logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक-अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक-अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन फूलमाला और शील्ड देकर बच्चों को किया गया सम्मानित खलीलाबाद। दिनांक 04 अप्रैल 2026 को ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक-अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शत-प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन, उनके भविष्य और समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक और अभिभावक यदि मिलकर कार्य करें तो बच्चों के सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। यह सम्मेलन छात्रों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों को चरित्रवान, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। इस अवसर पर मेन ब्रांच की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, डॉ. मीना सिंह, विवेकानंद शुक्ला, प्रयागराज शुक्ला, मिथिलेश पांडे, हेमंत तिवारी, अब्रिश राय, वैभव राय सहित इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच की प्रधानाचार्य श्रीमती वसुंधरा मिश्रा, बृजेश पांडेय, इंद्रेश यादव, पारुल गुप्ता, कंगारू किड्स प्री-प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर रिया मेहता तथा गीडा ब्रांच के प्रधानाचार्य विनय कुमार शुक्ला, रिमझिम सिंह, सीमा सिंह, राजू सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अभिभावकों ने शिक्षकों से संवाद कर अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यह सम्मेलन शिक्षा और संस्कार के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

7 hrs ago
user_खबरें 24
खबरें 24
Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
6d3065dd-394c-4959-9b82-9a8e7ed28e8b

ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक-अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक-अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन फूलमाला और शील्ड देकर बच्चों को किया गया सम्मानित खलीलाबाद। दिनांक 04 अप्रैल 2026 को ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक-अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शत-प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन, उनके भविष्य और समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन

e8afba11-db4a-4ba0-b547-9ffee0a0de19

का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक और अभिभावक यदि मिलकर कार्य करें तो बच्चों के सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। यह सम्मेलन छात्रों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने

ed44dd97-27b9-47ca-b20a-dd87db8868a0

बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों को चरित्रवान, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। इस अवसर पर मेन ब्रांच की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, डॉ. मीना सिंह, विवेकानंद शुक्ला, प्रयागराज शुक्ला, मिथिलेश पांडे, हेमंत तिवारी, अब्रिश राय,

2fd733c2-8927-4a5f-b62d-0bda45856055

वैभव राय सहित इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच की प्रधानाचार्य श्रीमती वसुंधरा मिश्रा, बृजेश पांडेय, इंद्रेश यादव, पारुल गुप्ता, कंगारू किड्स प्री-प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर रिया मेहता तथा गीडा ब्रांच के प्रधानाचार्य विनय कुमार शुक्ला, रिमझिम सिंह, सीमा सिंह, राजू सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अभिभावकों ने शिक्षकों से संवाद कर अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यह सम्मेलन शिक्षा और संस्कार के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी को हड़िया ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया और न्यायालय भेज दिया गया। 👉 महिला अपराध के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। रिपोर्ट – संतकबीरनगर
    1
    पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी को हड़िया ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया और न्यायालय भेज दिया गया।
👉 महिला अपराध के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
रिपोर्ट – संतकबीरनगर
    user_मिश्रा जी  पत्रकार
    मिश्रा जी पत्रकार
    Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संत कबीर नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक लाइनमैन की जान ले ली। मामला संत कबीर नगर के बघौली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मरवतिया का है, जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन को बिना पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद किए ही काम पर भेज दिया गया था। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    1
    संत कबीर नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक लाइनमैन की जान ले ली।
मामला संत कबीर नगर के बघौली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मरवतिया का है,
जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि लाइनमैन को बिना पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद किए ही काम पर भेज दिया गया था।
काम के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया,
जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया।
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,
लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    user_KHALILABAD TIMES
    KHALILABAD TIMES
    Newspaper publisher खाटौली•
    4 hrs ago
  • मगहर में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शुभारंभ खलीलाबाद/मगहर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से मगहर नगर पंचायत में शनिवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया आवासीय प्रशिक्षण शिविर की विशेष व्यवस्था यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आवासीय रूप में आयोजित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों के लिए एक रात्रि प्रवास अनिवार्य किया गया है, जिससे वे अनुशासन और संगठनात्मक जीवनशैली को व्यवहार में उतार सकें। अनुशासन, विचार और तकनीक का समन्वय शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्टिंग ऑनलाइन पोर्टल पर रियल-टाइम अपलोड की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है। वक्ताओं ने रखा विचारधारा पर जोर प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ जैसे मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक ने दिया एकजुटता का संदेश इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल पार्टी की विचारधारा को गहराई से समझेंगे, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान में भी अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक रात का सामूहिक प्रवास कार्यकर्ताओं में एकजुटता, अनुशासन और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।
    3
    मगहर में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शुभारंभ
खलीलाबाद/मगहर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से मगहर नगर पंचायत में शनिवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया
आवासीय प्रशिक्षण शिविर की विशेष व्यवस्था
यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आवासीय रूप में आयोजित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों के लिए एक रात्रि प्रवास अनिवार्य किया गया है, जिससे वे अनुशासन और संगठनात्मक जीवनशैली को व्यवहार में उतार सकें।
अनुशासन, विचार और तकनीक का समन्वय
शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्टिंग ऑनलाइन पोर्टल पर रियल-टाइम अपलोड की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है।
वक्ताओं ने रखा विचारधारा पर जोर
प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ जैसे मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक ने दिया एकजुटता का संदेश
इस अवसर पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल पार्टी की विचारधारा को गहराई से समझेंगे, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान में भी अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि एक रात का सामूहिक प्रवास कार्यकर्ताओं में एकजुटता, अनुशासन और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। सत्र का उद्देश्य पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा लंबी कार्य अवधि के दुष्प्रभावों को कम करना रहा, ताकि कर्मियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन में सुधार लाया जा सके। कार्यक्रम में योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम तथा हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, श्वास-प्रश्वास तकनीकें एवं ध्यान की विधियां सिखाईं, जिससे तनाव मुक्ति और मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी सुदृढ़ होती है। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की। पुलिस विभाग की यह पहल कर्मियों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक मानी जा रही है।
    1
    संतकबीरनगर। 
पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ।
सत्र का उद्देश्य पुलिस ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा लंबी कार्य अवधि के दुष्प्रभावों को कम करना रहा, ताकि कर्मियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन में सुधार लाया जा सके।
कार्यक्रम में योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम तथा हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनंद कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, श्वास-प्रश्वास तकनीकें एवं ध्यान की विधियां सिखाईं, जिससे तनाव मुक्ति और मानसिक एकाग्रता विकसित हो सके।
विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी सुदृढ़ होती है।
इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।
पुलिस विभाग की यह पहल कर्मियों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक मानी जा रही है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    1
    आज रविवार है । 
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । 
* आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। 
मित्रों! सोकर उठ गए हो तो  आइए, भगवान  श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। 
!! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Admission open
    1
    Admission open
    user_Puravanchl Tak News
    Puravanchl Tak News
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।
    1
    संतकबीरनगर। 
पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए।
प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.