logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 56 आवेदन प्राप्त,अधिकारियों ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं धार, 10 मार्च 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति एवं एसडीएम श्री राहुल गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में संबल योजना का लाभ दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति एवं दूसरी किश्त जारी करवाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने, सरदार सरोवर परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं भूमि का पट्टा दिलवाने, आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्ति पर आपत्ति दर्ज कराने, विद्युत बिल की अधिक राशि से संबंधित शिकायतों तथा फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे।संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति ने कहा कि जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आम नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उचित राहत प्रदान की जाए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राहुल गुप्ता ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में समय सीमा और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

1 day ago
user_Journalist Akki
Journalist Akki
Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
1 day ago
247dfb2c-1a95-427d-a264-36537cb044cb

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 56 आवेदन प्राप्त,अधिकारियों ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं धार, 10 मार्च 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति एवं एसडीएम श्री राहुल गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा

a2497a64-fcad-4e31-82be-379819726dbd

कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में संबल योजना का लाभ दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति एवं दूसरी किश्त जारी करवाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने, सरदार सरोवर परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं भूमि का पट्टा दिलवाने, आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्ति पर आपत्ति दर्ज कराने, विद्युत बिल की अधिक राशि से संबंधित शिकायतों तथा फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे।संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति ने कहा कि जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से

16b89bd3-4751-4bf0-8d0e-7f23526c795a

आम नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उचित राहत प्रदान की जाए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राहुल गुप्ता ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में समय सीमा और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Surendra prasad Dubey
    1
    Post by Surendra prasad Dubey
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था। शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया। युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था।
शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया।
युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट
में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं।
पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
पुलिस कर रही जांच
कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber धार, धार, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
    1
    देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नमस्ते, मैं हूँ [Prince dhule]। अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्य बातें: * ज्ञापन सौंपा: हाल ही में अमरनाथ यात्रा ग्रुप के सदस्यों ने तहसील ऑफिस पहुंचकर एसडीएम (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग पत्र जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के नाम भेजा गया है। * पहली मांग: श्रद्धालुओं की मांग है कि यात्रा के पहले दिन (प्रथम पूजन) से ही आम भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन की अनुमति दी जाए। * दूसरी मांग: यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए बड़ी मशीनों का इस्तेमाल न किया जाए। भक्तों का कहना है कि मशीनों की गर्मी से पवित्र शिवलिंग जल्दी पिघल जाता है, इसलिए वहां केवल मजदूरों (इंसानों) से काम कराया जाए। निष्कर्ष: भक्तों का मानना है कि इन बदलावों से न केवल आस्था बनी रहेगी, बल्कि शिवलिंग भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। क्या
    1
    नमस्ते, मैं हूँ [Prince dhule]। अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
मुख्य बातें:
* ज्ञापन सौंपा: हाल ही में अमरनाथ यात्रा ग्रुप के सदस्यों ने तहसील ऑफिस पहुंचकर एसडीएम (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग पत्र जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के नाम भेजा गया है।
* पहली मांग: श्रद्धालुओं की मांग है कि यात्रा के पहले दिन (प्रथम पूजन) से ही आम भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन की अनुमति दी जाए।
* दूसरी मांग: यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए बड़ी मशीनों का इस्तेमाल न किया जाए। भक्तों का कहना है कि मशीनों की गर्मी से पवित्र शिवलिंग जल्दी पिघल जाता है, इसलिए वहां केवल मजदूरों (इंसानों) से काम कराया जाए।
निष्कर्ष:
भक्तों का मानना है कि इन बदलावों से न केवल आस्था बनी रहेगी, बल्कि शिवलिंग भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।
क्या
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • इस वीडियो को इतना शेयर करें कि यह वीडियो पुस्तक छापने वाले तक पहुंच जाए
    1
    इस वीडियो को इतना शेयर करें कि यह वीडियो पुस्तक छापने वाले तक पहुंच जाए
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Surendra prasad Dubey
    1
    Post by Surendra prasad Dubey
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.