logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोलीकांड में पुलिस की सख्ती तेज फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार नगरी गांव में हुए चर्चित सरपंच पति गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाया । मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे बताया गया की मलौर गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र शनि शर्मा तथा नगरी गांव निवासी हृदया सिंह के पुत्र बृजेश सिंह घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक, नगरी बाजार में सरपंच पति को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा चरपोखरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई के बाद यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

8 hrs ago
user_APANA TV
APANA TV
News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
8 hrs ago

गोलीकांड में पुलिस की सख्ती तेज फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार नगरी गांव में हुए चर्चित सरपंच पति गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाया । मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे बताया गया की मलौर गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र शनि शर्मा तथा नगरी गांव निवासी हृदया सिंह के पुत्र बृजेश सिंह घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक, नगरी बाजार में सरपंच पति को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा चरपोखरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई के बाद यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में भोजपुर पुलिस की कार्रवाई, 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार आरा नवादा थानांतर्गत दिनांक 04.05.2026 को ब्लॉक परिसर में गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
    1
    हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में भोजपुर पुलिस की कार्रवाई, 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
आरा नवादा थानांतर्गत दिनांक 04.05.2026 को ब्लॉक परिसर में गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • एनडीए का विधानसभा उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का भव्य अभिनंदन
    2
    एनडीए का विधानसभा उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन
बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का भव्य अभिनंदन
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Baban पासवान
    1
    Post by Baban पासवान
    user_Baban पासवान
    Baban पासवान
    अरवल, अरवल, बिहार•
    4 hrs ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। एनडीए एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में राज्यसभा सांसद शिवेश राम बोले जीत सुनिश्चित है, बंगाल चुनाव को लेकर भी कह दी प्रेस वार्ता में कई बातें एंकर। आरा शहर के रीगल होटल के सभागार में आरा बक्सर एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में राज्यसभा सांसद शिवेश राम आरा पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता में साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से बंगाल के चुनाव में बीजेपी का जलवा कायम रहा है। वही स्थिति एमएलसी चुनाव में भी होने जा रही है एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद चुनाव जीत रहे हैं। उसके बाद बैठक भी हुई जिसमेंआरा विधायक संजय सिंह टाइगर सहित कई नेता भी शामिल हुए। बाइट। राज्यसभा सांसद शिवेश राम
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव
स्लग। एनडीए एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में राज्यसभा सांसद शिवेश राम बोले जीत सुनिश्चित है, बंगाल चुनाव को लेकर भी कह दी प्रेस वार्ता में कई बातें
एंकर। आरा शहर के रीगल होटल के सभागार में आरा बक्सर एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में राज्यसभा सांसद शिवेश राम आरा पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता में साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से बंगाल के चुनाव में बीजेपी का जलवा कायम रहा है। वही स्थिति एमएलसी चुनाव में भी होने जा रही है एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद चुनाव जीत रहे हैं। उसके बाद बैठक भी हुई जिसमेंआरा  विधायक संजय सिंह टाइगर सहित कई नेता भी शामिल हुए।
बाइट। राज्यसभा सांसद शिवेश राम
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • नहर के किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव पहचान में जुटी पुलिस बिक्रमगंज /रोहतास। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    4
    नहर के किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव पहचान में जुटी पुलिस                     बिक्रमगंज /रोहतास। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे  पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था, आपातकालीन सेवा, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, साफ-सफाई एवं अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर अस्पताल प्रबंधन, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वार्डों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की नियमित धुलाई एवं समय-समय पर परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए बेड की मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि, संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा स्थल पर कार्य बंद पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था, आपातकालीन सेवा, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, साफ-सफाई एवं अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर अस्पताल प्रबंधन, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वार्डों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की नियमित धुलाई एवं समय-समय पर परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए बेड की मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि, संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा स्थल पर कार्य बंद पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    5 hrs ago
  • तिरंगे में लिपटा फौजी मंगल कुमार सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव कोथुआ पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव की गलियों में सन्नाटा और हर आंख में आंसू भर गए । अपने गाँव के लाल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं का विलाप, बुजुर्गों की नम आंखें और युवाओं की झुकी नजरें—हर कोई अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचा था। माहौल ऐसा था कि हर दिल दुखी था, लेकिन साथ ही अपने गांव के लाल पर गर्व भी साफ झलक रहा था। सोमवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की मंगल कुमार सिंह सेना के नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे और वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में कार्यरत थे। बताया जाता है कि परेड में शामिल होने के दौरान गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 मई को उनका निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    तिरंगे में लिपटा फौजी मंगल कुमार सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव कोथुआ पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव की गलियों में सन्नाटा और हर आंख में आंसू भर गए । अपने गाँव के लाल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाओं का विलाप, बुजुर्गों की नम आंखें और युवाओं की झुकी नजरें—हर कोई अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचा था। माहौल ऐसा था कि हर दिल दुखी था, लेकिन साथ ही अपने गांव के लाल पर गर्व भी साफ झलक रहा था।
सोमवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की मंगल कुमार सिंह सेना के नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे और वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में कार्यरत थे। बताया जाता है कि परेड में शामिल होने के दौरान गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 मई को उनका निधन हो गया।
अंतिम विदाई के दौरान सेना के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_APANA TV
    APANA TV
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे
    1
    राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • आरा। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे। एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन भाजपा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि 2005 के बाद पंचायतों मे जो स्थिति सुधरा है और विकास कार्य हुए है,उससे सभी लोगो का झुकाव एनडीए के पक्ष मे है। विधानपरिषद का यह चुनाव हमारे प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद जीत चुके है।हम सभी कार्यकताओ को सजग रहने की जरूरत है।आज पूरे देश मे विकास कार्य हो रहा है और देश विकसित भारत की ओर बढ चुका है। विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो गया है।आज 22 राज्यो एवं केन्द्र मे एनडीए की सरकार है। बैठक को आरा विधायक सह पूर्व मंत्री संजय टाईगर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानपरिषद का चुनाव जनप्रतिनिधियों का चुनाव के साथ-साथ जनता का चुनाव है।आज सभी लोग विकास देखना पसंद कर रहे है।हम भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा मे जीते है,केन्द्र और राज्य मे एनडीए की सरकार है और पंचायतों मे भी विकास कार्य तेजी से हुआ है। इस बार का चुनाव मे हम पिछले चुनाव से अधिक मतो से जीतेंगे। उन्होने एनडीए कार्यकताओ से अपने-आस पास जनप्रतिनिधि मतदाता से संपर्क करने की बात कही। रफीगंज के जदयू विधायक एवं आरा प्रभारी प्रमोद सिंह ने वीर कुँवर सिंह की धरती पर आकर अपने आप को धन्य बताय।उन्होने कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित बताया। बैठक को मसौढी विधायक अरूण मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कौश विद्यार्थी, मिथलेश कुशवाहा, सीडी शर्मा, शत्रुधन प्रसाद ने संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बताया। कार्यक्रम मे हरेन्द्र पांडेय, सत्यनारायण व्याहुत, प्रमोद कुमार, सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय, संतोष चंद्रवंशी, वंदना राजवंशी, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, बलराम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चुन्नी देवी, संजीव गुप्ता, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एनडीए कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।
    2
    आरा। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे। एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन भाजपा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि 2005 के बाद पंचायतों मे जो स्थिति सुधरा है और विकास कार्य हुए है,उससे सभी लोगो का झुकाव एनडीए के पक्ष मे है। विधानपरिषद का यह चुनाव हमारे प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद जीत चुके है।हम सभी कार्यकताओ को सजग रहने की जरूरत है।आज पूरे देश मे विकास कार्य हो रहा है और देश विकसित भारत की ओर बढ चुका है। विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो गया है।आज  22 राज्यो एवं केन्द्र मे एनडीए की सरकार है। बैठक को आरा विधायक सह पूर्व मंत्री संजय टाईगर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानपरिषद का चुनाव जनप्रतिनिधियों का चुनाव के साथ-साथ जनता का चुनाव है।आज सभी लोग विकास देखना पसंद कर रहे है।हम भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा मे जीते है,केन्द्र और राज्य मे एनडीए की सरकार है और पंचायतों मे भी विकास कार्य तेजी से हुआ है। इस बार का चुनाव मे हम पिछले चुनाव से अधिक मतो से जीतेंगे। उन्होने एनडीए कार्यकताओ से अपने-आस पास जनप्रतिनिधि मतदाता से संपर्क करने की बात कही। रफीगंज के जदयू विधायक एवं आरा प्रभारी प्रमोद सिंह ने वीर कुँवर सिंह की धरती पर आकर अपने आप को धन्य बताय।उन्होने कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित बताया। बैठक को मसौढी विधायक अरूण मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कौश विद्यार्थी, मिथलेश कुशवाहा, सीडी शर्मा, शत्रुधन प्रसाद ने संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बताया। कार्यक्रम मे हरेन्द्र पांडेय, सत्यनारायण व्याहुत, प्रमोद कुमार, सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय, संतोष चंद्रवंशी, वंदना राजवंशी, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, बलराम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चुन्नी देवी, संजीव गुप्ता, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एनडीए कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.