Shuru
Apke Nagar Ki App…
खतौली में मासूम से हैवानियत करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Vijay rathi
खतौली में मासूम से हैवानियत करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय वार्षिक निगरानी (द्वितीय चरण) योजना के तहत गुरुवार को कस्बा चरथावल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से रफूचक्कर हो गए। फूड इंस्पेक्टर वैभव शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मेन बाजार स्थित कई किराना दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए चायपत्ती, अरहर दाल, धुली मूंग दाल और हल्दी के दो-दो कुल 08 सर्विलांस नमूने नियमानुसार संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। बताया गया कि विभाग को मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने दुकानों पर रखे खाद्य उत्पादों की जांच की और संदेह होने पर नमूने सुरक्षित कर लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)1
- थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर थाना खतौली पुलिस द्वारा डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया घायल गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । थानाक्षेत्र खतौली निवासी वादिया द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया का डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । आज दिनांक 12.03.2026 को थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा पमनावली चौकीक्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज गति से चलने लगा । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया ।। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी , परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमास की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर घायल हो गया । घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-* *1.* पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर । *बरामदगीः-* 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर । *पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त पिंकू उर्प टिंकू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 01 मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी थी, तभा अब वह पुलिस से बचने के उद्देश्य से कहीं जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया ।2
- मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कैंटीन और विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में तैयार हो रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने कर्मचारियों को कार्यालय कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से करने तथा जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए संवाददाता शफीक राजपूत1
- Post by Rajkumar Raj1
- Kya तरुण ko। इंसाफ मिलेगा1
- Post by Vijay rathi1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी और ज्ञाना माजरा के बीच चरथावल–थानाभवन मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में होने के कारण नियंत्रण खो बैठी और कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में नानौता के मोहल्ला अफगान निवासी नितिन (24) पुत्र अनिल और हरियाणा के जगाधरी वर्कशॉप निवासी बादल (23) पुत्र लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर मदद की। हादसे में नानौता के मोहल्ला अफगान निवासी आशु (32) पुत्र अनिल और शुभम (33) पुत्र सुदेश को मामूली चोटें आईं। वहीं कपिल (32) पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला अफगान, नानौता और विशाल (30) पुत्र सतपाल निवासी मोहल्ला बख्शी, थाना फर्रुखपुर, यमुनानगर (हरियाणा) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप परिहार, हिंडन चौकी प्रभारी और कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।2
- मुजफ्फरनगर: मेरठ रोड पर देर रात हुई तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।1