Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारां शहर के समीप NH-27 पर तेज रफ्तार बिना नंबर की क्रेटा कार ने सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसमें टक्कर लगते ही दोनों करीब 20 फीट तक हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। परिजनों का आरोप है कि घायल को कोटा भेजते समय कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति साथ नहीं गया। वहीं यह भी आरोप है कि टक्कर मारने वाला कार चालक पुलिस के सामने ही घूमता रहा, लेकिन उसे तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मोहम्मद अन्नू बारां
बारां शहर के समीप NH-27 पर तेज रफ्तार बिना नंबर की क्रेटा कार ने सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसमें टक्कर लगते ही दोनों करीब 20 फीट तक हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। परिजनों का आरोप है कि घायल को कोटा भेजते समय कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति साथ नहीं गया। वहीं यह भी आरोप है कि टक्कर मारने वाला कार चालक पुलिस के सामने ही घूमता रहा, लेकिन उसे तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- Radhyshyam senबारां, बारां, राजस्थान👌17 hrs ago
More news from Baran and nearby areas
- शाहाबाद उपखण्ड के देवरी कस्बे में इन दिनों गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है ऐसे में देवरी कस्बे की पुरानी बस्ती एवं सहरिया कॉलोनी में अभी से पेयजल संकट शुरु हो गया हैं। महिलाएं सुबह जल्दी पानी की जुगत करने में लग जाती है। देवरी कस्बे की सहरिया कॉलोनी में करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सरकारी कुआं से रस्सी के सहारे कुएं से खींचकर पानी लाने को मजबूर है वही सिर पर पानी के बड़े बड़े वर्तन रखकर करीब एक किलोमीटर दूर अपने घरों में पानी ले जाने को मजबूर है। जल जीवन मिशन की हकीकत धरातल पर साफ तस्वीर देखने को मिली है भले ही सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी गांव के लोगों के लिए अभी भी पानी का इंतजार बना हुआ है ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही के चलते कुछ गली मोहल्ले में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछा दी तो कुछ गली मोहल्ले में नल लगा दिए वहीं देवरी कस्बे के कुछ मोहल्ले आज भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं वहीं मुख्य बाजार में नलों से पानी टपकने लगा है। देवरी कस्बे के कुछ लोगों ने निजी कुओं से 500 से 700 रुपए प्रतिमाह किराया देकर निजी लाइन डालकर प्यास बुझा रहे हैं। आमजन की प्यास बुझाने के लिए बनाए गई पानी की टंकी खुद पानी को तरस रही तो फिर लोगों के हलक तर कैसे होंगे तीन चार दिनों में पानी की टंकी भर जाती है तब कस्बे में नलों की सप्लाई चालू होती है जिससे लोगों को परेशानी बनी रहती है। वहीं जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता का कहना है कि बहुत जल्दी ही क्षतिग्रस्त लाइन को सही करवाते हैं और जिन मोहल्लों में पानी की समस्या है उन समस्याओं को जल्द ही निपटारा किया जाएगा।3
- लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप, नहीं मिल रही किसानों को सुविधाएं छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश वैष्णव ने कस्बे की लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंडी में दूर-दूर से आने वाले किसानों को कई आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वच्छ पेयजल, किसानों व व्यापारियों की सुरक्षा तथा माल की सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। वैष्णव ने कहा कि मंडी से हर माह टैक्स के रूप में करीब 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की आय होती है, इसके बावजूद किसानों के बैठने व भोजन करने के लिए छाया की उचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में कलेवा योजना, आसपास अन्नपूर्णा रसोई तथा पुलिस चौकी भी नहीं है। ऐसे में किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी के नीलामी क्षेत्र के करीब 40 प्रतिशत हिस्से में कुछ दबंग लोग अपने खाली वाहन खड़े कर देते हैं है और किसानों को उन्हीं वाहनों में माल भरवाने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके बदले किसानों से मनमाने रुपए वसूले जाते हैं। कुछ किसानों ने बताया कि लहसुन भरने के लिए खाली ट्रालियों में दो-दो हजार रुपए तक वसूले जा रहे है। वैष्णव ने जिला कलक्टर से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए मंडी की अव्यवस्थाओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।4
- Post by Chauthmal Verma1
- महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल -कोटा में सड़कों पर उतरेंगे आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता कोटा। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। 18 मार्च को पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ सड़कों पर उतरेंगे और कोटा में एक जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा नयापुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने की। उन्होंने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जहां जनता महंगाई और गैस की किल्लत से परेशान है, वहीं सरकार आपदा में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। गुंजल ने कहा कि देश में रसोई गैस की भारी कमी, खुलेआम कालाबाजारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। कोटा में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। चाकूबाजी और हत्याएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं। ऐसी स्थिति में हम चुप नहीं बैठ सकते। 18 मार्च को सुबह 10 बजे से नयापुरा कार्यालय से शुरू होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है और जनता का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाएगी और लगातार दबाव बनाए रखेगी। सिलेंडर की निकाली जाएगी अर्थी पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में सिलेंडर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने, चूल्हे पर रोटियां सेंकने जैसे सांकेतिक विरोध कार्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं, जैसा कि हाल के दिनों में अन्य जिलों में देखा गया है। यह प्रदर्शन न केवल कोटा बल्कि पूरे प्रदेश में महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।1
- 🚨रणथम्भौर में आमने-सामने आया बाघ, गश्त पर निकले वनकर्मी बाल-बाल बचे, 🐯 Tiger vs Forest Guards: Narrow Escape During Patrol in India’s Ranthambore National Park Goes Viral Globally सुल्तानपुर क्षेत्र में RBT-2511 का अचानक सामना, बाइक छोड़ भागे वनकर्मी, बाघ ने मोटरसाइकिल को बनाया निशाना राजस्थान में सवाई माधोपुर में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में सोमवार को मोटर साइकिल से गश्त लगा रहे दो वनकर्मी बाघ आरबीटी - 2511 का शिकार होते होते बच गए। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सुबह बाघ अभयारण्य के सुल्तानपुर वन नाके के गाडा डूब वन क्षेत्र में मोटर साइकिल से गश्त पर निकले वनकर्मी निरंजन एवं होमगार्ड जितेंद्र शर्मा की मोटर साइकिल के सामने अचानक बाघ आरबीटी - 2511 के आ जाने से दोनों वनकर्मियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। सूत्रों ने बताया कि अप्रत्याशित रूप से घटी इस इस घटना के दौरान बाघ के हमला करने से पहले ही वनकर्मियों ने अपनी सरकारी मोटर साइकिल मौके पर ही छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि बाघ ने वनकर्मियों का पीछा नहीं किया। इस बीच दोनों को वहां से गुजर रही एक पर्यटक जिप्सी मिल गई जिसमें सवार होकर वे वहां से निकल आए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बाघ ने मोटर साइकिल की सीट पर अपनी गुस्सा निकालते हुए उसे फाड़ दिया। उसने मोटर साइकिल को जबड़ों से घसीटने की कोशिश भी की । #TigerEncounter #WildlifeDrama #Ranthambore #IndiaWildlife #ViralVideo #BreakingNews #NatureVsHuman #CloseCall #WildlifeAlert #GlobalNews #USAnews #UKnews #UnitedStates #InternationalNews #TrendingNow #WildlifeConservation #DangerousEncounter #ForestGuards #AnimalAttack #ViralReel 🐯🌍1
- कोटा में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक जलदाय विभाग (PHED) की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़कर दोनों हाथ हिलाकर हंगामा करने लगा। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर RPF, GRP व पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे तैसे एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक सकुशल नीचे उतर गया। घटना भी भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की रात 11 बजे के आसपास की है। युवक मंदबुद्धि बताया गया। जानकारी के अनुसार युवक ने हाफ पेंट पहन रखी थी। रात 11 बजे करीब युवक रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। और करीब 1 घंटे तक नीचे नहीं उतरा वो पुलिस, RPF व GRP को छकाता रहा।2
- मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- शाहाबाद उपखंड मुख्यालय के निकट घने जंगलों के बीच एक निजी कंपनी ग्रीनको एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (बिजली स्टोरेज प्लांट) के लिए 407 हैकटेयर वन भूमि अधिग्रहित की गई है इस पर खड़े हुए घने जंगल की काटने की मंजूरी मिलने के बाद पावर प्लांट लगाने के लिए कुल 1.19 लाख पेड़ों की कटाई की जाएगी तथा इस पावर प्रोजेक्ट का डेड़ साल से पर्यावरण प्रेमियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है लेकिन पर्यावरण प्रेमियों के विरोध को नजर अंदाज करते हुए वन विभाग ने कुल 73.32 करोड़ रुपए जमा करा कर इस फाइल को आगे केंद्र सरकार को अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है जिससे पर्यावरण प्रेमियों में काफी रोष व्याप्त है। और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि अगर पेड़ काटते हैं तो हम उसका विरोध करेंगे।2