सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *15- सितंबर - मंगलवार* 👇 *==============================* * *1* भाजपा बोली- कांग्रेस का BRICS खाने पर सवाल उठाना शर्मनाक, साबित हो गया कि वे नाराज फूफा ही हैं; राहुल बोले थे- भारत में 80% लोग नॉनवेजेटेरियन *2* CJI बोले-न्यायपालिका जांच के दायरे से बाहर नहीं रह सकती, जवाबदेही के लिए आलोचना जरूरी; जजों के खिलाफ हर शिकायत को वेबसाइट पर नहीं डाल सकते *3* गणेश चतुर्थी: पीयूष गोयल के आवास पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा की उतारी आरती; लिया विघ्नहर्ता का आशीर्वाद *4* राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा की जीत पर पीएम मोदी बोले- झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय *5* राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का जलवा, 4,179 वार्डों में जीत के साथ कई नगर निगमों पर जमाया कब्जा, कांग्रेस 3,613 वार्ड तक सिमटी *6* 'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर *7* इधर UCC पर अमित शाह का ऐलान, उधर BJP के अपने ही 3 सहयोगियों ने किया सावधान; सियासी घमासान तय *8* अजमेर नगर निगम के चुनाव परिणाम ने शहर की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। करीब 36 साल बाद कांग्रेस ने नगर निगम में भाजपा को पछाड़ दिया है। 80 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने 37 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 32 वार्ड मिले। 11 निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में सफल रहे *9* ₹3300 करोड़ के मालिक भाजपा विधायक भिखारी बने, मुंबई में गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर घूमे; गुरु के आदेश पर बदला था रूप, किया अपना विडियो जारी *10* मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने अपने अनशन के 17वें दिन बेहद भावुक अपील की। पाटिल ने बताया कि उन्होंने सलाइन और अन्य चिकित्सा सहायता लेना बंद कर दिया है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मुंबई की उनकी आगामी यात्रा महाराष्ट्र के लोगों के साथ उनकी आखिरी मुलाकात भी हो सकती है *11* उन्होंने मराठा समाज से संघर्ष जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि समुदाय को किसी भी हाल में हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा, मेरा शरीर जहां गिरे, गिर जाए, लेकिन मराठा समाज इतनी मजबूती से लड़ाई लड़े कि आने वाली पीढ़ियां गर्व से कहें कि वह मर गया, लेकिन झुका नहीं। मैं यूं ही मरना नहीं चाहता, बल्कि अपने समाज को उसका अधिकार दिलाते हुए मरना चाहता हूं। समाज की प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आनी चाहिए *12* परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र': उद्धव का महाराष्ट्र सरकार पर तंज लगा *13* भारतीय रेलवे यात्री ट्रेनों को तेज और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत 6,000 हॉर्स पावर के नए और कम ऊर्जा खपत वाले इंजन खरीदे जाएंगे। ये इंजन शोर भी कम करेंगे। इन्हें ट्रेन के आगे और पीछे लगाकर पुश-पुल तकनीक से चलाया जाएगा। इससे ट्रेन तेजी से रफ्तार पकड़ सकेगी। दोनों इंजन मिलकर 12,000 हॉर्स पावर की ताकत देंगे। *14* डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की पहल के तहत सरकार ने बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा *15* 3 इटालियन नागरिक बिना इमिग्रेशन जांच के दिल्ली से निकले, एअर इंडिया के सिस्टम में चूक का दावा, सरकार ने 7 दिन में जवाब मांगा *16* आलू–प्याज के दाम के साथ फुटकर महंगाई भी बढ़ी, लगातार तीसरे महीने RBI के अनुमान से ज्यादा रही, अगस्त में 4.82% पर पहुंची *17* भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे *18* अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। डाक मतपत्र से जुड़े मुकदमे में प्रतिबंधों को अदालत ने फिलहाल खारिज करने का निर्णय लिया है। फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब चंद हफ्तों के बाद देश में मध्यावधि चुनाव कराए जाने हैं। *==============================*

- सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गाजियाबाद पुलिस ने बरामद किए 1.55 करोड़ रुपये कीमत के 555 मोबाइल, गाजियाबाद में चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर जोन की सर्विलांस टीम और अलग-अलग थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल इनपुट और सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये है। पुलिस ने बरामद फोन के वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन चोरी या स्नैचिंग के बाद उनके आईएमईआई नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। इन शिकायतों को आधार बनाकर नगर जोन की सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन और इस्तेमाल से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 555 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं । थानावार बरामदगी की बात करें तो कोतवाली नगर से 103, विजयनगर से 91, सिहानीगेट से 56, नंदग्राम से 52, कविनगर से 64, मधुबन बापूधाम से 67, वेव सिटी से 54, क्रॉसिंग रिपब्लिक से 55 और साइबर क्राइम थाना से 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस की तकनीकी टीम ने बरामद फोन के आईएमईआई समेत अन्य जानकारियों का मिलान सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से किया, जिसके आधार पर वास्तविक स्वामियों की पहचान की जा रही है। डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया जा रहा है। चोरी या स्नैचिंग के बाद मोबाइल फोन वापस मिलने से संबंधित लोगों को राहत मिली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में मदद मिल रही है और इस दिशा में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- गाजियाबाद नगर जोन पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.55 करोड़ के 555 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। गाजियाबाद :- नगर जोन की सर्विलांस टीम और सभी थानों ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। खोए, चोरी और स्नैच हुए कुल 555 मोबाइल फोन बरामद कर। उनके असली मालिकों के चेहरे पर मुस्कान वापस ला दी है। दरअसल, भारत सरकार के CEIR यानी 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर' पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को आधार बनाकर गाजियाबाद नगर जोन पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और मैनुअल इनपुट की मदद से विभिन्न कंपनियों के कुल 555 मोबाइल ढूंढ निकाले। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम ने सभी फोन स्वामियों की पहचान कर एक कार्यक्रम के दौरान उनके हैंडसेट सुरक्षित सौंप दिए। अपना कीमती और खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों ने गाजियाबाद पुलिस टीम का दिल से आभार जताया और उनकी इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना भी की।4
- जनपद बागपत के थाना बडौत पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट बागपत की संयुक्त टीम द्वारा फ्लिपकार्ट शिपमेन्ट में धोखाधडी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। जनपद बागपत के थाना बडौत पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट बागपत की संयुक्त टीम द्वारा फ्लिपकार्ट शिपमेन्ट में धोखाधडी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से कुल लगभग 40 लाख रुपये कीमत के 42 मोबाइल फोन बरामद। वीडियो बाइट पुलिस अधीक्षक बागपत।1
- जय बाबा बुलाकी महाराज की राम भैया भगत जी गाजियाबाद किसी तरह की ऊपरी परेशानी के लिए संपर्क करें ph 85272336461
- गाजियाबाद के इंदिरापुरम में विकास कार्यों को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और समाजसेवियों के साथ पार्षद ने की बैठक इंदिरापुरम में विकास कार्यों को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और समाजसेवियों के साथ पार्षद ने की बैठक *इंदिरापुरम, गाजियाबाद।* वार्ड संख्या 87 के पार्षद अनुज त्यागी ने आज इंदिरापुरम की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एवं क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जहां-जहां अभी भी कुछ कमियां हैं, उनको लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और समाजसेवियों से सुझाव लिए गए। पार्षद ने आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद अनुज त्यागी ने कहा कि "मेरे वार्ड के समस्त बुजुर्गों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और समाजसेवियों का आशीर्वाद और सहयोग सदैव मेरे ऊपर बना रहता है, इसी से वार्ड का निरंतर विकास संभव हो पा रहा है।" आपका अपना सेवक lअनुज त्यागी पार्षद, वार्ड-87, इंदिरापुरम1
- लोगों पर हमला करने वाले उल्लू पकड़े गए, नोएडा में सोसाइटी में रहने वाले थे परेशान! ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेसिडेंशिया सोसाइटी में निवासियों पर हमला करने वाले 7 उल्लुओं को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। इनमें 2 वयस्क उल्लू और 5 बच्चे शामिल हैं। कई दिनों से उल्लू लगातार सोसाइटी निवासियों को निशाना बना रहे थे।1
- कलछीना में फिल्मी स्टाइल में बदमाशों का आतंक, घर में मिर्च का धुआं भरकर परिवार को बनाया बंधक, जेवर-नकदी लूटी, मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलछीना गांव में सोमवार देर रात करीब 2:15 बजे दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। गांव के बाहर बने एक मकान को निशाना बनाते हुए 5-6 अज्ञात बदमाशों ने पहले घर के भीतर जलती मिर्च फेंक दी। धुआं भरते ही जब दम घुटने पर परिवार ने दरवाजा खोला, तो बदमाश जबरन अंदर घुस आए। आरोपियों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर हाथ बांध दिए और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश घर में 10 किलो चांदी और 5 लाख रुपये होने की बात कहकर तलाशी लेने लगे। विरोध के बावजूद वे महिला के कुंडल, कड़े, बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- पांच साल से रोज रोटी लेने आता है अधिवक्ता के चेंबर में बन्दर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल गाजियाबाद कचहरी में जहां रोजाना वकीलों मुवक्किलों और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों की भीड़ नजर आती है, वहीं इन दिनों एक अनोखी दोस्ती लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अधिवक्ता और बंदर के बीच पिछले करीब बहुत ज्यादा समय से चली आ रही दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदर अधिवक्ता के चेंबर में पहुंचकर उनसे रोटी लेता नजर आ रहा है। गाजियाबाद जिला अदालत मे अधिवक्ता महेश यादव पिछले करीब 30 वर्षों से वकालत कर रहे हैं वह पूर्व में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भी रह चुके हैं रोजाना की तरह जब वह कचहरी स्थित अपने चेंबर में बैठकर विधि व्यवसाय करते हैं, तो उनका यह खास दोस्त भी वहां पहुंच जाता है। बंदर और अधिवक्ता के बीच लगाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बंदर कई बार सीधे उनकी मेज पर आकर बैठ जाता है और रोटी का इंतजार करता है कभी वह अधिवक्ता की जेब टटोलकर रोटी निकालने की कोशिश करता है तो कभी चुपचाप सामने बैठा रहता है। महेश यादव भी अपने इस अनोखे दोस्त के लिए रोज रोटी रखना नहीं भूलते। रोटी मिलते ही बंदर उसे लेकर वहां से चला जाता है। यह सिलसिला करीब पांच वर्षों से चल रहा है जिस दिन वह किसी कारणवश कचहरी नहीं पहुंचते बंदर उनके चेंबर के आसपास मंडराता दिखाई देता है। अगले दिन अधिवक्ता के पहुंचते ही वह फिर उनके पास पहुंच जाता है महेश यादव भी बंदर के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हैं और उसे रोटी खिलाते हैं। कचहरी में दोनों की यह अनोखी दोस्ती लोगों के लिए कौतूहल, अपनापन और मुस्कान का कारण बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।1