागिर में भव्य श्री नेमिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें देशभर से संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन के दौरान गर्भ, जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक जैसे प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष बात यह है कि 24 अप्रैल को पांडुक शिला पर 1008 कलशों द्वारा भव्य जन्माभिषेक किया जाएगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। साथ ही आचार्य विद्यासागर धाम में भूमि पूजन एवं भवन शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल शेरपुर नगरी स्थित विशाल धर्मशाला, सोनागिर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।3
- दतिया जिले के डगरई टोल के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात वाहन ने गौ माता को टक्कर मार दी। हादसे में गौ माता के दोनों पिछले पैर और एक आगे का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं गौ सेवक पवन चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ 10-15 युवाओं की टीम भी मौजूद रही। मौके पर पहुंचकर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया और ट्रैक्टर की मदद से गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पवन चतुर्वेदी ने आश्वासन दिया कि गौ माता का समुचित इलाज कराया जाएगा और उन्हें सुरक्षित गौशाला में रखा गया है। वे लंबे समय से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और गौ हत्या बंद कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस घटना के माध्यम से भी उन्होंने समाज को गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस सराहनीय कार्य में चुनमुन पाण्डेय, सुमित दुबे, अंकुश पाल, दुर्गेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, अनुराग पाल, रामलखन पाल, विकास बघेल और रामनिवास पाल सहित अन्य युवाओं ने भी सहयोग किया। यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि गौ सेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता का उदाहरण है। संदेश: “गौ माता का सम्मान करें — यही हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी है।”1