मातृ दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में हुआ रक्तदान कार्यक्रम हजारीबाग | मातृ दिवस के अवसर पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना था। शिविर की शुरुआत एसोसिएशन के नियमित रक्तदाता निलेश जैन ने रक्तदान कर की। इसके बाद दीपक यादव, युवराज दास, आदित्य कुमार, अभिषेक मेहता, आर्यन कुमार, ए आनंद, मोहम्मद आमिर, श्याम सुंदर प्रजापति, गौतम कुमार, शैलेश दुबे, संजीत गुप्ता, कैलाश प्रसाद, महेश राणा, अमन कुमार, मोहम्मद समीर, संजय साहू, उमानाथ, आनंद चक्रम, विनय यादव, रामदास मुंडा और प्रतीक गोप समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष “ब्लड मैन” निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। निर्मल जैन ने कहा कि मां का प्यार सबसे बड़ा होता है और हर दिन को मातृ दिवस की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार मां अपने बच्चों के लिए हर त्याग करने को तैयार रहती है, इसलिए समाज को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य निलेश छाबड़ा तथा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, टेक्नीशियनों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

- एक हकीक़त अनिल कपूर फिल्म मे एक दिन का मुख्यमंत्री बने वही विजय थलापति हकीक़त मे फिल्म मे काम करके मुख्यमंत्री बन गये इसे कहते है उपर जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है जब लेता है ममता दीदी जैसै लोग के जैसा ? @highlight RTI LIVE News HZB1
- हज़ारीबाग़ में स्थानीय जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया गया है। यह संदेश बचपन प्लेस्कूल से जुड़ा हो सकता है और इसमें रामनवमी पर्व से संबंधित अहम जानकारी होने की संभावना है।1
- हजारीबाग में जलजमाव और सफाई व्यवस्था की लगातार शिकायतों के बीच मेयर अरविंद राणा बाबा पथ रोड पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए। शहरवासियों को अब सुधार की उम्मीद है।1
- वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने दुबई से एक वीडियो जारी कर धनबाद SSP पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया कि SSP ने उसे भागने में मदद की और 15 लाख में पासपोर्ट बनवाया, जिससे झारखंड में सियासी तूफान आ गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने SSP को तुरंत हटाने की मांग करते हुए राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।1
- हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा ने शहर के हृदयस्थल बड़ा झील का दौरा कर उसके समग्र विकास पर चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में यह झील गंदगी और वाहनों से मुक्त होकर हजारीबाग की नई पहचान बनेगी। इस संबंध में महापौर ने कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव को ज्ञापन भी सौंपा है।3
- जनता की समस्याओं पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं! विधायक प्रकाश राम जी का कड़ा रुख। बालूमाथ में आयोजित 'जनता दरबार' में उस वक्त माहौल गरमा गया जब माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी ने जनसमस्याओं की अनदेखी पर अंचल अधिकारी (CO) की जमकर क्लास लगाई। विधायक जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी जनता को दौड़ाना बंद करें और उनके कार्यों का निपटारा समय सीमा के भीतर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। "अधिकारी जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।1
- झारखंड की राजनीति में यह बयान चर्चा में है कि पिछले 20 सालों में कोई युवा इतनी जल्दी विधायक नहीं बना है। यह टिप्पणी राज्य में युवाओं की बढ़ती भागीदारी और तेजी से बदलते सियासी माहौल को दर्शाती है। जनसमर्थन और मुद्दों की राजनीति अब इतिहास बदलने की उम्मीद जगा रही है।1
- भारत पर सुपर एल-नीनो का खतरा मंडरा रहा है। आशंका है कि इसके प्रभाव से साल 2026 इतिहास का सबसे गर्म साल बन सकता है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण संदेश दिया है।1