logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजनबी से सावधान, मना करो, दूर जाओ और बताओ का दिया संदेश ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडे अभियान के तहत किशन करेरी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित चिकारड़ा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, डूंगला के तत्वावधान में ‘ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडे’ (Transforming Tuesday) अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशन करेरी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “अजनबी से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ” तथा “स्वयं अपने रक्षक बनें व सुरक्षित रहें” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। बाल अपराधों से बचाव की दी जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति, डूंगला के सचिव किशन लाल कुम्हार ने बताया कि शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार रेगर ने छात्र-छात्राओं को अजनबियों से सावधान रहने और स्वयं की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बाल अपहरण, बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी एवं बाल विवाह जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार अपराधी स्वयं को जान-पहचान वाला बताकर बच्चों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। विद्यार्थियों को ऐसी परिस्थितियों से बचने तथा अपने साथियों को भी सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी शिविर में विद्यार्थियों को सरकार द्वारा जारी बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी बच्चे के साथ होने वाली परेशानी, शोषण या अन्य बाल अपराध की स्थिति में सहायता के लिए इस हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। अधिवक्ता कमलेश मेनारिया ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। शिक्षक एवं विद्यार्थी रहे मौजूद इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुरक्षित रहने और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_पवन अग्रवाल
पवन अग्रवाल
Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
bf41e8b5-c768-49a4-bdab-acd21f2016be

अजनबी से सावधान, मना करो, दूर जाओ और बताओ का दिया संदेश ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडे अभियान के तहत किशन करेरी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित चिकारड़ा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, डूंगला के तत्वावधान में ‘ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूजडे’ (Transforming Tuesday) अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशन करेरी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “अजनबी से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ” तथा “स्वयं अपने रक्षक बनें व सुरक्षित रहें” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। बाल अपराधों से बचाव की दी जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति, डूंगला के सचिव किशन लाल कुम्हार ने बताया कि शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार रेगर ने छात्र-छात्राओं को अजनबियों से सावधान रहने और स्वयं की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बाल अपहरण, बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी एवं बाल विवाह जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार अपराधी स्वयं को जान-पहचान वाला बताकर बच्चों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। विद्यार्थियों को ऐसी परिस्थितियों से बचने तथा अपने साथियों को भी सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी शिविर में विद्यार्थियों को सरकार द्वारा जारी बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी बच्चे के साथ होने वाली परेशानी, शोषण या अन्य बाल अपराध की स्थिति में सहायता के लिए इस हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। अधिवक्ता कमलेश मेनारिया ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। शिक्षक एवं विद्यार्थी रहे मौजूद इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुरक्षित रहने और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More news from Neemuch and nearby areas
  • गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: 'मेरी जान जा सकती थी' - बाइकर सिया ने बैंसला के 'गलती' के दावे पर पलटवार किया, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कीं गुरुग्राम में एक महिला बाइकर का पीछा करने और उसे टक्कर मारने के आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह हिट-एंड-रन मामले में एक बड़ी कामयाबी है, जिसने देश भर में लोगों का ध्यान खींचा और भारी आक्रोश पैदा किया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से ही बैंसला फ़रार था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब उस पर हत्या की कोशिश समेत कई अन्य अपराधों के आरोप लग सकते हैं। यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई, जहाँ महिला बाइकर शिवानी चौहान (जिन्हें सिया के नाम से भी जाना जाता है) दूसरे बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ बाइक चला रही थीं। उनके अनुसार, बैंसला की कार उनका पीछा करने लगी और कार में बैठे लोग नशे में लग रहे थे। जब उन्होंने उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा, तो कार उनकी बाइक की ओर तेज़ी से बढ़ी और साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से गिर गईं और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं।
    2
    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: 'मेरी जान जा सकती थी' - बाइकर सिया ने बैंसला के 'गलती' के दावे पर पलटवार किया, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कीं


गुरुग्राम में एक महिला बाइकर का पीछा करने और उसे टक्कर मारने के आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह हिट-एंड-रन मामले में एक बड़ी कामयाबी है, जिसने देश भर में लोगों का ध्यान खींचा और भारी आक्रोश पैदा किया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से ही बैंसला फ़रार था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब उस पर हत्या की कोशिश समेत कई अन्य अपराधों के आरोप लग सकते हैं। यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई, जहाँ महिला बाइकर शिवानी चौहान (जिन्हें सिया के नाम से भी जाना जाता है) दूसरे बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ बाइक चला रही थीं। उनके अनुसार, बैंसला की कार उनका पीछा करने लगी और कार में बैठे लोग नशे में लग रहे थे। जब उन्होंने उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा, तो कार उनकी बाइक की ओर तेज़ी से बढ़ी और साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से गिर गईं और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    7 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    1
    चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें
चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • खबर का असर, मंडल अध्यक्ष श्री गुर्जर ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मंदिर के हक का पैसा बारवाड़िया कैसे गया मामला केदारेश्वर महादेव डोम घोटाले का रामपुरा/नीमच: गत दिनों चर्चाओं में रहें जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक केदारेश्वर महादेव मंदिर डोम घोटाला विवाद में स्थानीय जिम्मेदार मीडिया द्वारा खबरें प्रकाशित करने के पश्चात नया मोड़ आता दिखाई दिया, आखिरकार श्री केदारेश्वर मंदिर डोम मामले में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा है कि, मुख्यमंत्री जी ने पैसा केदारेश्वर धाम के लिए दिया था, तो वो पैसा बारवाड़िया कैसे पहुंच गया? ये केदारेश्वर धाम के भक्तों की आस्था के साथ सीधा धोखा है। अध्यक्ष का कहना है कि, केदारेश्वर मंदिर का हक, केदारेश्वर के श्रद्धालुओं को ही मिलना चाहिए। अगर जल्द ही इस पूरे मामले की जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समिति बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री विशेष निधि से केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में डोम के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अधिकारियों और ग्राम पंचायत बारवाडिया सरपंच की मिली भगत के चलते डोम का निर्माण कार्य ग्राम बारवाड़िया में निर्माणाधीन हैं। अब मंडल अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण बयान के पश्चात क्या जिम्मेदार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधिजन केदारेश्वर महादेव मंदिर को न्याय हक़ दिलाते है। यह एक बड़ा सवाल हैं। हमारी मांग पहले भी यही थी, आज भी यही है कि, इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और ऐतिहासिक केदारेश्वर धाम को उसका हक़ मिले।
    1
    खबर का असर,

मंडल अध्यक्ष श्री गुर्जर ने तोड़ी चुप्पी,

कहा - मंदिर के हक का पैसा बारवाड़िया कैसे गया

मामला केदारेश्वर महादेव डोम घोटाले का

रामपुरा/नीमच: गत दिनों चर्चाओं में रहें जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक केदारेश्वर महादेव मंदिर डोम घोटाला विवाद में स्थानीय जिम्मेदार मीडिया द्वारा खबरें प्रकाशित करने के पश्चात नया मोड़ आता दिखाई दिया, आखिरकार श्री केदारेश्वर मंदिर डोम मामले में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा है कि, मुख्यमंत्री जी ने पैसा केदारेश्वर धाम के लिए दिया था, तो वो पैसा बारवाड़िया कैसे पहुंच गया? ये केदारेश्वर धाम के भक्तों की आस्था के साथ सीधा धोखा है।
अध्यक्ष का कहना है कि, केदारेश्वर मंदिर का हक, केदारेश्वर के श्रद्धालुओं को ही मिलना चाहिए। अगर जल्द ही इस पूरे मामले की जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समिति बड़ा आंदोलन करेगी।
ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री विशेष निधि से केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में डोम के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अधिकारियों और ग्राम पंचायत बारवाडिया सरपंच की मिली भगत के चलते डोम का निर्माण कार्य ग्राम बारवाड़िया में निर्माणाधीन हैं।
अब मंडल अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण बयान के पश्चात क्या जिम्मेदार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधिजन केदारेश्वर महादेव मंदिर को न्याय हक़ दिलाते है।
यह एक बड़ा सवाल हैं।
हमारी मांग पहले भी यही थी, आज भी यही है कि, इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और ऐतिहासिक केदारेश्वर धाम को उसका हक़ मिले।
    user_वि के (बंटी)राठौर
    वि के (बंटी)राठौर
    Newspaper publisher नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आप देख रहे हो शुरू ऐप पर भिवाड़ी में बीएमए की 44वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, उद्योगों की समृद्धि और विकास पर मंथन
    1
    आप देख रहे हो शुरू ऐप पर 
भिवाड़ी में बीएमए की 44वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, उद्योगों की समृद्धि और विकास पर मंथन
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक (रिपोर्टर अनिल जटिया) मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक (रिपोर्टर अनिल जटिया) मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने विभागवार अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को संबंधित पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में अपडेट किया जाए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस बैठक में जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं और विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। 17 सितंबर से शुरू होगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पूरी करने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह गतिविधियां होंगी आयोजित 17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां 19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर 24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा 2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान 1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा 8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी संचालन किया जाए और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
    3
    जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

(रिपोर्टर अनिल जटिया)

मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने विभागवार अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को संबंधित पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में अपडेट किया जाए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस
बैठक में जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं और विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।
17 सितंबर से शुरू होगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पूरी करने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह गतिविधियां होंगी आयोजित
17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर
17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा
17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां
19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर
24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम
25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा
2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान
1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज
7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा
8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर
सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी संचालन किया जाए और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • *जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक* *मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश* *जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक* *मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश* प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। reporter Seema Kumawat मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा इस दिशा में विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के तहत जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह गतिविधियां होंगी आयोजित 17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां 19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर 24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा 2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान 1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा 8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    *जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक*

*मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश*
*जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक*
*मौसमी बीमारियों, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं आगामी अभियानों को लेकर दिए निर्देश*
प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
reporter Seema Kumawat 
मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस
बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा इस दिशा में विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए।
विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के तहत जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह गतिविधियां होंगी आयोजित
17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर
17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा
17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां
19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर
24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम
25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा
2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान
1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज
7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा
8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर
सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद 
जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Seema kumawat
    Seema kumawat
    Newsagent प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया. आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया. चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं. इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.
    2
    ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह


भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे.
भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे.
5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ
रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया.
आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान
इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया.
चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज
भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया.
पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं.
इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    8 hrs ago
  • SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | FOLLOW & SUBSCRIBE
    1
    SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | 


SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | FOLLOW & SUBSCRIBE
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे
    1
    डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में।
आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.