*‘ खबर का असर: महिला थाने के दरोगा लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,लगातार शिकायतों के बाद एसपी ने की सख्त कार्रवाई, अमृतपुर थाना अध्यक्ष का भी तबादला* *‘ खबर का असर: महिला थाने के दरोगा लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,लगातार शिकायतों के बाद एसपी ने की सख्त कार्रवाई, अमृतपुर थाना अध्यक्ष का भी तबादला* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने महिला थाने में तैनात दरोगा मिथिलेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। शिकायतों के घेरे में थे दरोगा, पहले भी कर चुके हैं विवादित हरकतें दरोगा मिथिलेश कुमार यादव लंबे समय से विवादों में घिरे हुए थे। इससे पहले शमशाबाद थाने में एक किसान के साथ अभद्रता का मामला सामने आया था, जिस पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारी बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए थे। उस समय उन्हें वहां से हटा दिया गया था। इसके बाद महिला थाने में तैनाती के दौरान भी उन पर एक युवक को थाने में लाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। *एसपी आरती सिंह ने लिया सख्त संज्ञान* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आरती सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और यह साफ संकेत दिया गया है कि लापरवाही या दुव्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *अमृतपुर थाना अध्यक्ष का तबादला, नई तैनाती जल्द* इसी क्रम में अमृतपुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें थाना मऊदरवाजा भेजा गया है। वहीं राजेपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को अपराध निरीक्षक थाना अमृतपुर बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपुर थाने में जल्द ही इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की थाना अध्यक्ष के रूप में तैनाती की जा सकती है। कानून व्यवस्था सुधारने का अभियान जारी जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग में अनुशासन बनाए रखने और जनता का विश्वास कायम करने के लिए ऐसे कदम आगे भी जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। *बड़ा संदेश: शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई* इस पूरी कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलती हैं, तो उच्च अधिकारी तुरंत संज्ञान लेकर सख्त कदम उठाएंगे। जनपद में यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश बनकर सामने आई है।

- Post by CITY NEWS1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पारिवारिक कलह के चलते महिला ने पी कीटनाशक दबा महिला के कीटनाशक पदार्थ पीने से हालत बिगड़ी महिला को सीएचसी में कराया भर्ती हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया किया रेफर थाना कम्पिल क्षेत्र के नसरुल्लापुर का मामला2
- *प्रेस नोट - थाना तिलहर* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक - 17.04.2026* *“थाना तिलहर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसे 02 खोखा कारतूस 315 बोर, नगद रुपये 700/- तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के कुशल नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस को मिली बडी सफलता । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 17.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निगोही की ओर से तिलहर की तरफ 03 व्यक्ति अवैध असलहों के साथ मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु आने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय पश्चात निगोही की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा टॉर्च के माध्यम से रुकने का संकेत दिया गया। संकेत के बावजूद तीनो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पीछा किए जाने के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके पश्चात तीनो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। एक फायर प्रभारी निरीक्षक श्री जुगुलकिशोर पाल व उ0नि0 प्रदीप कुमार के समीप से होकर गुजरा। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्तों द्वारा पुनः फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा सरकारी पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया तथा उ0नि0 हरकिशोर मौर्य द्वारा अपनी सरकारी 9 एम0एम0 पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया, जिससे 02 अभियुक्त घायल होकर मौके पर पकड़ लिये गये जबकि तीसरे अभियुक्त को सही अवस्था में गिरफ्तार किया गया । पहले अभियुक्त ने अपना नाम फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर बताया तथा दूसरे ने अपना नाम वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत बताया तथा तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर बताया अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 17.04.2026 को ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से समय लगभग 02.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त फत्ते के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नगद तथा अभियुक्त वाहिद खां के कब्जे से 01 अदद तमंचा , तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस व 400 रूपये नगद तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (रंग काला/लाल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851) बरामद हुई। उक्त संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 - 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त 1. फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. फत्ते पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर (घायल) 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत (घायल) 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* 1. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय:-* ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से दिनांक 17.04.2026 समय लगभग 02.10 बजे रात्रि *आपराधिक इतिहास अभियुक्त फत्ते-* 1. मु0अ0सं0- 43/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज शाहजहाँपुर 2. मु0अ0सं0 21/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 3. मु0अ0सं0 185/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 4. मु0अ0सं0 118/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 5. मु0अ0सं0 1360/17 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 265/2024 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 8. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त वाहिद:-* 1. मु0अ0सं0- 719/2016 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 482/2018 धारा 120बी/342/380/411/457 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहांपुर । 3. मु0अ0सं0 433/20 धारा 401 भादवि थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 435/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 714/2016 धारा 379 भादवि थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 580/2016 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 715/2016 धारा 379/399/401 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर । 8. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 9. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुन्ना कुरेशी* 1. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *अभियुक्तगण से माल बरामदगी का विवरण :-* 1. 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 2. बरामद तमंचो की नाल में फँसे 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 3. नकद 700/- रुपये 4. एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेंडर रंग काला व लाल रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-* 1. प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 2. प्रभारी निरीक्षक जुगुलकिशोर पाल तिलहर शाहजहाँपुर। 3. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री मनोज कुमार मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 4. उ0नि0 हरकिशोर मौर्य 5. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार 6. हे0का0 मो0 अहसान 7. हे0का0 सुनील कुमार4
- पंचायत के दौरान दामाद पर हमला, कई लोगों पर मारपीट का आरोप शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बेहठा पाठक में पारिवारिक विवाद को लेकर चल रही पंचायत उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब दामाद के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी गई। जानकारी के अनुसार पंचायत के दौरान साले अनमोल, सतीश पुत्र गिरीश, साली रूबी, फूलन देवी तथा सास गीता पर एक राय होकर दामाद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना मदनापुर पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- जलालाबाद। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालाबाद के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को उपजिलाधिकारी प्रभात रॉय ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह समारोह अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय, चेयरमैन शकील अहमद खां और बोर्ड के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि शासन ने 14 मार्च 2026 को नगर पालिका बोर्ड के लिए अनंतराम सागर, प्रदीप मिश्रा, सुधीर गुप्ता, गौरव प्रताप राघव और श्रीमती कुसुम शर्मा को नामित किया था। उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाने के बाद सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन शकील अहमद खां और अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय ने भी सभासदों को बधाई दी। कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य अजय गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री, मंजूम खान गुड्डे, सभासद पति मनोज दिवाकर, आकाश गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद जीशान ने किया। साथ ही कार्यालय लिपिक अवधेश सिंह, नितिन शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुधीर राठौड़, अजीत श्रीवास्तव, राममोहन, राम सिंह रामू वाल्मीकि, नीतेश कटियार, सुजीत शुक्ला, मोहम्मद कैफ सहित सभी पालिका कर्मी मौजूद1
- कैसे लगी इतनी भयानक आग जानिए खबर1
- Post by CITY NEWS1
- दलित युवक के घर में आग लगाने व हत्या की साजिश का आरोप, थाने में दी तहरीर शाहजहांपुर। जनपद के थाना आल्हागंज क्षेत्र के ग्राम चौरसिया निवासी तुलाराम पुत्र फकीरे (अनुसूचित जाति) ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, वह अपने घास-फूस के बने मकान में परिवार सहित सो रहा था। इसी दौरान दिनांक 14/15 अप्रैल 2026 की रात गांव के ही रविकांत, रोहित, पंकज, शिवम (पुत्र राकेश), सोनू (पुत्र उमेश), रामजी (पुत्र विशन) व कल्लू (पुत्र राधाकृष्णन) ने मिलकर उसके घर में आग लगा दी और जान से मारने की कोशिश की। तुलाराम का आरोप है कि किसी तरह वह आग से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि उसका परिवार भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते उसे निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उक्त लोग उसके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना आल्हागंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1