logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोगों पर हमला करने वाले उल्लू पकड़े गए, नोएडा में सोसाइटी में रहने वाले थे परेशान! ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेसिडेंशिया सोसाइटी में निवासियों पर हमला करने वाले 7 उल्लुओं को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। इनमें 2 वयस्क उल्लू और 5 बच्चे शामिल हैं। कई दिनों से उल्लू लगातार सोसाइटी निवासियों को निशाना बना रहे थे।

2 hrs ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

लोगों पर हमला करने वाले उल्लू पकड़े गए, नोएडा में सोसाइटी में रहने वाले थे परेशान! ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेसिडेंशिया सोसाइटी में निवासियों पर हमला करने वाले 7 उल्लुओं को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। इनमें 2 वयस्क उल्लू और 5 बच्चे शामिल हैं। कई दिनों से उल्लू लगातार सोसाइटी निवासियों को निशाना बना रहे थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जीडीए का बुलडोजर फिर गरजा मोदीनगर में, अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद :- मोदीनगर में हापुड़ रोड स्थित हनुमानपुरी के पास बिना जीडीए स्वीकृति के काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एक बार फिर प्रशासन का चाबुक चला है। जीडीए की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया और बिछाई जा रही सड़कों को ध्वस्त कर दिया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस जमीन पर जीडीए का बुलडोजर चला हो। इससे पहले भी कई बार यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद इसके, भू-माफिया कुछ दिन शांत बैठकर दोबारा अवैध प्लॉटिंग शुरू कर देते हैं। भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जिससे खरीदारों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। ​स्थानीय निवासी और पूर्व सभासद दिवंगत लोकेश ढोढ़ी ने इस अवैध कारोबार के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी। शिकायत के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में एक सड़क हादसे में हुई उनकी असामयिक मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई थी। ​स्थानीय लोग लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार की कार्रवाई के बाद कॉलोनाइजर का यह अवैध खेल कितने दिनों तक थमता है।
    1
    जीडीए का बुलडोजर फिर गरजा मोदीनगर में, अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई, 
गाजियाबाद :- मोदीनगर में हापुड़ रोड स्थित हनुमानपुरी के पास बिना जीडीए स्वीकृति के काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एक बार फिर प्रशासन का चाबुक चला है। जीडीए की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया और बिछाई जा रही सड़कों को ध्वस्त कर दिया। 
यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस जमीन पर जीडीए का बुलडोजर चला हो। इससे पहले भी कई बार यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद इसके, भू-माफिया कुछ दिन शांत बैठकर दोबारा अवैध प्लॉटिंग शुरू कर देते हैं। भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जिससे खरीदारों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।
​स्थानीय निवासी और पूर्व सभासद दिवंगत लोकेश ढोढ़ी ने इस अवैध कारोबार के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी। शिकायत के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में एक सड़क हादसे में हुई उनकी असामयिक मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई थी।
​स्थानीय लोग लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार की कार्रवाई के बाद कॉलोनाइजर का यह अवैध खेल कितने दिनों तक थमता है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राम भैया भगत जी गाजियाबाद माता काली बाबा बुलाकी दरबार Ph 8527233646 #pablik #share # आगरा## की सच्ची सरकार
    1
    राम भैया भगत जी गाजियाबाद 
माता काली बाबा बुलाकी दरबार 
Ph 8527233646
#pablik #share #
आगरा## की सच्ची सरकार
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हत्या की घटना का सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार,नन्दग्राम पुलिस ने आलाकत्ल समेत दोनों अभियुक्तों को दबोचा। जनपद गाजियाबाद के थाना नन्दग्राम पुलिस ने हत्या की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में की गई जांच और साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम श्री जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी दी।
    1
    हत्या की घटना का सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार,नन्दग्राम पुलिस ने आलाकत्ल समेत दोनों अभियुक्तों को दबोचा।
जनपद गाजियाबाद के थाना नन्दग्राम पुलिस ने हत्या की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में की गई जांच और साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम श्री जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी दी।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनवारण करते हुए दो अभियुक्त मय आलाकत्ल के गिरफ्तार किया गया । थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनवारण करते हुए दो अभियुक्त मय आलाकत्ल के गिरफ्तार किया गया । बाइट- श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम
    1
    थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनवारण करते हुए दो अभियुक्त मय आलाकत्ल के गिरफ्तार किया गया ।
थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनवारण करते हुए दो अभियुक्त मय आलाकत्ल के गिरफ्तार किया गया ।
बाइट- श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गाजियाबाद में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन गाजियाबाद के ग्राम रईसपुर की खतौनी में भूमि के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में वार्ड-53 रईसपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में विशेष राजस्व शिविर लगाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खतौनी के अंश निर्धारण में गलतियां होने के कारण कई किसानों की पैतृक भूमि के वास्तविक हिस्से में अंतर दर्ज हो गया है। खतौनी पुनरीक्षण एवं भूमि के अंश निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान हुई इन त्रुटियों से किसानों के वास्तविक भूमि अधिकार प्रभावित होने के साथ भविष्य में गंभीर विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार तहसील और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग कि रईसपुर गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों के भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण को नियमानुसार दुरुस्त कर किसानों को राहत दिलाई जाए। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि अधिकारी स्तर पर उनके गांव में कैंप लगाया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर इस कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    गाजियाबाद में किसानों ने  अपनी मांगों को लेकर  जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद के ग्राम रईसपुर की खतौनी में भूमि के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में वार्ड-53 रईसपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में विशेष राजस्व शिविर लगाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खतौनी के अंश निर्धारण में गलतियां होने के कारण कई किसानों की पैतृक भूमि के वास्तविक हिस्से में अंतर दर्ज हो गया है। खतौनी पुनरीक्षण एवं भूमि के अंश निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान हुई इन त्रुटियों से किसानों के वास्तविक भूमि अधिकार प्रभावित होने के साथ भविष्य में गंभीर विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार तहसील और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग कि रईसपुर गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों के भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण को नियमानुसार दुरुस्त कर किसानों को राहत दिलाई जाए। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि अधिकारी स्तर पर उनके गांव में कैंप लगाया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर इस कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गाजियाबाद भोजपुर थाना कलछीना में, बदमाशों का आतंक, घर में मिर्च का धुआं भरकर परिवार को बनाया बंधक, जेवर-नकदी लूटी, गाजियाबाद :- ​मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलछीना गांव में, सोमवार देर रात करीब 2:15 बजे दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। गांव के बाहर बने एक मकान को निशाना बनाते हुए 5-6 अज्ञात बदमाशों ने पहले घर के भीतर जलती मिर्च फेंक दी। धुआं भरते ही जब दम घुटने पर परिवार ने दरवाजा खोला, तो बदमाश जबरन अंदर घुस आए। ​आरोपियों ने घरवाले को बंधक बनाकर हाथ बांध दिए और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश घर में 10 किलो चांदी और 5 लाख रुपये होने की बात कहकर तलाशी लेने लगे। विरोध के बावजूद वे महिला के कुंडल, कड़े, बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। ​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    1
    गाजियाबाद भोजपुर थाना कलछीना में, बदमाशों का आतंक, घर में मिर्च का धुआं भरकर परिवार को बनाया बंधक, जेवर-नकदी लूटी, 
गाजियाबाद :- ​मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलछीना गांव में, सोमवार देर रात करीब 2:15 बजे दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। गांव के बाहर बने एक मकान को निशाना बनाते हुए 5-6 अज्ञात बदमाशों ने पहले घर के भीतर जलती मिर्च फेंक दी। धुआं भरते ही जब दम घुटने पर परिवार ने दरवाजा खोला, तो बदमाश जबरन अंदर घुस आए।
​आरोपियों ने घरवाले को बंधक बनाकर हाथ बांध दिए और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश घर में 10 किलो चांदी और 5 लाख रुपये होने की बात कहकर तलाशी लेने लगे। विरोध के बावजूद वे महिला के कुंडल, कड़े, बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए।
​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुरुग्राम में बाइकर को टक्कर मारने का नया वीडियो आया सामने #GurugramBiker | Sia Biker Gurugram
    1
    गुरुग्राम में बाइकर को टक्कर मारने का नया वीडियो आया सामने #GurugramBiker | Sia Biker Gurugram
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गाजियाबाद जिला अदालत में नाबालिग की शादी कराने पहुंचे दो लोग पकड़े, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी की कथित तौर पर शादी कराने के लिए गाजियाबाद जिला अदालत पहुंचे दो लोगों को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद जिला अदालत परिसर में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में नाबालिग की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग की मां का आरोप है कि उनकी बेटी 8 सितंबर से लापता थी। उन्होंने बताया कि बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसकी जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला के मुताबिक, उन्हें कुछ लोगों के खेड़ी गांव का निवासी होने की जानकारी मिली थी। आरोप है कि पहले दो दिन का समय देने की बात कही गई, लेकिन बाद में संबंधित लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला ने एक व्यक्ति पर इससे पहले भी चार लड़कियों के गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत लोनी थाने में की थी। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी सोमवार दोपहर करीब एक बजे गाजियाबाद जिला अदालत में शादी से संबंधित कागजात तैयार कराने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके बाद परिजन पहले से अदालत परिसर के आसपास पहुंच गए और दोनों संदिग्धों को कथित तौर पर कागजात के साथ पकड़ लिया। मौके पर परिजनों और आरोपियों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई। परिजनों द्वारा आरोपियों की पिटाई किए जाने और कपड़े फाड़े जाने की बात भी सामने आई है। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की उम्र, उसके लापता होने की परिस्थितियों और शादी कराने के प्रयास से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    गाजियाबाद जिला अदालत में नाबालिग की शादी कराने पहुंचे दो लोग पकड़े, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी की कथित तौर पर शादी कराने के लिए गाजियाबाद जिला अदालत पहुंचे दो लोगों को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद जिला अदालत परिसर में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में नाबालिग की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नाबालिग की मां का आरोप है कि उनकी बेटी 8 सितंबर से लापता थी। उन्होंने बताया कि बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसकी जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला के मुताबिक, उन्हें कुछ लोगों के खेड़ी गांव का निवासी होने की जानकारी मिली थी। आरोप है कि पहले दो दिन का समय देने की बात कही गई, लेकिन बाद में संबंधित लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला ने एक व्यक्ति पर इससे पहले भी चार लड़कियों के गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत लोनी थाने में की थी। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी सोमवार दोपहर करीब एक बजे गाजियाबाद जिला अदालत में शादी से संबंधित कागजात तैयार कराने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके बाद परिजन पहले से अदालत परिसर के आसपास पहुंच गए और दोनों संदिग्धों को कथित तौर पर कागजात के साथ पकड़ लिया।
मौके पर परिजनों और आरोपियों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई। परिजनों द्वारा आरोपियों की पिटाई किए जाने और कपड़े फाड़े जाने की बात भी सामने आई है। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की उम्र, उसके लापता होने की परिस्थितियों और शादी कराने के प्रयास से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • viral video:- महिला बाइक सवार का पीछा कर कार ने मारी टक्कर, गुरुग्राम की सड़क पर हुई वारदात कैमरे में कैद! गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है. रविवार, 13 सितंबर को गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने महिला बाइकर की स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर गई और बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए. बाइक सवार युवती की पहचान सिया के रूप में हुई है. सड़क पर गिरने से उन्हें चोटें भी आईं. सिया ने मामले की जानकारी अपने इंस्टग्राम प्रोफाइल पर साझा की है.
    1
    viral video:- महिला बाइक सवार का पीछा कर कार ने मारी टक्कर, गुरुग्राम की सड़क पर हुई वारदात कैमरे में कैद!
गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है. रविवार, 13 सितंबर को गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने महिला बाइकर की स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर गई और बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए.
बाइक सवार युवती की पहचान सिया के रूप में हुई है. सड़क पर गिरने से उन्हें चोटें भी आईं. सिया ने मामले की जानकारी अपने इंस्टग्राम प्रोफाइल पर साझा की है.
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.