logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधानसभा रामनगर 267 के ग्राम भैसुरिया में नुक्कड़ सभा का आयोजन बाराबंकी जनपद की विधानसभा रामनगर 267 के अंतर्गत ग्राम भैसुरिया (निकट सैदनपुर) में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्रीय जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विकास श्रीवास्तव (पूर्व विधायक प्रत्याशी, विधानसभा रामनगर) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए, जिनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया गया। सतीश शर्मा की रिपोर्ट बाराबंकी

3 hrs ago
user_Satish Sharma
Satish Sharma
Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
06ffc2d7-a00b-4ad7-9d0a-76a10b6c1dd7

विधानसभा रामनगर 267 के ग्राम भैसुरिया में नुक्कड़ सभा का आयोजन बाराबंकी जनपद की विधानसभा रामनगर 267 के अंतर्गत ग्राम भैसुरिया (निकट सैदनपुर) में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्रीय जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विकास श्रीवास्तव (पूर्व विधायक प्रत्याशी, विधानसभा रामनगर) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए, जिनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया गया। सतीश शर्मा की रिपोर्ट बाराबंकी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूरत में हो रही बारिश धोखा मत खाना मौके ज्यादा लेना क्योंकि यह कलयुग है
    1
    सूरत में हो रही बारिश धोखा मत खाना मौके ज्यादा लेना क्योंकि यह कलयुग है
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्वास्थ्य, पेयजल और गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बाराबंकी प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को बाराबंकी के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल परियोजना तथा गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले विकास खंड बंकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा-बरौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीएचसी तक जाने वाले संपर्क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मझलेपुर में निर्माणाधीन नगरीय पेयजल योजना के ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कर योजना का संचालन शुरू कराने को कहा, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित कान्हा गौशाला और बंकी के निवलेट फार्म एवं गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को गुड़, चना और केला भी खिलाया तथा गोशाला परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    स्वास्थ्य, पेयजल और गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा
जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बाराबंकी
प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को बाराबंकी के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल परियोजना तथा गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले विकास खंड बंकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा-बरौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीएचसी तक जाने वाले संपर्क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने मझलेपुर में निर्माणाधीन नगरीय पेयजल योजना के ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कर योजना का संचालन शुरू कराने को कहा, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित कान्हा गौशाला और बंकी के निवलेट फार्म एवं गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को गुड़, चना और केला भी खिलाया तथा गोशाला परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_खबरों का रणक्षेत्र
    खबरों का रणक्षेत्र
    Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *कमिश्नर का चार्ज लेते ही एक्शन में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस* *काली फिल्म और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, कई वाहनों के चालान* *लखनऊ। कमिश्नर का चार्ज संभालते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं* *इसी क्रम में दुबग्गा-कानपुर बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली फिल्म चढ़ी कई गाड़ियों को रोककर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई* *अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा* । *पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। काली फिल्म, अनधिकृत मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले साइलेंसर के जरिए सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी* *संवाददाता — राम जी दीक्षित पत्रकार
    3
    *कमिश्नर का चार्ज लेते ही एक्शन में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस*

*काली फिल्म और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, कई वाहनों के चालान*

*लखनऊ। कमिश्नर का चार्ज संभालते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं*

*इसी क्रम में दुबग्गा-कानपुर बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली फिल्म चढ़ी कई गाड़ियों को रोककर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई*

*अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा*
।
*पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। काली फिल्म, अनधिकृत मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले साइलेंसर के जरिए सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी*

*संवाददाता — राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • बाराबंकी के बंकी ब्लॉक CHC का मंत्री जी ने किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राही के बाराबंकी की जाटा बरौली सीएचसी का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने किया विरोध
    1
    बाराबंकी के बंकी ब्लॉक CHC का मंत्री जी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राही के बाराबंकी की जाटा बरौली सीएचसी का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने किया विरोध
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश राही ने कहा कि व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
    1
    निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश राही ने कहा कि व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे तैयारी मे जुटे कवरिया प्रसासन भी अलर्ट
    1
    कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे  तैयारी मे जुटे कवरिया  प्रसासन  भी  अलर्ट
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Salesperson कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना व कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल
    1
    दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल
बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना व कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.