बारात से आ रही ईको डिवाइडर से टकराई एक की मौत 7 घायल ,बरेली का मामला बरेली। बरेली में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसा की वजह कार की तेज रफ्तार बनी है। जहां एक ईको कार बारात से वापस लौट रही थी रास्ते में थाना सीबीगंज क्षेत्र में परसा खेड़ा के पास डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एक की मौत हो गई 7 लोग घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर निवासी 23 वर्षीय हीरालाल साहू पुत्र जियालाल साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई महेश साहू ने बताया कि हीरालाल साहू की बहन के देवर की शादी थी बारात धनेटा से कैंट थाना क्षेत्र के बभिया गांव गई थी रात में वापस ईको कार से वापस धनेटा जा रहे थे रास्ता में थाना सीबीगंज क्षेत्र के परसा खेड़ा रोड नंबर 4 पर एक कर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें प्रिंस प्रजापति पुत्र प्रेमपाल थाना हाफिजगंज , नितिन पुत्र कमलेश धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , संजीव पुत्र पन्ना लाल प्रजापति धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , पंकज पुत्र विशन चंद धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , सचिन पुत्र लालता प्रसाद मीरगंज , राहुल पुत्र गिरीश धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , ड्राइवर प्रथम पाल रवि कुमार औंध थाना फतेहगंज पश्चिमी यह सभी गाय हो गए। हीरालाल पुत्र जियालाल की घटना स्थल पर मौत हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया हीरालाल के शव को पोस्टमार्टम को भेजा मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। हीरालाल की पत्नी तारा देवी और उसके तीन बच्चे हैं परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

- बरेली। जनपद में पिछले दो वर्षों से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने को लेकर अब किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग उठाई। सुनीता गंगवार ने आरोप लगाया कि मिल मालिक के साथ-साथ गन्ना समिति भी किसानों के भुगतान में लापरवाही और साजिश में शामिल है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा मिल मालिक के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा कमजोर धाराओं में किया गया, जिससे गिरफ्तारी और दबाव की स्थिति न बन सके। उन्होंने मांग की कि गन्ना समिति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए, क्योंकि करीब 24 हजार किसानों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस और गन्ना समिति मिलकर दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं, जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। इससे पहले भी संस्था द्वारा एडीजी, बरेली जोन को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल को नवाबगंज तहसील में पुनः एकत्र होकर आंदोलन करेंगे। किसानों का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि की आपत्ति पर नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई, जिससे उनका भुगतान अटक गया और वे पिछले दो वर्षों से आर्थिक संकट झेल रहे हैं।1
- इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।1
- डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का सख्त रुख: निर्माणाधीन गौशाला का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। भूपेंद्र शर्मा पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड ललौरीखेड़ा के ग्राम मीरापुर पट्टी में निर्माणाधीन गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। साथ ही पशुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।4
- बरेली से बड़ी स्वास्थ्य खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी मरीजों के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब मरीजों को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की टीम उन्नत तकनीकों के साथ इलाज करेगी। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनीस बेग ने बताया कि आज के समय में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है। नई सेवाओं के तहत एक्यूट और क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायबिटिक किडनी, ग्लोमेरुलर रोग, क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और गर्भावस्था से जुड़ी किडनी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। नव नियुक्त नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आमिर अंसारी ने बताया कि किडनी की बीमारी का असर पूरे शरीर पर पड़ता है, इसलिए समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ. शोएब, डॉ. फहमी, डॉ. जावेद, अध्यक्ष डॉ. ग्यासुल रहमान समेत पूरा हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। इस पहल से बरेली और आसपास के मरीजों को अब अपने ही शहर में बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सकेगा।1
- जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। युवक की पत्नी ने एक युवती और उसके भाई पर मानसिक उत्पीड़न, अवैध वसूली और अपहरण की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, सूफी टोला निवासी कैफी 30 वर्षीय पुत्र अनीस का विवाह 5 वर्ष पूर्व राहिला से हुआ था। युवक की पत्नी राहिला का आरोप है कि शादी से पहले उसके पति का क्षेत्र की ही एक युवती से लंबे समय तक प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि इस दौरान युवती ने युवक से करीब 1.5 लाख रुपये लिए थे। शादी के बाद जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। इसी बीच, जब युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ, तो कैफ़ी यानी उसके प्रेमी ने कथित तौर पर एआई (AI) तकनीक से एडिट की गई तस्वीरें युवती के ससुराल पक्ष को भेज दीं, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने के बाद युवती ने युवक के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक की पत्नी का दावा है कि उनके पति अपनी गलती मानकर माफी मांग चुके थे और सुलह करना चाहते थे, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला राहिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवती के भाई कासिम उर्फ बाबूजी द्वारा अब मुकदमे वापस लेने के बदले 10 लाख रुपये की मोटी रकम मांगी जा रही है। साथ ही, आरोप है कि युवती का भाई राहिला के साथ अश्लील व्यवहार करता है और उसकी 4 साल की मासूम बेटी के अपहरण की धमकियाँ दे रहा है। राहिला के मुताबिक, मुकदमों के जाल और युवती के परिवार द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों से तंग आकर उसका पति अत्यधिक मानसिक तनाव में था। इसी प्रताड़ना से आजिज आकर उसने घर की छत पर बने कमरे में जहर खा लिया। घटना के समय पत्नी कानूनी परामर्श के लिए कचहरी गई हुई थी। कैफ़ी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 4 साल की बेटी और महज 3 महीने का बेटा शामिल है। फिलहाल, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक की पत्नी ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। बाइट राहिला महिला1
- सचिव की मनमानी से मोहनपुर में विकास ठप, प्रधान ने हटाने की उठाई मांग।4
- Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/ apradhik mamla navabganj/ khabar Judi Gau taskar se/ Gau taskar ki hui girftari/ teen 3 gokas girftar/ chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/ Ghayal hua apraadhi navabganj1