Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैशाली सराय में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एएसआई केदार प्रसाद गश्ती दल के साथ इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 3:30 बजे मुरज चौक के पास एक R15 बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे, लेकिन गश्ती टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। #VaishaliNews #BiharNews #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews #BigBreaking #BiharPolice #Arrested #LootPlanFailed #NightPatrolling #TrendingNews #HindiNews #LocalNews #CrimeUpdate #ViralNews
Mohan Kumar
वैशाली सराय में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एएसआई केदार प्रसाद गश्ती दल के साथ इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 3:30 बजे मुरज चौक के पास एक R15 बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे, लेकिन गश्ती टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। #VaishaliNews #BiharNews #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews #BigBreaking #BiharPolice #Arrested #LootPlanFailed #NightPatrolling #TrendingNews #HindiNews #LocalNews #CrimeUpdate #ViralNews
More news from बिहार and nearby areas
- वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एएसआई केदार प्रसाद गश्ती दल के साथ इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 3:30 बजे मुरज चौक के पास एक R15 बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे, लेकिन गश्ती टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। #VaishaliNews #BiharNews #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews #BigBreaking #BiharPolice #Arrested #LootPlanFailed #NightPatrolling #TrendingNews #HindiNews #LocalNews #CrimeUpdate #ViralNews1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पटोरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह जन सुराज नेत्री अनीता राय को जन सुराज पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए चार जिला के क्षेत्रीय महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। जिसे लेकर आने वाले समय में पार्टी के प्रति कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाते हुए आम जनता से मिलकर वर्तमान सरकार के विफलताओं को के बारे में जानकारी देंगे , और अपनी पार्टी के बारे मैं मजबूती के साथ अपनी बात रखेंगे। उन्होंने इस खास मौके पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए क्या कुछ कहीं देखें इस रिपोर्ट में।1
- Post by Vaanishree News1
- पटना जिला के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मोबाइल चोरी की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, जब एक यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान शातिर चोर का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अयोध्या नाथ सिंह प्लेटफार्म नंबर 2 पर गुवाहाटी-दादर एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़ा एक युवक बड़ी चालाकी से उनके करीब आया और ट्रेन में चढ़ने का बहाना बनाते हुए उनके जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी। जैसे ही ट्रेन पर चढ़ने के बाद उन्हें अपने मोबाइल के गायब होने का एहसास हुआ, वे तुरंत नीचे उतरकर प्लेटफार्म पर खोजबीन करने लगे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की हरकत साफ दिखाई दे रही है। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत रेल थाना बख्तियारपुर में दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इधर, स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। उनका आरोप है कि चोरों के बीच पुलिस का खौफ कम हो गया है। लोग यह भी कहते हैं कि यदि कोई चोर पकड़ा भी जाता है, तो वह जल्द ही जमानत पर छूटकर फिर से उसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने लगता है। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत को रेखांकित किया है। पुलिस प्रशासन से भी स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग उठ रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार छापेमारी, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप खबर: पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार देर शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुकरवेगचक पंचायत क्षेत्र के कटौना और जगमाल बीघा के बीच स्थित एक मक्का के खेत में छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की सहित विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। कुल मिलाकर 1077 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध रूप से विदेशी ब्रांड की शराब बनाने और उसकी तस्करी का धंधा लगातार जारी है। हालांकि शराबबंदी लागू होने के बाद भी शराब माफिया सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस और मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस द्वारा प्रखंड के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे लगातार अवैध शराब की छोटी-बड़ी खेप बरामद हो रही है। पुलिस की सख्ती से क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।1
- Post by Kamod Kumar1
- Post by JMBNEWS1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से चोरों ने छह बकरी चोरी कर हुआ फरार इलाके में मची हड़कंप जी हां यह घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बीते कई महीनों से बकरी चोरी होने की घटना जारी हैं जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त नहीं आ पाई है। वही इस घटना से गरीब मजदूर परिवार सदमे है और पुलिस हाथ पर हाथ देकर बैठी है जिस कारण एक बार फिर क्षेत्र में बकरी चोरी होने की आतंक तेजी के साथ फैल रही है, और घटना का अंजाम आप सभी के सामने है , जो गरीब का सहारा सिर्फ बकरी पालन पर ही निर्भर है। आज उसी घटना को लेकर एक बार फिर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत अंतर्गत कन्हौली-शिवैसिंहपुर रोड पर रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने बकरी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक साथ छह बकरियां की चोरी कर ली गईं, और चोर बेखौफ फरार हो गए। वही इस घटना से भयभीत लोगों में डर का माहौल कायम है । चोरी हो चुकी गरीब किसान की पहचान सभी कन्हौली गांव के रहने वाले कैलाश साह की पत्नी सुमित्रा देवी की चार बकरियां, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है, वहीं, शिवरतन साह की पत्नी सुनीता देवी की एक बकरी, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी जा रही है, एवं माजिद हुसैन की पत्नी खेतून निशा की एक बकरा, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है । वहीं इसी घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर उक्त चोर के प्रति करी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने ही पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वैसे चोरों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने इस बारे में क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1