logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद भोजपुर थाना कलछीना में, बदमाशों का आतंक, घर में मिर्च का धुआं भरकर परिवार को बनाया बंधक, जेवर-नकदी लूटी, गाजियाबाद :- ​मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलछीना गांव में, सोमवार देर रात करीब 2:15 बजे दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। गांव के बाहर बने एक मकान को निशाना बनाते हुए 5-6 अज्ञात बदमाशों ने पहले घर के भीतर जलती मिर्च फेंक दी। धुआं भरते ही जब दम घुटने पर परिवार ने दरवाजा खोला, तो बदमाश जबरन अंदर घुस आए। ​आरोपियों ने घरवाले को बंधक बनाकर हाथ बांध दिए और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश घर में 10 किलो चांदी और 5 लाख रुपये होने की बात कहकर तलाशी लेने लगे। विरोध के बावजूद वे महिला के कुंडल, कड़े, बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। ​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

56 min ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
56 min ago

गाजियाबाद भोजपुर थाना कलछीना में, बदमाशों का आतंक, घर में मिर्च का धुआं भरकर परिवार को बनाया बंधक, जेवर-नकदी लूटी, गाजियाबाद :- ​मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलछीना गांव में, सोमवार देर रात करीब 2:15 बजे दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। गांव के बाहर बने एक मकान को निशाना बनाते हुए 5-6 अज्ञात बदमाशों ने पहले घर के भीतर जलती मिर्च फेंक दी। धुआं भरते ही जब दम घुटने पर परिवार ने दरवाजा खोला, तो बदमाश जबरन अंदर घुस आए। ​आरोपियों ने घरवाले को बंधक बनाकर हाथ बांध दिए और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश घर में 10 किलो चांदी और 5 लाख रुपये होने की बात कहकर तलाशी लेने लगे। विरोध के बावजूद वे महिला के कुंडल, कड़े, बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। ​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरुग्राम में बाइकर को टक्कर मारने का नया वीडियो आया सामने #GurugramBiker | Sia Biker Gurugram
    1
    गुरुग्राम में बाइकर को टक्कर मारने का नया वीडियो आया सामने #GurugramBiker | Sia Biker Gurugram
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गाजियाबाद में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन गाजियाबाद के ग्राम रईसपुर की खतौनी में भूमि के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में वार्ड-53 रईसपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में विशेष राजस्व शिविर लगाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खतौनी के अंश निर्धारण में गलतियां होने के कारण कई किसानों की पैतृक भूमि के वास्तविक हिस्से में अंतर दर्ज हो गया है। खतौनी पुनरीक्षण एवं भूमि के अंश निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान हुई इन त्रुटियों से किसानों के वास्तविक भूमि अधिकार प्रभावित होने के साथ भविष्य में गंभीर विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार तहसील और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग कि रईसपुर गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों के भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण को नियमानुसार दुरुस्त कर किसानों को राहत दिलाई जाए। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि अधिकारी स्तर पर उनके गांव में कैंप लगाया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर इस कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    गाजियाबाद में किसानों ने  अपनी मांगों को लेकर  जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद के ग्राम रईसपुर की खतौनी में भूमि के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में वार्ड-53 रईसपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में विशेष राजस्व शिविर लगाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खतौनी के अंश निर्धारण में गलतियां होने के कारण कई किसानों की पैतृक भूमि के वास्तविक हिस्से में अंतर दर्ज हो गया है। खतौनी पुनरीक्षण एवं भूमि के अंश निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान हुई इन त्रुटियों से किसानों के वास्तविक भूमि अधिकार प्रभावित होने के साथ भविष्य में गंभीर विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार तहसील और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग कि रईसपुर गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों के भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण को नियमानुसार दुरुस्त कर किसानों को राहत दिलाई जाए। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि अधिकारी स्तर पर उनके गांव में कैंप लगाया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर इस कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • viral video:- डॉक्टर से चैन स्नैचिंग की कोशिश,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात ! राजस्थान के अजमेर में डॉक्टर दंपति से चेन स्नैचिंग की कोशिश का मामला सीसीटीवी में कैद हुआ. बाइक सवार दो आरोपियों ने घर के पास डॉक्टर दंपति को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन स्पीड ब्रेकर पर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.
    1
    viral video:- डॉक्टर से चैन स्नैचिंग की कोशिश,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात !
राजस्थान के अजमेर में डॉक्टर दंपति से चेन स्नैचिंग की कोशिश का मामला सीसीटीवी में कैद हुआ. बाइक सवार दो आरोपियों ने घर के पास डॉक्टर दंपति को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन स्पीड ब्रेकर पर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • 🎙️ FULL CALL RECORDING — पूरी बातचीत खुद सुनिए! 700 KG की Booking बताई गई, लेकिन गाड़ी में करीब 1100 KG वजन लोड होने का मामला सामने आया। इस पूरी बातचीत में Customer और Support के बीच क्या बात हुई, इसे आप खुद सुन सकते हैं।हम किसी निष्कर्ष को थोपना नहीं चाहते—पूरी Call Recording सुनिए और फैसला खुद कीजिए कि गलती कहाँ हुई और जिम्मेदारी किसकी बनती है।अगर आपको लगता है कि Drivers की आवाज़ भी सुनी जानी चाहिए, तो वीडियो को Share जरूर करें। 🇮🇳#Porter #CallRecording #DriverRights #Logistics #CommercialDriver
    1
    🎙️ FULL CALL RECORDING — पूरी बातचीत खुद सुनिए!
700 KG की Booking बताई गई, लेकिन गाड़ी में करीब 1100 KG वजन लोड होने का मामला सामने आया। इस पूरी बातचीत में Customer और Support के बीच क्या बात हुई, इसे आप खुद सुन सकते हैं।हम किसी निष्कर्ष को थोपना नहीं चाहते—पूरी Call Recording सुनिए और फैसला खुद कीजिए कि गलती कहाँ हुई और जिम्मेदारी किसकी बनती है।अगर आपको लगता है कि Drivers की आवाज़ भी सुनी जानी चाहिए, तो वीडियो को Share जरूर करें। 🇮🇳#Porter #CallRecording #DriverRights #Logistics #CommercialDriver
    user_Apna Cargo Partner
    Apna Cargo Partner
    Content Creator (YouTuber) गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कनावनी किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, किसानों ने कहा—जमीन लिए बिना इंद्रापुरम विस्तार योजना का फेज-1 लॉन्च करना गलत दिनांक: 14 सितंबर 2026 स्थान: कनावनी, गाजियाबाद गांव कनावनी के किसानों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना आज लगातार 32वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी जमीन और राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम बहाल किए जाने की मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। कनावनी के किसानों का आरोप है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा इंद्रापुरम विस्तार योजना के फेज-1 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जबकि किसानों की जमीन अभी तक प्राधिकरण द्वारा विधिवत रूप से अधिग्रहित नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि जमीन लिए बिना ही उस पर प्राधिकरण द्वारा लेआउट तैयार कर योजना को आगे बढ़ाना कानून गलत है। किसानों का आरोप है कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। किसानों ने कहा कि जब तक भूमि के संबंध में कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक किसानों की जमीन पर योजना का लेआउट तैयार कर फेज-1 लॉन्च करने की प्रक्रिया नहीं की जानी चाहिए। किसान चतर सिंह नागर और श्रीचंद नागर ने कहा कि किसानों की जमीन किसानों के पास है और किसान अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों का समाधान होने और राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम बहाल किए जाने तक धरना जारी रहेगा। आज धरना स्थल पर सुखवीर नागर, महेंद्र नागर, कबूल सिंह, सतीश नागर, लायक राम, प्रवीण नागर,अशोक कसाना,अमित कसाना, विनीत, तिरखा, अरुण नागर, पिंटू नागर आदि किसान मौजूद रहे। #कनावनी #धरना
    1
    कनावनी किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, किसानों ने कहा—जमीन लिए बिना इंद्रापुरम विस्तार योजना का फेज-1 लॉन्च करना गलत

दिनांक: 14 सितंबर 2026
स्थान: कनावनी, गाजियाबाद
गांव कनावनी के किसानों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना आज लगातार 32वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी जमीन और राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम बहाल किए जाने की मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं।
कनावनी के किसानों का आरोप है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा इंद्रापुरम विस्तार योजना के फेज-1 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जबकि किसानों की जमीन अभी तक प्राधिकरण द्वारा विधिवत रूप से अधिग्रहित नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि जमीन लिए बिना ही उस पर प्राधिकरण द्वारा लेआउट तैयार कर योजना को आगे बढ़ाना कानून गलत है।
किसानों का आरोप है कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। किसानों ने कहा कि जब तक भूमि के संबंध में कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक किसानों की जमीन पर योजना का लेआउट तैयार कर फेज-1 लॉन्च करने की प्रक्रिया नहीं की जानी चाहिए।
किसान चतर सिंह नागर और श्रीचंद नागर ने कहा कि किसानों की जमीन किसानों के पास है और किसान अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों का समाधान होने और राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम बहाल किए जाने तक धरना जारी रहेगा।
आज धरना स्थल पर सुखवीर नागर, महेंद्र नागर, कबूल सिंह, सतीश नागर, लायक राम, प्रवीण नागर,अशोक कसाना,अमित कसाना, विनीत, तिरखा, अरुण नागर, पिंटू नागर आदि किसान मौजूद रहे।
#कनावनी #धरना
    user_अशोक कसाना
    अशोक कसाना
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🚨दिल्ली पुलिस की टीम ने एक बड़े ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर 1.383kg स्मैक व ₹3.71 करोड़ से अधिक नकद किया बरामद। पुलिस टीम ने नोएडा में किराए पर रह रहे एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। मामले की गहन जांच कर पुलिस टीम ने गिरोह की कड़ियों को जोड़ते हुए 8 सदस्यों को धर दबोचा।
    1
    🚨दिल्ली पुलिस की टीम ने एक बड़े ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर 1.383kg स्मैक व ₹3.71 करोड़ से अधिक नकद किया बरामद।

पुलिस टीम ने नोएडा में किराए पर रह रहे एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
मामले की गहन जांच कर पुलिस टीम ने गिरोह की कड़ियों को जोड़ते हुए 8 सदस्यों को धर दबोचा।
    user_Inder Jeet
    Inder Jeet
    Appliance repair service मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • मोदीनगर तलहेटा ग्राम में, माँ पीताम्बरा बगलामुखी 9 दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ। गाजियाबाद :- मोदीनगर के तलहेटा स्थित सिद्धपीठ टिक्की वाले बाबा मंदिर में माँ पीताम्बरा बगलामुखी के 9 दिवसीय महायज्ञ का सोमवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन मुख्य यजमान नरेश त्यागी और उनकी धर्मपत्नी रहीं। गुरुदेव महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में डासना देवी मंदिर से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने भक्तों को माँ बगलामुखी की महिमा और महायज्ञ के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महायज्ञ का संकल्प सनातनियों को सद्बुद्धि, विवेक और साहस प्रदान करने, परिवारों की रक्षा तथा सनातन धर्म के संरक्षण और उत्थान का है। साथ ही अधर्म, अन्याय, अत्याचार और नकारात्मक शक्तियों के शमन तथा धर्म, सत्य और न्याय की विजय की कामना की गई। महाराज ने युवाओं से सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू परिवारों में कम से कम पांच बच्चों के जन्म का आह्वान किया। महायज्ञ 22 सितंबर तक चलेगा। 22 सितंबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
    1
    मोदीनगर तलहेटा ग्राम में, माँ पीताम्बरा बगलामुखी 9 दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ।
गाजियाबाद :- मोदीनगर के तलहेटा स्थित सिद्धपीठ टिक्की वाले बाबा मंदिर में माँ पीताम्बरा बगलामुखी के 9 दिवसीय महायज्ञ का सोमवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन मुख्य यजमान नरेश त्यागी और उनकी धर्मपत्नी रहीं। गुरुदेव महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में डासना देवी मंदिर से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने भक्तों को माँ बगलामुखी की महिमा और महायज्ञ के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महायज्ञ का संकल्प सनातनियों को सद्बुद्धि, विवेक और साहस प्रदान करने, परिवारों की रक्षा तथा सनातन धर्म के संरक्षण और उत्थान का है। साथ ही अधर्म, अन्याय, अत्याचार और नकारात्मक शक्तियों के शमन तथा धर्म, सत्य और न्याय की विजय की कामना की गई। महाराज ने युवाओं से सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू परिवारों में कम से कम पांच बच्चों के जन्म का आह्वान किया। महायज्ञ 22 सितंबर तक चलेगा। 22 सितंबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गाजियाबाद जिला अदालत में नाबालिग की शादी कराने पहुंचे दो लोग पकड़े, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी की कथित तौर पर शादी कराने के लिए गाजियाबाद जिला अदालत पहुंचे दो लोगों को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद जिला अदालत परिसर में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में नाबालिग की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग की मां का आरोप है कि उनकी बेटी 8 सितंबर से लापता थी। उन्होंने बताया कि बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसकी जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला के मुताबिक, उन्हें कुछ लोगों के खेड़ी गांव का निवासी होने की जानकारी मिली थी। आरोप है कि पहले दो दिन का समय देने की बात कही गई, लेकिन बाद में संबंधित लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला ने एक व्यक्ति पर इससे पहले भी चार लड़कियों के गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत लोनी थाने में की थी। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी सोमवार दोपहर करीब एक बजे गाजियाबाद जिला अदालत में शादी से संबंधित कागजात तैयार कराने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके बाद परिजन पहले से अदालत परिसर के आसपास पहुंच गए और दोनों संदिग्धों को कथित तौर पर कागजात के साथ पकड़ लिया। मौके पर परिजनों और आरोपियों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई। परिजनों द्वारा आरोपियों की पिटाई किए जाने और कपड़े फाड़े जाने की बात भी सामने आई है। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की उम्र, उसके लापता होने की परिस्थितियों और शादी कराने के प्रयास से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    गाजियाबाद जिला अदालत में नाबालिग की शादी कराने पहुंचे दो लोग पकड़े, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी की कथित तौर पर शादी कराने के लिए गाजियाबाद जिला अदालत पहुंचे दो लोगों को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद जिला अदालत परिसर में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में नाबालिग की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नाबालिग की मां का आरोप है कि उनकी बेटी 8 सितंबर से लापता थी। उन्होंने बताया कि बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसकी जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला के मुताबिक, उन्हें कुछ लोगों के खेड़ी गांव का निवासी होने की जानकारी मिली थी। आरोप है कि पहले दो दिन का समय देने की बात कही गई, लेकिन बाद में संबंधित लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। महिला ने एक व्यक्ति पर इससे पहले भी चार लड़कियों के गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत लोनी थाने में की थी। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी सोमवार दोपहर करीब एक बजे गाजियाबाद जिला अदालत में शादी से संबंधित कागजात तैयार कराने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके बाद परिजन पहले से अदालत परिसर के आसपास पहुंच गए और दोनों संदिग्धों को कथित तौर पर कागजात के साथ पकड़ लिया।
मौके पर परिजनों और आरोपियों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई। परिजनों द्वारा आरोपियों की पिटाई किए जाने और कपड़े फाड़े जाने की बात भी सामने आई है। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की उम्र, उसके लापता होने की परिस्थितियों और शादी कराने के प्रयास से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Business Start करो | Kurti Business | Viral Business Idea | Market Ki Baat | Wholesale Market Surat Business Start करो | Kurti Business | Viral Business Idea | Market Ki Baat | Wholesale Market Surat
    1
    Business Start करो | Kurti Business | Viral Business Idea | Market Ki Baat | Wholesale Market Surat
Business Start करो | Kurti Business | Viral Business Idea | Market Ki Baat | Wholesale Market Surat
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Mayur Vihar, East Delhi•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.